प्रख्यात गांधीवादी नारायण देसाई का 90 वर्ष की आयु में निधन-(17-MAR-2015) C.A

| Tuesday, March 17, 2015

प्रख्यात गांधीवादी नारायण देसाई का 14 मार्च 2015 को सूरत में एक निजी अस्पताल में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके परिवार में उनकी बेटी संघमित्रा और बेटे नचिकेता एवं अफलातून हैं.
देसाई महात्मा गांधी की डायरी लिखने वाले महादेव देसाई के पुत्र थे. वह गांधी कथा के गान के लिए प्रसिद्ध थे, जिसे उन्होंने वर्ष 2004 में शुरू किया था.
नारायण देसाई का जन्म 24 दिसंबर 1924 को गुजरात के वलसाड में हुआ था और वह साबरमती आश्रम एवं वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में बड़े हुए. देसाई विनोबा भावे के भूदान आंदोलन और जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति से जुड़े रहे.
उन्होंने कई सम्मान और पुरस्कार जीते थे, उनमें से कुछ नीचे सूचीबद्ध हैं:
•    वर्ष 1993 में नारायण देसाई को अपने पिता महादेव देसाई की जीवनी हेतु साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया.
•    वर्ष 1999 में नारायण देसाई को जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
•    वर्ष 1998 में देसाई को सहिष्णुता, सद्भाव, अहिंसा और शांति और परमाणु विरोधी सक्रियता के लिए यूनेस्को मदनजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
•    वर्ष 2001 में उन्हें गुजराती साहित्य के सर्वोच्च पुरस्कार रंजीतराम सुवर्णा चंद्रक पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
•    नारायण देसाई ने महात्मा गांधी के जीवन और दर्शन पर आधारित मारुन जीवन आज मेरी वाणी के लिए भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा वर्ष 2004 का 18वां मूर्तिदेवी पुरस्कार जीता.

0 comments:

Post a Comment