अंतरराष्ट्रीय संस्था इनसीड द्वारा 15 जनवरी 2017 को जारी वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक (ग्लोबल टैलेंट कम्पिटिटिव इंडेक्स) में भारत को 92वां स्थान प्राप्त हुआ. पिछले वर्ष भारत को 89वां स्थान मिला था.
इस सूचकांक में भारत पिछले वर्ष की तुलना में तीन अंकों से पिछड़ा है. यह सूचकांक उन देशों को अव्वल स्थान देता है जिनके द्वारा प्रतिभाओं के विकास को बढ़ावा दिया जाता है. जो देश प्रतिभाओं को रोक पाने में असफल रहते हैं तथा देश में उनके लिए रोज़गार के कम साधन होते हैं उन्हें निचला स्थान प्राप्त होता है.
इस सूचकांक में भारत पिछले वर्ष की तुलना में तीन अंकों से पिछड़ा है. यह सूचकांक उन देशों को अव्वल स्थान देता है जिनके द्वारा प्रतिभाओं के विकास को बढ़ावा दिया जाता है. जो देश प्रतिभाओं को रोक पाने में असफल रहते हैं तथा देश में उनके लिए रोज़गार के कम साधन होते हैं उन्हें निचला स्थान प्राप्त होता है.
इस सूची में स्विट्जरलैंड पहले स्थान पर रहा जबकि सिंगापुर और ब्रिटेन क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे. इनसीड द्वारा जारी इस सूची को एडेको ग्रुप और सिंगापुर के ह्यूमन कैपिटल लीडरशिप इंस्टिट्यूट के साथ भागीदारी में तैयार किया गया है. ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) में भारत की स्थिति सबसे दयनीय है. भारत के पड़ोसी देश चीन का सूची में 54वां और रूस का 56वां स्थान है. सूची में दक्षिण अफ्रीका 67वें और ब्राजील 81वें स्थान पर है.
सूची में टॉप 10 देश
1. स्विट्जरलैंड (74.55)
2. सिंगापुर (74.09)
3. ब्रिटेन (69.40)
4. अमेरिका (69.34)
5. स्वीडन (69.14)
6. ऑस्ट्रेलिया (69.06)
7. लक्सम्बर्ग (68.66)
8. डेनमार्क (68.59)
9. फ़िनलैंड (68.56)
10. नॉर्वे (68.1)
सूची में चुनिंदा देश
54. चीन
56. रूस
67 दक्षिण अफ्रीका
81 ब्राज़ील
82 श्रीलंका
92 भारत
98 भूटान
111 पाकिस्तान
113 बांग्लादेश
118 मेडागास्कर
1. स्विट्जरलैंड (74.55)
2. सिंगापुर (74.09)
3. ब्रिटेन (69.40)
4. अमेरिका (69.34)
5. स्वीडन (69.14)
6. ऑस्ट्रेलिया (69.06)
7. लक्सम्बर्ग (68.66)
8. डेनमार्क (68.59)
9. फ़िनलैंड (68.56)
10. नॉर्वे (68.1)
सूची में चुनिंदा देश
54. चीन
56. रूस
67 दक्षिण अफ्रीका
81 ब्राज़ील
82 श्रीलंका
92 भारत
98 भूटान
111 पाकिस्तान
113 बांग्लादेश
118 मेडागास्कर
0 comments:
Post a Comment