रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 6 जून 2016 को 151 करोड़ की लागत से तैयार हुए 155 किलोमीटर लंबे गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर विद्युतीकरण रेल सेक्शन का लोकार्पण किया. मेरठ सिटी स्टेशन पर 2.52 करोड़ रुपए में लगने वाले दो एस्केलेटर और लिफ्ट का शिलान्यास किया.
इससे पहले गाजियाबाद – मेरठ सिटी के बीच भी इलेक्ट्रिफिकेशन का पूरा किया जका चूका है. दोनों को मिलाकर करीब 161 किलोमीटर रूट के विद्युतीकरण का काम किया गया है.
- पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रेल मंत्री सुरेश प्रभु के अनुसार विकास को गति देने के लिए हर राज्य में संयुक्त उपक्रम कंपनी बनाकर रेल लाइन का निर्माण होगा.
- पहले प्रति दिन चार किलोमीटर रेल लाइन बिछती थी, अब यह लक्ष्य 19 किलोमीटर प्रतिदिन रेल लाइन बिछाने का है.
- रेलवे ने यूपी को प्राथमिकता दो साल में उप्र को 4500 करोड़ रुपए दिए हैं.
- ईस्टर्न फ्रंट कॉरीडोर के लिए 8500 करोड़ कैबिनेट ने पास किए हैं.
- पश्चिमी यूपी में जरूरत के मुताबिक नई ट्रेन हाईस्पीड और सेमी स्पीड ट्रेनें चलायी जाएंगी.
- टेंडर प्रक्रिया आसान करके इसका अधिकार जीएम और डीआरएम को दे दिया है.
- आम जनता हेतु दीनदयाल और अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेनें चलायी जाएंगी. इसके अलावा उदय एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस और हमसफर आदि ट्रेन भी जनता को समर्पित की जानी हैं.
0 comments:
Post a Comment