अमेरिका की पत्रिका फोब्र्स मैगजीन ने 06 जून 2016 दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वुमन प्लेयर्स की लिस्ट जारी की है. इसके अनुसार फ्रेंच ओपन फाइनल में गार्बाइन मुगुरूजा से हारने के दो दिन बाद ही अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बन गई. अब तक यह ताज मारिया शारापोवा के नाम था.
- कमाई के मामले में टॉप टेन प्लेयर्स में युजिनी बुकार्ड आखिरी नंबर पर हैं.
- सेरेना ने पिछले 12 महीने में 29.9 मिलियन डालर कमाये.
- रूसी टेनिस स्टार शारापोवा पिछले 11 साल से इस सूची में शीर्ष पर थी.
- अब तक 21 ग्रैंडस्लैम जीत चुकी सेरेना स्टेफी ग्राफ के ओपन युग के 22 ग्रैंडस्लैम के रिकार्ड से एक खिताब दूर है.
- सेरेना के कैरियर की ईनामी राशि 77.6 मिलियन डालर हो गई.
- शारापोवा की कमाई पिछले साल 21.9 मिलियन डालर रही.
- अमेरिकी मिश्रित मार्शल आर्ट स्टार रोंडा राउसी आमिर खिलाडियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.
- इस लिस्ट में दसवें नंबर पर कनाडा की टेनिस प्लेयर युजिनी बुकार्ड हैं.
- पिछले एक साल में युजिनी की कुल कमाई 41.38 करोड़ रुपए रही.
- इसमें से करीब 4.67 करोड़ रुपए उन्होंने अलग-अलग टूर्नामेंट को खेलकर कमाए.
- करीब 37 करोड़ रुपए उन्हें कमर्शियल एंडोर्समेंट के जरिए मिले.
- इस दौरान उन्होंने नाइकी, उसाना और रोलेक्स जैसे कई नामी और स्टाइलिश ब्रांड्स भी साइन किए.
फोर्ब्स मैगजीन के बारे में -
- फोर्ब्स मैगजीन दुनियाभर के अमीर लोगों का हिसाब-किताब रखने वाली पत्रिका है. जो फोर्ब्स इन्कॉर्पोरेट, एक निजी स्वामित्व वाली प्रकाशन एवं मीडिया कंपनी का हिस्सा है.
- कंपनी फोर्ब्स एशिया, फोर्ब्स लाइफ और फोर्ब्स वुमन पत्रिकाओं का प्रकाशन करती हैं.
- फोर्ब्स का चीन, क्रोएशिया, भारत, इंडोनेशिया, इजरायल, कोरिया, पोलैंड, रोमानिया, रूस और तुर्की में 10 स्थानीय भाषाओं का लाइसेंसधारी संस्करण है.
- फोर्ब्स, फोर्ब्स एशिया और कंपनी के दस अंतर्राष्ट्रीय लाइसेंसधारी संस्करण एक साथ 60 लाख से अधिक पाठकों वाले विश्वव्यापी दर्शकों तक पहुँचते हैं.
0 comments:
Post a Comment