चीन ने माइक्रो सेटेलाईट बैंक्सिंग 2 का प्रक्षेपण किया-(27-OCT-2016) C.A

| Thursday, October 27, 2016
चीन के अन्तरिक्ष अनुसंधान केंद्र तियानगोंग 2 ने 23 अक्टूबर 2016 को माइक्रोसेटेलाईट बैंक्सिंग 2 का सफल प्रक्षेपण किया. इसका आकार किसी कंप्यूटर के साधारण प्रिंटर जितना है.

फ़िलहाल तियानगोंग-2 दो अन्तरिक्ष यात्रियों के साथ पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है.  
बैंक्सिंग-2

•    इसका वजन 47 किलोग्राम है. इसमें विज़िबल लाइट कैमरा, 25 मेगापिक्सल का एक कैमरा तथा वृहद लेंस भी लगाया गया है.

•    इसका मिशन तियानगोंग 2 की फोटो लेना है तथा शेंजो 11 स्पेसक्राफ्ट की तस्वीरें लेना भी इसका उद्देश्य है.  

•    इस सेटेलाईट को मीडिया ने सेल्फी स्टिक का नाम दिया है. इसमें एक इन्फ्रारेड कैमरा भी लगा है जो तापमान सेंसिटिव है.

•    तीन सोलर पैनलों की सहायता से यह इतनी उर्जा एकत्रित कर लेता है कि यह ऑर्बिट मंे रहकर लैब को फोटो भेज सकता है.

•    शेंज़ोऊ-11 स्पेसक्राफ्ट में दो अन्तरिक्षयात्री भी सवार हैं. यह प्रक्षेपित किये जाने के दो दिन बाद तियानगोंग-2 से जाकर जुड़ा.

•    वर्ष 2008 में बैंक्सिंग-1 प्रक्षेपित किया गया था.

मर्सिडीज के ब्रिटिश ड्राइवर लुइस हैमिल्टन ने अमेरिकी ग्रां प्री का खिताब जीता-(27-OCT-2016) C.A

|
Lewis Hamiltonमर्सिडीज के ब्रिटिश ड्राइवर लुइस हैमिल्टन ने जर्मनी के निको रोसबर्ग को फॉर्मूला-1 रेस में हराते हुए अमेरिकी ग्रां प्री का खिताब जीता. यह हैमिल्टन के करियर की 50वीं और वर्ष 2016 की सातवीं जीत है.
उन्होंने  टेक्सास सर्किट में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है. पिछले पांच साल में उन्होंने यहां चौथा खिताब अपने नाम करने में सफल रहे.
हैमिल्टन को इस जीत के साथ ही ड्राइवर्स लीडरबोर्ड में सात अंकों का फायदा हुआ. हालांकि रोसबर्ग अब भी शीर्ष पर बरकरार हैं.
यह हैमिल्टन के करियर की 50वीं जीत है,एलेन प्रोस्ट ने 51 रेस जीती थीं और माइकल शूमाकर ने 91 रेस अपने नाम की हैं.
फॉर्मूला-1 रेस में स्थान:
•    जर्मनी के निको रोसबर्ग दूसरे स्थान पर रहे.
•    रेड बुल के ऑस्ट्रेलियाई ड्राइवर डेनियल रिकार्डो तीसरे स्थान पर रहे.
•    फेरारी के सेबेस्टियन वीटल चौथे स्थान पर रहे.
•    स्पेन के फर्नांडो अलोंसो को पांचवां स्थान हासिल हुआ.
•    टोरो रोसो के कार्लोस सेंज छठे स्थान पर रहे.
•    विलियम्स के फेलिप मासा सातवें स्थान पर रहे.
लुइस हैमिल्टन के बारे में:
•    लुईस हैमिल्टन का जन्म 7 जनवरी 1985 को इंग्लैंड में हुआ.
•    वे फॉर्मूला वन रेसिंग के ब्रिटिश ड्राइवर हैं.
•    वर्तमान में मैकलेरन मर्सिडीज टीम के लिए रेसिंग करते हैं और फार्मुला वन के आज तक के सबसे युवा विश्व चैम्पियन हैं.
•    हैमिल्टन ने वर्ष 2001 में ब्रिटिश फॉर्मूला रीनॉल्ट विंटर सीरीज के साथ अपनी कार रेसिंग करियर की शुरूआत की.
•    लुइस हैमिल्टन सबसे कम उम्र के F1 विश्व चैंपियन 23 वर्ष और 300 दिन, इससे पहले 24 साल और 58 दिनों के साथ फर्नांडो अलोंसो द्वारा स्थापित था.

