62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा-(25-MAR-2015) C.A

| Wednesday, March 25, 2015

62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 24 मार्च 2015 को नई दिल्ली में की गई. अभिनेत्री कंगना रनौत को उनकी फिल्म 'क्वीन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया. क्वीन को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म भी चुना गया. सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार 'मैरी कॉम' को प्रदान किया गया.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सभी विजेताओं को 3 मई 2015 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित करेंगे.
62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की सूची
·         सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: कोर्ट (मराठी, हिंदी, गुजराती और अंग्रेजी)
·         सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: क्वीन (निर्माता: फैंटम फिल्म्स प्रा लिमिटेड और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, निर्देशक: विकास बहल)
·         सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कंगना रनौत (हिंदी फिल्म क्वीन)
·         सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: विजय (कन्नड़ फिल्म नानू अवानाला अवालू)
·         सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: बॉबी सिम्हा (तमिल फिल्म जिगरठंडा)
·         सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: बलजिंदर कौर (हरियाणवी फिल्म पगड़ी द ऑनर)
·         सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: सृजित मुखर्जी (बंगाली फिल्म चतुष्कोने)
·         सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म: मेरीकॉम (निर्देशक: ओमंग कुमार)
·         सर्वश्रेष्ठ लघु कथा फिल्म: मित्रा ( निर्माता: अथांस संचार, निर्देशक: रवींद्र जाधव)
·         सर्वश्रेष्ठ डॉक्युमेंट्री फिल्म: शपथ
·         सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: गीत - हैदर (हिन्दी)
·         सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका: शैवम (तमिल), उत्तरा उन्नीकृष्णन: (गीत: अज्हगु)
·         सर्वश्रेष्ठ पुरूष पार्श्वगायक: हैदर (हिंदी), सुखविंदर सिंह (गीत: बिस्मिल)
·         सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: हैदर (हिन्दी) (बिस्मिल)
·         सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन फिल्म: साउंड ऑफ ज्वाय
·         सर्वश्रेष्ठ खोजपरक फिल्म: फुम शांग (निर्माता: फिल्म प्रभाग, निर्देशक: होबम पबन कुमार)
·         सर्वश्रेष्ठ एक्सप्लोरेशन/एडवेंचर फिल्म : लाइफ फोर्स : इंडियाज वेस्टर्न घाट्स
·         सर्वश्रेष्ठ राभा फिल्म: अरोंग
·         सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म: पगड़ी द ऑनर
·         सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म: पंजाब 1984
·         सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: कुट्टरम कडिताल
·         सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म: चंदामामा कठालू
·         सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: ऐन
·         सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: किल्ला
·         सर्वश्रेष्ठ उड़िया  फिल्म: आदिम विचार
·         सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: हरिवू
·         सर्वश्रेष्ठ कोंकणी फिल्म: नचोम
·         सर्वश्रेष्ठ असमी फिल्म: ओथेलो
·         सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: निर्वाशितो
·         सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम डिजाइनर: डॉली अहलूवालिया (फिल्म हैदर)
·         पर्यावरण संरक्षण / संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ओत्तल (मलयालम)
·         सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार: आशा फॉर जाओर माझे (बंगाली)
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से संबंधित मुख्य तथ्य
विदित हो कि सामाजिक तौर पर प्रासंगिक फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा देने एवं सिनेमा के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृतियों के प्रति समझ और राष्ट्र की एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 1954 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों  की शुरुआत हुई. यह पुरस्कार फीचर (31 श्रेणियों) तथा गैर फीचर (22 श्रेणियों) दोनों तरह की फिल्मों के लिए भारत सरकार (संस्कृति मंत्रालय) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है. इसके लिए पुरस्कारों का चयन एक विशेषज्ञ समिति करती है तथा पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है.

0 comments:

Post a Comment