05 दिसम्बर 2016 to 10 दिसम्बर 2016 तक साप्ताहिक एक पंक्ति

| Monday, December 12, 2016
http://iastyyari.blogspot.in/ पाठकों की सुविधा हेतु प्रतिदिन के करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स सारांश शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. इसमें दी गयी जानकारी आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
•    अगस्ता वेस्‍टलैंड मामला में गिरफ्तार किए गए पूर्व वायुसेनाध्‍यक्ष का नाम -एस पी त्यागी 
    
•   नोटबंदी के बाद सरकार ने जो नई घोषणा की- प्लास्टिक के नोट जारी करने का
    
•   जिस देश की राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव पास किया गया- दक्षिण कोरिया    
    
•   उत्तर प्रदेश के जिस शहर से दिल्ली के मध्य शहरवासियों को हफ्ते में तीन दिन फ्लाइट की सुविधा प्रदान की गयी- कानपुर 

•   केंद्र सरकार ने पेट्रोटेक 2016 में अंतिम दिन जितने समझौते किए- 11 समझौते 

•    कुरुक्षेत्र-मथुरा के बीच आरम्भ की गयी नई एक्सप्रेस ट्रेन को 09 दिसम्बर 2016 को जिसने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया- मनोहर लाल व रेलवे मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु 

•    विश्व भर में 9 दिसंबर 2016 को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया, जिसका विषय- विकास, शांति एवं सुरक्षा के खिलाफ भ्रष्टाचार पर अंकुश 

•    जिस प्रदेश के उच्च न्यायालय ने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में सलवार और चूड़ीदार पहन कर आई महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी को जारी रखने का आदेश दिया - केरल