राजीव मिश्रा सॉफ्टबैंक विज़न फंड के प्रमुख नियुक्त-(27-OCT-2016) C.A

|
भारत में जन्में राजीव मिश्रा को अक्टूबर 2016 के तीसरे सप्ताह में सॉफ्टबैंक विज़न फंड का प्रमुख नियुक्त किया गया. सॉफ्टबैंक विज़न फंड जापान की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी सॉफ्टबैंक कॉर्प द्वारा आरंभ किया गया है.

सॉफ्टबैंक विज़न टेक्नोलॉजी क्षेत्र में वैश्विक निवेश के लिए प्रयासरत है. इसे इंग्लैंड में सऊदी बिन लादिन ग्रुप की सहायक कंपनी द्वारा चलाया जा रहा है. यह कथित तौर पर विश्व का सबसे फंड है जिसे लंदन से संचालित किया जा रहा है.
राजीव मिश्रा

•    इस कार्यभार से पूर्व राजीव दो वर्ष तक सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प के योजना विभाग के प्रमुख थे.

•    उन्होंने नवम्बर 2014 में सॉफ्टबैंक ज्वाइन किया था.
•    उन्होंने पांच वर्ष तक यूबीएस में ग्लोबल हेड ऑफ़ क्रेडिट एवं हेड ऑफ़ फिक्स्ड इनकम पदों पर कार्य किया.

•    वे डचेज़ बैंक में भी विशेष पदों पर कार्यरत रहे.

•    उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से की थी.

•    उन्होंने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की भी पढाई की इसके बाद वे अमेरिका में पेन्सिल्वेनिया यूनिवर्सिटी चले गये जहां उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया तथा कंप्यूटर साइंस में एमटेक किया.

•    इसके अतिरिक्त उन्होंने सोलन स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट से एमबीए डिग्री हासिल की.

जी बालकृष्ण ने मिस्टर एशिया 2016 का खिताब जीता-(27-OCT-2016) C.A

|
बेंगलुरु के जी बालकृष्ण ने वर्ष 2016 का मिस्टर एशिया खिताब जीता. जिसके बाद से उन्हें आर्नोल्ड श्वार्झनेगर ऑफ व्हाइटफील्ड कहा जाने लगा है.
जी बालकृष्ण को मिस्टर एशिया 2016 का खिताब फिलीपींस में हुई पांचवी फिल-एशिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में दिया गया.
जी बालकृष्ण ने फिलीपींस में मिस्टर एशिया का खिताब जितने के लिए काफी मेहनत की.
जी बालकृष्ण से संबंधित मुख्य तथ्य:
•    जी बालकृष्ण ने वर्ष 2013 में जर्मनी में हुए मिस्टर यूनिवर्स अंडर-24 जूनियर प्रतियोगिता को जीता था.
•    उन्होंने वर्ष 2014 में ग्रीस में हुई मिस्टर यूनिवर्स अंडर-24 वर्ल्ड चैंपियनशिप को भी जीता था.
•    जी बालकृष्ण ने वाटर टैंकर बिजनस वर्ष 2010 में स्थापित किया था.
•    वे करीब एक दशक से वो बॉडी बिल्डर के तौर पर प्रैक्टिस में जुटे हुए थे.
•    वे घर पर ही रोजाना लगभग छह घंटे प्रैक्टिस करते हैं.
•    उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ फंड्स भी एकत्र किए.

अभिजीत ने लगातार दूसरा हुगेवीन शतरंज खिताब जीता-(27-OCT-2016) C.A

|
शतरंज खिलाड़ी अभिजीत गुप्ता ने हुगेवीन अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में हुगेवीन शतरंज खिताब जीता. उन्होंने यह ख़िताब लगातार दूसरी बार जीता है. लगातार दूसरी बार इस खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए.

