दादासाहब फाल्के पुरस्कार 2014 हेतु अभिनेता शशि कपूर चयनित-(24-MAR-2015) C.A

| Tuesday, March 24, 2015

अभिनेता एवं फिल्मकार शशि कपूर को भारतीय सिनेमा जगत के सबसे बड़े सम्मान दादासाहब फाल्के पुरस्कार 2014 के लिए चुना गया. इस पुरस्कार के लिए शशि कपूर का चयन भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए किया गया. इनके चयन की घोषणा 23 मार्च 2015 को की गई. इनका चयन सूचना व प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित पांच सदस्यों के निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से किया.
शशि कपूर से संबंधित मुख्य तथ्य 
भारत सरकार ने शशि कपूर को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषणसम्मान से वर्ष 2011 में सम्मानित किया. 
शशि कपूर ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 1948 में बाल कलाकार के तौर पर अपने बड़े भाई राज कपूर की फिल्म आवारासे की थी. 
उसके बाद उन्हें वर्ष 1951 में फिल्म आगमें काम करने का मौका दिया गया.
शशि कपूर ने दीवार, कभी कभी, नमक हलाल, शान, जब-जब फूल खिले, सत्यम शिवम सुंदरम, त्रिशूल, काला पत्थर, सिलसिला जैसी फिल्मों सहित 116 फिल्मों में अभिनय किया. 
शशि कपूर ने 'जुनून', 'कल्युग', '36 चौरंगी लेन', 'विजेता' और 'उत्सव' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया.
शशि कपूर से पहले उनके पिता पृथ्वीराज कपूर को वर्ष 1971 और भाई राज कपूर को वर्ष 1987 में यह सम्मान मिल चुका है.
शशि कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बडे भाई राज कपूर के बाद दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले अपने परिवार के तीसरे सदस्य हैं. 
शशि कपूर ने 18 मार्च 2015 को अपना 77वां जन्मदिन मनाया है. 
शशि कपूर का वास्तविक नाम बलबीर राज कपूर है. 
अपने पांच दशक से अधिक लंबे फिल्मी कैरियर में कपूर ने धार्मिक फिल्मों, रोमांटिक फिल्मों व एक्शन फिल्मों में काम किया. 
वह फिल्मकार पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे पुत्र तथा राजकपूर के छोटे भाई.
उन्होंने फिल्म डायरेक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया. 
शशि कपूर ने ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर केंडल से विवाह किया था. उनकी बेटी संजना कपूर रंगमंच से जुडी जुड़ी हैं और पृथ्वी थियेटर का संचालन करती हैं.
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 
इस पुरस्कार का प्रारंम्भ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है. पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपये का नकद राशि और एक शॉल प्रदान किया जाता है. 

वर्ष 2012 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अभिनेता प्राण व वर्ष 2013 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार गीतकार गुलजार को दिया गया.

0 comments:

Post a Comment