प्रसिद्ध इटालियन लेखक अम्बेर्टो इको का निधन-(22-FEB-2016) C.A

| Monday, February 22, 2016
इटालियन लेखक अम्बेर्टो इको का 19 फरवरी 2016 को निधन हो गया. वे 84 वर्ष के थे.

‘द नेम ऑफ़ रोज़’ सहित विभिन्न प्रसिद्ध उपन्यासों की रचना करने वाले लेखक इको लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे.
अम्बेर्टो इको

•    उनका जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तरी क्षेत्र पाइडमोंट के अलेक्सांद्रिया में हुआ. 
•    इको के पिता ने उनका पालन-पोषण रोमन कैथोलिक परंपरा से किया. 
•    1970 के दशक में इको बोलोग्ना यूनिवर्सिटी में लक्षण विज्ञान (सेमियोटिक्स) के प्रोफेसर नियुक्त हुए.
•    वर्ष 1980 में उनके उपन्यास ‘द नेम ऑफ़ रोज़’ से उन्हें अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुई.
•    वर्ष 1986 में इस उपन्यास पर फिल्म भी बनाई गयी.
•    इसके अतिरिक्त अम्बेर्टो इको ने ‘फाउकौल्ट्स पेंडुलम’, ‘द आइलैंड ऑफ द डे बिफोर’, 'बाउदोलिनो' और 'द प्राग सेमेट्री’ जैसे लोकप्रिय उपन्यास भी लिखे.

0 comments:

Post a Comment