अभिजीत गुप्ता के बारे में-
  • अभिजीत गुप्ता ग्रैंडमास्टर और राष्ट्रमंडल विजेता भी हैं.
  • शतरंज चैंपियन अभिजीत गुप्ता ने अपनी शीर्ष वरीयता के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए 9 में से 7.5 अंक स्कोर किए.
  • उन्होंने दूसरे स्थान पर काबिज ग्रैंडमास्टर संदीपन चंदा पर एकल बढ़त बनाई.
  • पूरे टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का ही दबदबा रहा.
  • ग्रैंडमास्टर एमआर ललित बाबू ने तीसरा और ग्रैंडमास्टर एम श्याम सुंदर ने चौथा स्थान हासिल किया.
  • युवा भारतीय खिलाड़ियों में राकेश कुमार जेना और दुष्यंत वर्मा ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया.
  • अभिजीत ने लगातार चार जीत अपने नाम की, फिर ललित बाबू से ड्रॉ खेला.
  • छठे दौर में अभिजीत ने माइकल डि जोंग पर जीत दर्ज की.
  • सातवीं बाजी में उन्होंने भारत के ही एस नितिन को पराजित कर दिया.
  • अंतिम बाजी में अभिजीत ने लुकास वान फोरीस्ट से ड्रॉ खेला.

भारतीय फुटबॉल टीम की छह साल में सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग-(25-OCT-2016) C.A

| Tuesday, October 25, 2016
भारतीय फुटबॉल टीम ताजा फीफा रैंकिंग में 11 पायदान की छलांग लगाकर 137वें स्थान पर पहुंच गई. ये पिछले छह साल में उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है.
भारत ने मुंबई में सितंबर में अंतरराष्ट्रीय नुमाइशी मैच में 114वीं रैंकिंग वाले पुएर्तो रिको को हराया था जिससे उसे 230 अंक मिले.
भारत की रैंकिंग अगस्त 2010 में 137 थी जो तब से अब तक उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग थी.
फीफा विश्व कप के बारे में:
फीफा विश्व कप फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन  खेल की वैश्विक शासी निकाय के सदस्यों के वरिष्ठ पुरुषों की राष्ट्रीय टीमों द्वारा खेली जाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय संघ फुटबॉल प्रतियोगिता है.
वर्ष 1930 में उद्घाटन टूर्नामेंट के बाद हर चार साल से आयोजित किया जाता है, वर्ष 1942 और 1946 को छोड़कर, जब द्वितीय विश्व युद्ध के कारण से आयोजन नहीं किया जा सका था. 
विश्व कप में विश्व के सबसे व्यापक रूप से देखी जाने वाली मैच हैं.
भारत में फुटबॉल को बेहद सराहा जाता है. देश में क्रिकेट के बाद सबसे अधिक खेले जाने वाला खेल फुटबॉल ही है. भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र की कम्पनियों एवं व्यक्तिगत तौर पर निवेश किया गया है. भारत में 19वीं सदी से फुटबॉल खेला जा रहा है.

ट्राई ने एयरटेल, वोडाफोन एवं आईडिया पर 3050 करोड़ जुर्माना लगाने की सिफारिश की-(25-OCT-2016) C.A

|
भारतीय टेलिकॉम नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अक्टूबर 2016 में भारती एयरटेल, वोडाफोन एवं आईडिया सेलुलर पर 3050 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाए जाने की सिफारिश की. यह सिफारिश जियो नेटवर्क को कनेक्शन न दिए जाने के कारण की गयी.

ट्राई ने यह सिफारिश टेलिकॉम विभाग को सौंपी जिसमें कहा गया कि जियो की शिकायत पर पाया गया कि यह तीनों कम्पनियां उसे इंटरकनेक्शन मुहैया नहीं करवा रही हैं.

इंटरकनेक्शन प्वाइंट वो जरिया है जिसकी बदौलत एक नेटवर्क से दूसरी नेटवर्क पर कॉल पूरी होती है. यदि यह माध्यम अपर्याप्त है तो कॉल ड्रॉप की समस्या बढ़ती है.

एयरटेल: भारती एयरटेल लिमिटेड पर 22 सर्किलों में (जम्मू-कश्मीर को छोड़कर) प्रत्येक सर्किल के लिए 50-50 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाये जाने की सिफारिश की गयी है. इस प्रकार उस पर कुल 1,050 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाये जाने की सिफारिश की गयी है.

