केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने 7 जून 2016 को छत पर सौर ऊर्जा विकसित करने के लिए आयोजित कार्यशाला के दौरान "सूर्यमित्र" मोबाइल एप का लोकार्पण किया. इसे नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली स्वायत संस्था राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) ने विकसित किया है.
इससे संबंधित मुख्य तथ्य:
"सूर्यमित्र" मोबाइल एप अभी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जहां से इसे डाउनलोड कर पूरे भारत में इस्तेमाल किया सकेगा.
यह एप एक उच्च प्रौद्योगिकी मंच पर है जिसमें कई हजार कॉल को एक साथ संभालने की क्षमता है.
इस एप के माध्यम से न सिर्फ लोगों को जानकारी मिलेगी बल्कि युवाओं को इसके माध्यम से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.
इस मोबाइल एप को चलाने के लिए कुशल कामगारों की आवश्यकता होगी जिससे भी रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
एमएनआरई का कई राज्यों में 1,00,000 सोलर पीवी पंप स्थापित करने का लक्ष्य है जिसमें "सूर्यमित्र" मोबाइल एप भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
नए निकायों को लगाने औप पुराने निकायों को मरम्मत करने में भी "सूर्यमित्र" मोबाइल एप बहुत उपयोगी साबित हो सकता है.
यह ग्राहकों को उनके दरवाजे पर गुणवत्ता, मरम्मत और ओ एंड एम सेवाएं प्रदान करेगा.
"सूर्यमित्र" सेवा के लिए राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) ने 150 रूपये प्रत्येक सेवा के लिए फीस के रूप में लेना तय किया है.
0 comments:
Post a Comment