साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन महासंघ की महिला रैंकिंग में दूसरे स्थान पर-(17-MAR-2015) C.A

| Tuesday, March 17, 2015

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल 13 मार्च 2015 को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की महिला रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई. वह चीन की ली झुएरेई के बाद दूसरे स्थान पर है. चीन की शिशियान वांग तीसरे स्थान पर है. साइना इससे पहले जुलाई 2010 में रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची थी.

लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने के साथ ही साइना नेहवाल ओलंपिक खेलों की बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं.
दो बार की विश्व कांस्य पदक विजेता सिंधु शीर्ष दस में हैं. वे नौवें स्थान पर हैं. पुरुष एकल रैंकिंग में भारत के किदांबी श्रीकांत एक स्थान के सुधार के साथ अपनी सर्वश्रेष्ठ चौथी रैंकिंग पर पहुंच गए.
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पारुपल्ली कश्यप 12वें स्थान पर बरकरार हैं, जबकि एचएस प्रणय दो स्थान के सुधार के साथ 19वें से 17वें स्थान पर पहुंच गए. इनके अलावा महिला युगल में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी तीन स्थान के सुधार के साथ 22वें से 19वें स्थान पर पहुंच गई.
साइना नेहवाल के बारे में
साइना नेहवाल भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1990 को हिसार, हरियाणा में हुआ. साइना नेहवाल भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं. लंदन ओलंपिक 2012 में साइना नेहवाल ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया. बैडमिंटन में ऐसा करने वाली साइना नेहवाल भारत की पहली खिलाड़ी हैं. साइना बीजिंग ओलंपिक वर्ष 2008 में भी क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थीं. वह विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय हैं. साइना नेहवाल बैडमिंटन की विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं.
सम्मान और पुरस्कार
•    अर्जुन पुरस्कार (2009)
•    राजीव गाँधी खेल रत्न (2009–2010)
•    पद्मश्री (2010)

साइना नेहवाल ने निम्नलिखित खिताब जीते हैं :-
•    वर्ष 2012 - स्विस ओपन ग्रांप्री, थाईलैंड ओपन, इंडोनेशियन ओपन
•    वर्ष 2011 - इंडियन ओपन ग्रांप्री 
•    वर्ष 2010 - इंडोनेशियाई ओपन, सिंगापुर ओपन, कॉमनवेल्थ गेम्स, इंडियन ओपन ग्रांप्री
•    वर्ष 2009 - इंडोनेशियाई ओपन
पदक
•    कांस्य पदक, लंदन ओलंपिक 2012
•    कांस्य पदक, एशियन चैंपियनशिप 2010, दिल्ली
•    कांस्य पदक, उबेर कप 2014, दिल्ली
•    कांस्य पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2006, मेलबर्न
•    स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2010, दिल्ली (एकल)
•    रजत पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2010, दिल्ली (मिश्रित)
•    स्वर्ण पदक, वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2008, पुणे

0 comments:

Post a Comment