वोडाफ़ोन: वोडाफोन इंडिया पर भी 21 सर्किलों में 50-50 करोड़ (कुल 1050 करोड़) रुपए का जुर्माना लगाये जाने का आग्रह किया गया है.

आईडिया: उस पर 19 सेवा क्षेत्रों में 950 करोड़ का जुर्माना लगाए जाने की सिफारिश की गयी है.

गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इकाई रिलायंस जियो ने लगातार तीनों कंपनियों पर पर्याप्त इंटरकनेक्शन नहीं मुहैया कराने का आरोप लगाते हुये कहा था कि इस वजह से उसके ग्राहकों के करोड़ों कॉल रोजाना फेल हो रही हैं.

24 अक्टूबर: संयुक्त राष्ट्र दिवस

|
संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nations Day) प्रत्येक वर्ष 24 अक्तूबर को मनाया जाता है. यह दिन विश्व को संयुक्त राष्ट्र संगठन (United Nations Organization) के लक्ष्य और उपलब्धियों की जानकारी देने हेतु समर्पित है.
संयुक्त राष्ट्र दिवस, संयुक्त राष्ट्र सप्ताह का हिस्सा है, जो 20 से 26 अक्टूबर तक होता है. संयुक्‍त राष्‍ट्र दिवस के अवसर पर रात को दुनिया भर की प्रतीकात्‍मक इमारतों पर नीली रोशनी की जाएगी.

संयुक्त राष्ट्र चार्टर (United Nations Charter) जो 1945 में अस्तित्व में आया. इसी उपलक्ष्य में इस दिन का आयोजन किया जाता है. संयुक्त राष्ट्र किसी भी प्रकार की आपदाओं चाहे वह प्राकृतिक या युद्ध की वजह से उत्पन्न हुई हो, हर आपदा के समय ये सहायता गतिविधियों में भाग लेते हैं.
संस्था उन स्थानों पर जहाँ चिकित्सा सहायता, स्वच्छ पानी, भोजन, और विश्राम हेतु स्थान हेतु सक्रिय रहती है. भारत, संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा की गई विभिन्‍न पहलों में सबसे आगे रहा है और संयुक्‍त राष्‍ट्र को उसके प्रयासों में हर सम्‍भव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है.
यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने में सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है.
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ की गयी.

स्थापना-
  • द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया.
  • इसका उद्देश्य भविष्य मे द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध न उभरने देना था.
  • संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और संयुक्त राजशाही) द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे.
  • वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र मे 193 देश है.
  • विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश इस संस्था की संरचना में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है.
पृष्ठभूमि-
  • प्रथम विश्वयुद्ध के बाद 1929 में राष्ट्र संघ का गठन किया गया.
  • राष्ट्र संघ काफ़ी हद तक प्रभावहीन था और संयुक्त राष्ट्र का उसकी जगह होने का यह बहुत बड़ा फायदा है कि संयुक्त राष्ट्र अपने सदस्य देशों की सेनाओं को शांति संभालने के लिए तैनात कर सकता है.
  • अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में अंतराष्ट्रीय संस्थाओं की संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन हुआ और सारे 40 उपस्थित देशों ने संयुक्त राष्ट्रिय संविधा पर हस्ताक्षर किए.
  • पोलैंड इस सम्मेलन में उपस्थित तो नहीं था, पर उसके हस्ताक्षर के लिए खास जगह रखी गई थी और बाद में पोलैंड ने भी हस्ताक्षर किए.
  • सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी देशों के हस्ताक्षर के बाद संयुक्त राष्ट्र संगठन  अस्तित्व में आया.

केंद्र सरकार ने सिंधु बेसिन में सिंचाई परियोजनाओं के विकास का निर्णय किया-(25-OCT-2016) C.A

