वरिष्ठ गायक उस्ताद अब्दुल राशिद खान का निधन-(19-FEB-2016) C.A

| Friday, February 19, 2016
हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अब्दुल राशिद खान का 18 फरवरी 2016 को कोलकाता में निधन हो गया. वे 107 वर्ष के थे.

वर्ष 1908 में उत्तर प्रदेश में जन्में खान ग्वालियर घराने से संबंध रखते थे. वे आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी, कोलकाता में रह रहे थे.
खान द्वारा गाए गये गीतों की बीबीसी एवं इराक रेडियो द्वारा रिकॉर्डिंग की जा चुकी है, बहुत सी अन्य संस्थाओं जैसे उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ एवं संगीत रिसर्च अकादमी कोलकाता में भी उनके गीतों को सहेज कर रखा गया है.

वे ऑल इंडिया रेडियो ऑडिशन कमिटी (नई दिल्ली) के सदस्य थे तथा उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.

पुरस्कार एवं उपलब्धियां

•    वर्ष 2013 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
•    वर्ष 2013 में उन्हें दिल्ली सरकार द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया.
•    वर्ष 2010 में उन्हें भुवालका पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
•    वर्ष 2009 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
•    वर्ष 2004 में उन्हें रास सागर पुरस्कार दिया गया.
•    वर्ष 2003 में उन्हें कशी स्वर गंगा पुरस्कार दिया गया.

0 comments:

Post a Comment