ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा एवं जलवायु परिवर्तन पर भारत तथा अमेरिका के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर-(10-JUNE-2016) C.A

| Friday, June 10, 2016
ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर 2 जून 2016 को  भारत और अमेरिका के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया. भारत सरकार की ओर से बिजली मंत्रालय के सचिव पी के पुजारी और भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने अमेरिका की ओर से इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में सहयोग को द्विपक्षीय संलिप्तता के जरिये स्थायी वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त पहल करना है. इन गतिविधियों का उद्देश्य शोध और विकास जैसे नवाचारों को शामिल करना, स्वैच्छिक और पारस्परिक सहमति के आधार पर तकनीकी हस्तांतरण, दोनों देशों में स्व्च्छ तकनीकी की तैनाती, वैश्विक स्तर पर ग्रीन हाउस गैसों के उर्त्स‍जन को रोकना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना है.
समझौता ज्ञापन के उद्देश्य:

•    भारत-अमेरिका ऊर्जा स्मार्ट सिटिज साझेदारी

•    ग्रिड को हरा-भरा करना

•    स्वच्छ ऊर्जा (पीईएसीई) के जरिये ऊर्जा पहुंच को बढ़ावा देना

•    स्थान प्रशीतन के साथ ऊर्जा दक्षता

•    अक्षय ऊर्जा

•    ऊर्जा सुरक्षा

•    स्वच्छ ऊर्जा के लिए वित्त

•    जलवायु सुधार के लिए भारत-अमेरिका साझेदारी

•    हवा की गुणवत्ता 

•    वानिकीकरण और भूदृश्यता और आरईडीडी

•    फेलोशिप

•    जलवायु परिवर्तन और स्वच्छ ईंधन के क्षेत्र में नवाचार में तेजी लाना

0 comments:

Post a Comment