•    विश्वभर में मानवाधिकार दिवस जब मनाया गया- 10 दिसंबर 2016
•    रुचिता विनेकर  ने नौंवीं एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता में जो पदक जीता- कांस्य पदक
•    विश्व बैंक ने जिस देश को एक प्राकृतिक गैस दक्षता के लिए मंजूर किए गए 10 करोड़ डॉलर का लोन रद्द किया: पाकिस्तान
•    सेरेन्डिपिटी कला महोत्सव का आयोजन जिस राज्य में आयोजित होगा: गोवा
•    जिन्होंने संसद में ब्रेक्जिट टाईमटेबल वोट जीता: थेरेसा मे
•    वह संस्था जिसने कहा की महल के किराए से अर्जित आय कर योग्य नहीं होगी: सुप्रीम कोर्ट
•    नौंवीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप जहाँ आयोजित की गयी: तेहरान
•    जिस प्रदेश सरकार ने राज्य में सात और नए जिलो न की घोषणा की: मणिपुर
•    दक्षिण अमेरिका फुटबाल महासंघ कोनमेबोल कोपा सुदामेरिकाना खिताब जिस टीम को प्रदान किया गया: विमान दुर्घटना की शिकार टीम क्लब चैपकोएंस
•    जिस देश ने भारत को ‘बड़े रक्षा साझेदार’ के रूप में मनोनीत करने हेतु समझौता किया: अमेरिका
•    नव निर्वाचित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जिस व्यक्ति का आंतरिक सुरक्षा मंत्री पद हेतु चयन किया: मरीन जनरल जॉन केली
•    वह क्षेत्र जहां चीन की सेना द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में सैन्य अभ्यास आरंभ किया गया: अक्साई चिन
•    वह देश जहां भारत-अरब पार्टनरशिप कांफ्रेस-2016 आयोजित की जाएगी: ओमान
•    इन्हें नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट का निदेशक चयनित किया गया: अद्वैत गड्नायक
•    आरबीआई द्वारा हाल ही में अर्थव्यवस्था के आकलन के लिए जारी किये गया द्विमासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य: पांचवां
•    वह खिलाड़ी जिसने हाल ही में विश्व बिलिय‌र्ड्स चैंपियनशिप ख़िताब जीता: पीटर गिलक्रिस्ट
•    जिस अभिनेता को वर्ष 2016 के किड्स आइकॉन के रूप में नामित किया गया: शाहरुख खान
•    लाइफ लाइन एक्सप्रेस में कैंसर के इलाज के लिए जितने कोचों को जोड़ा गया हैं: दो
•    जिस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘एपी पर्स’ नाम के मोबाइल ऐप्लीकेशन की शुरुआत की: आन्ध्र प्रदेश
•    सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी ने ‘भारतीय स्वर्ण सिक्का’ की बिक्री के लिए जिस बैंक के साथ समझौता किया: भारतीय स्टेट बैंक
•    भारत और जिस देश के बीच द्विपक्षीय समुद्री युद्ध अभ्यास 'कोंकण 16' शुरू हुआ: ब्रिटेन
•    जिस समिति ने बल्ले का आकार सीमित करने तथा रेड कार्ड निलंबन की सिफारिश की: मेरिलबोन क्रिकेट क्लब
•    कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार ने जितने रुपए तक के कार्ड पेमेंट पर सर्विस टैक्स खत्म किए जाने का घोषणा किया: 2000 रुपए
•    जिस बैंक को भारत के वाणिज्य और उद्योग के एसोसिएट चैंबर्स द्वारा 'एसएमई ऋण के लिए बेस्ट बैंक' घोषित किया गया है: विजया बैंक
•    भारत और जिस देश के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 14 से 21 दिसंबर 2016 तक आयोजित किया जाएगा: रूस
•    केंद्र सरकार ने हाल ही में आपूर्ति बढ़ाने के उद्देश्य से जिस खाद्य पदार्थ पर आयात शुल्क खत्म कर दिया: गेहूं
•    भारतीय उपग्रह जिसे तीन स्तरीय इमेजिंग डेटा उपलब्ध कराने हेतु सोलर पैनल पर तैनात कर दिया गया: रिसोर्ससैट-2ए
•    इन्हें हाल ही में टाइम पर्सन ऑफ़ द इयर-2016 चुना गया: डोनाल्ड ट्रम्प
•    इन्हें भारतीय अंडर-21 हॉकी टीम का गोलकीपिंग कोच नियुक्त किया गया: श्रीजेश
•    वह देश जहां आये तीव्र भूकंप के कारण 100 से अधिक लोग मारे गये: इंडोनेशिया
•    वह उच्च न्यायालय जिसने ट्रिपल तलाक को मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का हनन बताया: इलाहाबाद उच्च न्यायालय
•    हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का उद्घाटन जिसने किया: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
•    डिजिटलीकरण मार्ग को अपनाने हेतु नीति आयोग ने देश में प्रत्येक जिले को जितने लाख रुपए देने की घोषणा की: 5 लाख
•    अमेज़न ने  जिस देश में वैश्विक स्टार्टअप प्रोग्राम 'लांचपैड' शुरू किया: भारत
•    एयरटेल ने डिजिटल शाखा का सीईओ और निदेशक जिसे नियुक्त किया: सुनील तलदार
•    नोटबंदी के चलते आरबीआई ने एमएसएस सीमा 30,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर जितने लाख करोड़ रुपए कर दी: 6 लाख करोड़
•    16 फरवरी से 19 फरवरी 2017 तक होने वाले पहले आईटीटीएफ वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट की मेजबानी जो देश करेगा: भारत
•    तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन पर राज्य सरकार ने जितने दिन के राजकीय शोक की घोषणा की: सात दिन
•    06 दिसम्बर 2016 को भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया: 61वां
•    डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने हेतु केंद्र सरकार ने मार्च 2017 तक बैंकों से जितने अतिरिक्त प्वाइंट ऑफ सेल्स टर्मिनल यानि कार्ड स्वाइप मशीने लगाने के निर्देश दिए: दस लाख
•    इसरो ने हाल ही में श्रीहरिकोटा से पी.एस.एल.वी- सी36 को जिसके साथ का प्रक्षेपण किया: रिसोर्स सेट-2ए
