2016 सबसे गर्म वर्ष रिकॉर्ड किया गया-(21-JAN-2017) C.A

| Saturday, January 21, 2017
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जनवरी 2017 के तीसरे सप्ताह में यह घोषणा की गयी कि वर्ष 2016 अब तक का सबसे गर्म वर्ष रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 1901 से रिकॉर्ड दर्ज किये जा रहे हैं जिसमें 2016 सबसे गर्म वर्ष पाया गया.

इस संबंध में आईएमडी के जलवायु सबंधी आंकड़ों पर 2016 के लिए रिपोर्ट जारी की गयी.
रिपोर्ट के मुख्य बिंदु

•    वर्ष 2016 में भारत में धरती का औसत तापमान +0.91 डिग्री सेल्सियस था. यह 1961 से 1990 के मध्य रिकॉर्ड किये गये तापमान से अधिक था.

•    इस वर्ष में न केवल पूरे देश में बल्कि विश्व भर में सामान्य से अधिक गर्म जलवायु दर्ज की गयी. 

•    वर्ष 2016 से पहले 2009 सबसे अधिक गर्म वर्ष रिकॉर्ड किया गया था. इस वर्ष में धरती का तापमान +0.77 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

•    वर्ष 2016, पिछले वर्ष 2015 की तुलना में 0.240 सेल्सियस डिग्री गर्म था.

•    भारत में शीत ऋतु (जनवरी से फरवरी) एवं मानसून पूर्व (मार्च से मई) समय सामान्य से गर्म पाया गया.

•    वर्ष 2016 में जो बारिश हुई वह 1951 से 2000 तक प्रतिवर्ष होने वाली बारिश का 91 प्रतिशत थी.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग
•    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक एजेंसी है.

•    यह एजेंसी मुख्य रूप से मौसम प्रेक्षण, मौसम की भविष्यवाणी और भूकम्प विज्ञान के लिए जिम्मेदार है.

•    इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है.

•    इसके भारत एवं अंटार्कटिक में सैंकड़ों ऑब्जरवेशन सेंटर हैं.

•    यह विश्व मौसम विज्ञान संगठन के छह क्षेत्रीय विशेषीकृत मौसम विज्ञान केंद्रों में से एक है.

•    यह उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के लिए चेतावनी जारी करता है तथा उनकी भविष्यवाणी करता है.

•    इस श्रेणी में मलक्का जलडमरूमध्य, बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और फारस की खाड़ी भी शामिल है.

0 comments:

Post a Comment