केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने ‘भारत के सिक्के एवं मुद्रा’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया-(23-FEB-2016) C.A

| Tuesday, February 23, 2016
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 22 फरवरी 2016 को ‘भारत के सिक्के एवं मुद्रा’  विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया. यह प्रदर्शनी नार्थ ब्लॉक (दिल्ली) के ग्रेट हॉल में आयोजित की गई. इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य देश में मुद्रा के विकास के इतिहास को प्रस्तुत करना है.
संबंधित मुख्य तथ्य:
•    ‘भारत के सिक्के एवं मुद्रा’ प्रदर्शनी का आयोजन वित्त मंत्रालय के अंतर्गत व्यय विभाग ने किया.
•    नार्थ ब्लॉक के ऐतिहासिक हॉल में इस प्रकार की प्रदर्शनी का यह पहला आयोजन रहा.
•    प्रदर्शनी में समय के साथ-साथ रुपये के स्वरूप में बदलाव और इसके वस्तु-विनिमय से सिक्कों और वर्तमान में बैंक नोट और ई-मनी में परिवर्तन को प्रदर्शित किया गया.
•    प्रदर्शनी में रूपए के कई नामों को प्रदर्शित किया गया है जिसमें से कुछ आज प्रयोग में नही हैं और कुछ का प्रयोग आज भी हो रहा है. 
•    प्रदर्शनी में ग्रेट हॉल के इतिहास को भी प्रदर्शित किया गया.

0 comments:

Post a Comment