केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने सर्व शिक्षा अभियान हेतु वेब पोर्टल ‘शगुन’ का शुभारंभ किया-(21-JAN-2017) C.A

| Saturday, January 21, 2017
Union-HRD-Ministerकेंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 18 जनवरी 2017 को नई दिल्ली में सर्व शिक्षा अभियान हेतु एक वेब पोर्टल ‘शगुन’ का शुभारंभ किया.
शगुन का मुख्य लक्ष्य  प्रमुख योजना सर्व शिक्षा अभियान की सतत निगरानी के जरिए भारत में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों एवं प्रगति को दर्शाना है.
प्रकाश जावड़ेकर ने दिव्यांग बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा हेतु शिक्षकों को तैयार करने हेतु मास्टर ट्रेनर्स के लिए टूलकिट का भी अनावरण किया. इसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सहयोग से विश्व बैंक द्वारा तैयार किया गया है. इस अवसर पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने शिक्षा की ‘गुणवत्ता’ में सुधार हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया.
मानव संसाधन विकास मंत्रालय सही समझ, भाषा, गणित इत्यादि के संबंध में आवश्यकक क्षमताओं के लिए मूल्यांकन मानक तय करने हेतु शिक्षण के परिणामों को संहिताबद्ध करेगा तथा इस तरह यह सुनिश्चित करेगा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत प्रथम कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक सभी बच्चे कम से कम शिक्षण के न्यूनतम स्तर को अवश्य  ही हासिल कर लें.
यह पोर्टल निर्धारित मापदंडों के आधार पर राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन का आकलन करेगा. इसमें शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी सकारात्मक कहानियां भी उपलब्ध होंगी.
इसके अतिरिक्त इस पोर्टल में शिक्षकों को दिव्यांगों के 21 प्रकार के वर्गों की जानकारी भी मिलेगी. इसके अतिरिक्त उन्हें किस प्रकार की सहायता, पढ़ाई में सहायता करनी है, उसके बारे में भी बताया जाएगा

0 comments:

Post a Comment