वर्ष 2016 के आईफा (IIFA) पुरस्कारों की घोषणा-(29-JUNE-2016) C.A

| Wednesday, June 29, 2016
वर्ष 2016 के आईफा (IIFA) पुरस्कारों की 26 जून 2016 को घोषणा की गई. स्पेन में आयोजित 17वें आईफा अवॉर्ड्स समारोह में इसकी घोषणा की गई.
वर्ष 2016 के आईफा (IIFA) पुरस्कारों में सलमान खान द्वारा अभिनीत और कबीर खान द्वारा निर्देशित 'बजरंगी भाईजान' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया. वहीं, फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड और संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. दीपिका पादुकोण को फिल्म 'पिकू' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया.
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को सबसे ज्यादा पुरस्कार मिला. संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह को मिले पुरस्कारों के अलावा इसे सर्वश्रेष्ठ सिनेमोटोग्राफी (सुदीप चटर्जी), सर्वश्रेष्ठ प्रोडेक्शन डिजाइन, सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी (रेमो डिसूजा), सर्वश्रेष्ठ एक्शन और सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन का भी पुरस्कार मिला.
वहीं, फिल्म 'मसान' के लिए अभिनेता विक्की कौशल, भूमि पेदनेकर को 'दम लगाके हईशा' के लिए पुरस्कृत किया गया. जोड़ी ऑफ द ईयर अवार्ड 'हीरो' की जोड़ी सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को मिला.
आईफा (IIFA) पुरस्कार 2016: मुख्य तथ्य
•    बेस्ट फिल्म : बजरंगी भाईजान
•    बेस्ट एक्टर : रणबीर सिंह (बाजीराव मस्तानी)
•    बेस्ट एक्ट्रेस : दीपिका पादुकोण (पीकू)
•    बेस्ट डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी)
•    बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)
•    बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : अनिल कपूर (दिल धड़कने दो)
•    बेस्ट डेब्यू कपल अवॉर्ड : सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी (हीरो)
•    बेस्ट परफार्मेंस इन ए नेगेटिव रोल : दर्शन कुमार (एनएच-10)
•    बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल : दीपक डोब्रियाल (तनु वेड्स मनु रिर्टन्स)
•    बेस्ट डेब्यू (फीमेल) : भूमि पेडनेकर (दम लगा के हईसा)
•    वुमेन ऑफ़ द ईयर : प्रियंका चोपड़ा
•    बेस्ट स्टोरी : जूही चतुर्वेदी (पीकू)
•    बेस्ट डेब्यू (मेल) : विकी कौशल (मसान)
•    बेस्ट लिरिक्स : वरुण ग्रोवर : (दम लगा के हईसा)
•    बेस्ट स्क्रीनप्ले : कबीर खान, परवेज शेख, वी. विजेंद्र प्रसाद (बाजीराव मस्तानी)
•    बेस्ट एडिटिंग : ए. श्रीकर प्रसाद (तलवार)
•    बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : मोनाली ठाकुर (मोह-मोह के धागे : दम लगा के हईसा)
•    बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) : पपोन (मोह-मोह के धागे : दम लगा के हईसा)

0 comments:

Post a Comment