आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने मऊ-तरिघाट रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी प्रदान की-(10-JUNE-2016) C.A

| Friday, June 10, 2016
Indian Railwaysआर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 1 जून 2016 को उत्तर पूर्व रेल लाइन के मऊ स्टेशन एवं पूर्व मध्य रेलवे के तरिघाट रेलवे स्टेशन के बीच ब्रॉड गेज की लाइन बिछाने हेतु मंजूरी प्रदान की.

इससे इस लाइन की कुल लम्बाई 51 किलोमीटर हो जाएगी.

इस परियोजना की अनुमानित लागत 1765.92 करोड़ होगी, तथा प्रतिवर्ष पांच प्रतिशत की बढोतरी के पश्चात् परियोजना समाप्ति तक इसकी लागत 2109.07 करोड़ हो जाएगी.

इस परियोजना के अगले छह वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है.
परियोजना की विशेषताएं

•    इस परियोजना से गंगा नदी से पृथक होने वाले क्षेत्र के लिए सुविधाजनक और बेहतर परिवहन विकल्प उपलब्ध हो सकेगा.

•    इससे क्षेत्र में होने वाली परिवहन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा तथा सामाजिक-आर्थिक प्रगति हो सकेगी.

•    इस परियोजना के पूरा होने पर यहां के निवासी भारत के अन्य क्षेत्रों से जुड़ सकेंगे एवं उन्हें भी विकास की मुख्य धारा में जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा.

•    इससे रेलवे ट्रैफिक में वृद्धि होगी एवं क्षेत्र को बेहतर परिवहन व्यवस्था मिलेगी.

•    यह लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग 97 के समानांतर बिछाई जाएगी.

•    यह हावड़ा से दिल्ली आने वाली ट्रेनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी हो सकता है.

•    यह लाइन इलाहाबाद-पटना इलेक्ट्रिक डबल लाइन को लिंक प्रदान करेगी.

•    इससे इलाहाबाद-मुगलसराय-पटना रूट पर भीड़ कम हो सकेगी.

0 comments:

Post a Comment