मर्सर ने महंगे शहरों के सर्वेक्षण की सूची जारी की, भारत में मुंबई सबसे महंगा शहर-(25-JUNE-2016) C.A

| Saturday, June 25, 2016
मर्सर द्वारा 22 जून 2016 को वर्ष 2016 के लिए कराये गये महंगे शहरों की सूची जारी की गयी. इस सूची में हॉंगकॉंग पहले स्थान पर रहा जबकि लुआंडा दूसरे स्थान पर रहा.

मर्सर की 22वीं वर्षिक सूची में उतार-चढ़ाव, माल और सेवाओं की लागत, मुद्रास्फीति, और आवास की कीमतों में अस्थिरता शामिल थे. 

सर्वेक्षण के मुख्य बिंदु

•    इस सर्वेक्षण में विश्व के 375 से अधिक शहरों को शामिल किया गया. पांच महाद्वीपों के 209 शहरों को रैंकिंग प्रदान की गयी.

•    इसमें कीमत निर्धारित करने के लिए प्रत्येक स्थान की 200 से अधिक चीजों को शामिल किया गया.

•    न्यूयॉर्क को सभी शहरों के लिए आधार माना गया तथा मुद्रा कीमत अमेरिकी डॉलर में आंकी गयी.

•     किंशासा को टॉप 10 सूची में पहली बार शामिल किया गया.

निम्नलिखित पांच भारतीय शहरों को भी इस सूची में स्थान प्राप्त हुआ:

•    मुंबई – 82

•    नई दिल्ली - 130

•    चेन्नई – 158

•    कोलकाता – 194

•    बंगलौर - 180 

प्रथम 10 देश हैं –
रैंक
शहर
देश
1
हॉंगकॉंग
चीन
2
लुआंडा
अंगोला
3
ज्यूरिख
स्विट्ज़रलैंड
4
सिंगापुर
सिंगापुर
5
टोक्यो
जापान
6
किंशासा
कांगो
7
शंघाई
चीन
8
जिनेवा
स्विट्ज़रलैंड
9
एन’जमेना
चाड
10
बीजिंग
चीन

0 comments:

Post a Comment