एशिया के सबसे पुराने एक्सचेंज बंबई शेयर बाजार को सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना हेतु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बोली लगाने की मंजूरी मिल गई है. यह घोषणा बंबई शेयर बाजार ने 04 जून 2016 को एक सर्कुलर के माध्यम से की.
यह बॉन्ड सरकार की तरफ से रिजर्व बैंक जारी करता है और रिजर्व बैंक द्वारा बताए गए दाम पर निवेशक इनके लिए आवेदन कर सकते हैं.एक्सचेंज की एसजीबी निर्गम के लिए अपने सदस्यों और उनके ग्राहकों से बोली लेने के लिए ऑनलाइन बोली मंच उपलब्ध कराने की योजना है.
सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड योजना के बारे मे-
- एसजीबी के तहत सोने के रूप में सरकारी प्रतिभूतियां होती हैं.
- यह सोने को भौतिक रूप में रखने के बदले उसका विकल्प उपलब्ध कराती है.
- योजना के तहत 05 ग्राम, 10 ग्राम, 50 ग्राम, 100 ग्राम, सोने के तुल्य बांड सम्मिलित हैं.
- एक वर्ष में एक ग्राहक 500 ग्राम सोने की कीमत के बांड खरीद सकता है.
- बांड के लिए भारत सरकार आरबी आई को गरंटी देगी और बांड भारत सरकार के नामसे उपलब्ध होंगे.
- बांड पर सोने के मूल्य के अनुसार ब्याज देय है जिसे बदला भी जा सकता है.
- बांड की अवधि (लॉक इन पीरियड) पांच वर्ष से सात वर्ष तय की गयी है.
- अवधि से पूर्व धन राशि निकली जा सकती है.
- गोल्ड बॉन्ड को ट्रांसफर किया जा सकता है.
- गोल्ड बॉन्ड डी मेट और पेपर दोनों पर उपलब्ध है.
- गोल्ड बॉन्ड पर सामान्य कर लागू होंगे.
0 comments:
Post a Comment