जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप-2016 की मेजबानी लखनऊ करेगा-(10-JUNE-2016) C.A

| Friday, June 10, 2016
Hockeyअंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने 7 जून 2016 को घोषणा की, कि जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी लखनऊ करेगा.
जूनियर हाकी विश्व कप का आयोजन लखनऊ में 8 से 18 दिसंबर 2016 तक होगा. पहली बार लखनऊ में किसी अंतरराष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा. जूनियर हाकी विश्व कप जूनियर वर्ग की विश्व की सबसे प्रतिष्ठित हाकी प्रतियोगिता है.
इस टूर्नामेंट में दुनिया की सबसे अच्छी 16 जूनियर पुरुष हाकी टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता का भारत सहित दुनिया के 100 से भी ज्यादा देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा.
महिला जूनियर विश्व कप 24 नवंबर से 4 दिसंबर 2016 तक चिली के सेंटियागो में खेला जाएगा.
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें:
भारत, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंग्लैंड, जर्मनी, जापान, कोरिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और स्पेन हैं.
पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप:
पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप (Men's Junior Hockey World Cup) को रोजर दानेट ट्राफी (Roger Danet Trophy) के रूप में भी जाना जाता है. यह अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (International Hockey Federation) द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता है.
इस प्रतियोगिता को पहली बार फ़्रांस में वर्ष 1979 में आयोजित किया गया था. वर्ष 1985 से इसका आयोजन प्रतिवर्ष चार वर्ष बाद किया जाता है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु आयोजित किए जाने वाले वर्ष में 31 दिसंबर को 21 वर्ष का होना अनिवार्य है.

0 comments:

Post a Comment