हॉकी इंडिया के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा-(31-MAR-2015) C.A

| Tuesday, March 31, 2015

हॉकी इंडिया ने 28 मार्च 2015 को हाकी इंडिया के पहले वार्षिक पुरस्कार प्रदान किए.
2.80 करोड़ रुपए से अधिक के पुरस्कार युवा मामले और खेल मंत्री सर्बानंदा सोनवाल की उपस्थिति में नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में प्रस्तुत किए गए.
हाकी इंडिया ने तीन बार ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह सीनियर को 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
पुरस्कारों की सूची
•    पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा और महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर वंदना कटारिया को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ पुरुष और सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी खिलाड़ी के ध्रुव बत्रा पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
•    हरेंद्र सिंह को (कोच और सहयोगी स्टाफ के लिए) अमूल्य योगदान के लिए जमन लाल शर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
•    सर्वश्रेष्ठ उदीयमान पुरुष खिलाड़ी का 'जुगराज सिंह अवार्ड' पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ हरमनप्रीत सिंह को प्रदान किया गया.
•    सर्वश्रेष्ठ उदीयमान महिला खिलाड़ी का 'असुंता लाकड़ा अवार्ड' नमिता टोप्पो को प्रदान किया गया.
•    सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का 'बलजीत सिंह अवार्ड' सीनियर पुरुष टीम के वरिष्ठ गोलकीपर पीआर श्रीजेश को प्रदान किया गया.
•    सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए 'परगट सिंह अवार्ड' महिला टीम की दीपिका को प्रदान किया गया.
•    सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर का 'अजित पाल सिंह अवार्ड' मनप्रीत सिंह को प्रदान किया गया.
•    आकाशदीप को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड खिलाड़ी 'धनराज पिल्लई अवार्ड' से सम्मानित किया गया.

0 comments:

Post a Comment