•    जिस राज्य सरकार ने समूचे राज्य में उन 107 विकास खंडों की लगभग एक हजार ग्राम पंचायतों में बैंक प्रतिनिधि नियुक्त करने का फैसला किया है, जहां बैंक की शाखा नहीं है:  ओड़िशा
•    एयर एशिया के प्रबंध निदेशक जिसे नियुक्त करने की घोषणा की गई: अमर अबरोल
•    प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर के बाद सर्वोच्च न्यायालय में भारत का 44 वां प्रधान न्यायाधीश जिसे नियुक्त किया जाएगा: जस्टिस जगदीश सिंह खेहर
•    एनआरआई महिला जिसने यूके से भारत तक कार चलाकर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का सन्देश दिया: भारुलता
•    जिस वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सांसद का 7 दिसम्बर 2016 को चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में निधन हो गया: चो रामास्वामी
•    तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता का 5 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया. वे जीतनी बार मुख्यमंत्री पद पर रहीं: छह बार
•    सउदी अरब का इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक ने तापी परियोजना के लिए जितने करोड़ डॉलर के ऋण देने की घोषणा की: 50 करोड़ डॉलर
•    भारत और जिस देश के बीच वीजा, साइबर स्पेस, निवेश सहित पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए: कतर
•    जिस बैंक ने डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक देहरादून के साथ मिलकर सिमसेपे प्लेटफार्म लॉन्च किया: यस बैंक
•    दिसम्बर 2016 के दौरान जिस देश की दक्षिण अमेरिका के व्यापार संगठन मर्कोसुर की सदस्यता छीन ली गई:  वेनेजुएला
•    हिदेकी मत्सुयुमा ने दिसम्बर 2016 में हीरो वर्ल्ड चैलेंज गोल्फ खिताब जीता. वे जिस देश से है: जापान
•    तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर बिहार में जितने दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया: एक दिन
•    केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त संतोष कुमार मल्ल को ‘सिल्वर एलिफैंट अवार्ड’ प्रदान किया गया. भारत में ‘सिल्वर एलिफैंट अवार्ड’ जिस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है: स्काउट और गाइड
•    अर्जेन्टीना ने फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड्स को हराकर महिला हॉकी जूनियर विश्व कप-2016 खिताब जीत लिया. यह आयोजन जिस स्थान पर आयोजित किया गया: चिली  
•    जिस संस्था ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, याहू और फेसबुक को इस याचिका पर नोटिस जारी किया है कि य़ौन अपराधों और साइबर अपराध से जुड़े वीडियो दिखाने पर रोक लगाई जाये: उच्चतम न्यायालय
•    भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का आज 61वां महापरिनिर्वाण दिवस है. बाबा साहब की अस्थियां जिस स्थान पर रखी गई थी:  चैत्य भूमि   
•    केन्द्र ने सभी मंत्रालयों और विभागों को पांच हजार रुपये से अधिक का भुगतान जिस तरीके से करने के निर्देश दिए हैं: इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से
•    जयललिता के निधन के पश्चात् इन्हें तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाया गया: ओ पन्नीरसेव्लन
•    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) द्वारा लद्दाख के इस क्षेत्र में प्राचीन कैंपिंग स्थल की खोज की गयी: नुब्रा घाटी
•    इन्हें नागरिक उड्डयन महानिदेशालय का प्रमुख नियुक्त किया गया: बी एस भुल्लर
•    जिस देश ने फीफा विश्व कप वर्ष 2022 की मेजबानी के लिए कतर पुलिस को प्रशिक्षित करेगा: भारत
•    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए जिस शहर को सर्वश्रेष्ठ शहर का पुरस्कार दिया गया: कोलकाता
•    पाकिस्तान और जिस देश के बीच सीधी रेल एवं मालवहन सेवा शुरु किया गया: चीन
•    जिस बैंक ने ग्राहकों की दैनिक जरुरतों के लिये नकद रहित भुगतान हेतु ‘सिप्पी’ वॉलेट एप लांच किया: डीसीबी बैंक
•    भारत की वृद्धि दर 2016-17 में जितने प्रतिशत रहने का अनुमान है: 7.6
•    जिस देश के वैज्ञानिकों ने बिजली का उपयोग करते हुए परमाणु ईंधन के उत्पादन हेतु सस्ता तरीका विकसित किया: रूस
•    जिस देश की संसद ने बुर्के पर बैन लगाने का कानून मंजूर करते हुए यूरोप का चौथा देश बन गया है: नीदरलैंड्स
•    जिस देश की शीर्ष संवैधानिक अदालत ने सड़कों पर प्रदर्शन पर रोक लगाने वाले कानून को कायम रखा: मिस्र
•    अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार जिसने जीता: उसेन बोल्ट
•    कांग्रेस पार्टी के जिस पूर्व सांसद और मशहूर शायर का 3 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया: बेकल उत्साही
•    इन्हें टाइम पर्सन ऑफ द ईयर के रीडर्स पोल में जीत प्राप्त हुई: नरेंद्र मोदी
•    जिस देश के प्रधानमंत्री मैटियो रेंजी ने संवैधानिक सुधार पर जनमत संग्रह में हार प्राप्त होने के बाद हार स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे दिया: इटली
•    इस देश की महिला क्रिकेट टीम ने वर्ष 2016 का एशिया कप जीता: भारत
•    न्यूज़ीलैण्ड के प्रधानमंत्री का नाम जिन्होंने हाल में पद से त्यागपत्र दे दिया:  जॉन की
•    भारतीय गोल्फ खिलाड़ी जिन्होंने दिल्ली में आयोजित पैनासॉनिक ओपन गोल्फ ख़िताब जीता: मुकेश कुमार

0 comments:

Post a Comment