केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खेल संग्रहालय खोलने को स्वीकृति प्रदान की-(24-AUG-2017) C.A

| Thursday, August 24, 2017
केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने 23 अगस्त 2017 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय खेल संग्रहालय खोलने हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी. यह राष्ट्रीय खेल संग्रहालय जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में स्थापित किया जाएगा.

केन्द्रीय खेल मंत्रालय के अनुसार यह फैसला 3 महीने पहले सिलसिलेवार बैठकों के बाद लिया गया. राष्ट्रीय खेल संग्रहालय हेतु स्थान को मंजूरी केन्द्रीय खेलमंत्री विजय गोयल ने दी.

राष्ट्रीय खेल संग्रहालय के बारे मे-
•    केंद्र सरकार के अनुसार राष्ट्रीय खेल संग्रहालय में भारत की खेलों से सम्बंधित उपलब्धियों की प्रदर्शनी प्रदर्शित की जाएगी.
•    राष्ट्रीय खेल संग्रहालय में भारत के परंपरागत खेलों पर भी ध्यानाकर्षण किया जाएगा.
•    केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल के अनुसार संग्रहालय खेल गतिविधियों में रूचि रखने वाले युवाओं के प्रशिक्षण का केंद्र होगा.
•    ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा मौके भी प्रदान किए जाएँगे.

केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों से संग्रहालय में रखने हेतु अपने स्मृति चिन्ह देने की भी अपील की.  केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल के अनुसार संग्रहालय के लिए पहले चरण का काम शीघ्र ही शुरूकर दिया जाएगा. इसके लिये विशेषज्ञों की सेवायें भी ली जाएगी.

संग्रहालय के बारे में -
संग्रहालय एक ऐसा संस्थान है जो समाज की सेवा और विकास हेतु  जनसामान्य के लिए खोला जाता है. इसमें मानव और पर्यावरण की विरासतों के संरक्षण हेतु उनका संग्रह, शोध, प्रचार या प्रदर्शन किया जाता है जिसका उपयोग शिक्षा, अध्ययन और मनोरंजन के लिए किया जाता है