|
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दृष्टिगत केंद्र सरकार ने सिंधु नदी बेसिन में चार परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का निर्णय किया है. कार्य योजनाओं को तेजी से आगे बढाने हेतु केंद्र सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं.
केंद्र सरकार का उद्देश्य जम्मू कश्मीर क्षेत्र में करीब 2.05 लाख एकड़ भूमि की सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है. कुछ सप्ताह पहले भारत ने सिंधु जल संधि के तहत झेलम समेत पाकिस्तान की ओर जाने वाली नदियों के ‘अधिकतम जल का दोहन’ करने का निर्णय किया था.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उरी आतंकी हमले के बाद पिछले महीने अपनी अध्यक्षता में 56 वर्ष पुरानी सिंधु जल संधि की समीक्षा की.
चार परियोजनाएं-
  • पुलवामा में त्राल सिंचाई परियोजना,
  • कारगिल में पराकचिक खोउ बांध परियोजना,
  • कठुआ और सांबा में रावी बांध को बहाल करने और इसके आधुनिकीकरण की परियोजना शामिल है.
  • चौथी परियोजना राजपुरा में लिफ्ट सिंचाई संबंधी है जिसे दिसंबर 2019 तक पूरा किये जाने की योजना है.

इराक की संसद ने एल्कोहल पर प्रतिबंध हेतु कानून पारित किया-(25-OCT-2016) C.A

|
इराक की संसद ने 22 अक्टूबर 2016 को देश में एल्कोहल के उत्पादन, बिक्री एवं आयात पर प्रतिबंध लगाये जाने के लिए एक कानून पारित किया.

इस नए कानून के अनुसार प्रतिबन्ध का उल्लंघन करने पर 25 मिलियन इराकी दीनार का जुर्माना लगाया जायेगा. हालांकि इस नए कानून को इराक के उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द किया जा सकता है.

इस नए कानून का इराक के कुर्दिश क्षेत्र में लागू नहीं होने की संभावना है क्योंकि इस क्षेत्र में अधिकतर ईसाई लोग रहते हैं. यह नियम उन लोगों के लिए घाटे का कारण हो सकता है जो एल्कोहल की बिक्री से जीवनयापन करते हैं.

इराक के ईसाई विधि निर्माता जोसफ सलाइवा के अनुसार विधि निर्माताओं से परामर्श किये बिना ही इस कानून का ड्राफ्ट तैयार किया गया. इस नए नियम से संविधान के उस प्रावधान की उल्लंघना होती है जिसमें ईसाईयों सहित देश में किसी भी धर्म का पालन किए जाने की स्वतंत्रता दिए जाने की बात कही गयी है.

पूर्व अनुच्छेद में एल्कोहल सर्व करने वाले रेस्तरां पर अतिरिक्त टैक्स लगाये जाने का प्रावधान लिखा गया था.

पृष्ठभूमि

यह प्रस्ताव पूर्व न्यायाधीश महमूद अल-हसन द्वारा प्रस्तुत किया गया. उन्होंने इस बात का समर्थन किया कि इसे संविधान के अनुच्छेद 2 के अनुसार ही प्रस्तुत किया गया है जिसमें इस्लाम के किसी कानून का उल्लंघन नहीं होता.

इस्लाम में एल्कोहल के सेवन पर प्रतिबन्ध है लेकिन यह इराक के बड़े शहरों में आसानी से उपलब्ध है जिसमें ईसाइयों द्वारा चलाई जा रही शराब की दुकानें विशेष रूप से शामिल हैं. हालांकि मुहर्रम का पवित्र माह होने के कारण यह दुकानें एक माह के लिए बंद हैं.

सुनील गावस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित-(25-OCT-2016) C.A

|
SUNILभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को हाल ही में घोषणा किया गया की लाइफ टाइम अचीवमेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. ये पुरस्कार मुंबई खेल पत्रकार संघ की तरफ से सुनील गावस्कर को 11 दिसंबर 2016 को प्रदान किया जायेगा.
खेल पत्रकार संघ के अनुसार  यह पुरस्कार भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन प्रदान किया जाएगा. मुंबई खेल पत्रकार संघ का पहला लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सितंबर 2013 में बैडमिंटन दिग्गज नंदू नाटेकर को दिया गया था.
सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट के साथ अपने शानदार 50 वर्ष पूरे किए हैं.
सुनील गावस्कर:
•    सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को बंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था.
•    उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में अपना पदार्पण अक्टूबर 1966 में मोइनु-दौला गोल्ड कप के क्वार्टर फाइनल मैच में डुंगरपुर इलेवन के खिलाफ किया था.
•    उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मार्च 1970 में मैसूर के खिलाफ अपना पदार्पण किया था जिसमें वह बॉम्बे की टीम में शामिल थे.
•    गावस्कर वर्ष 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीते गए विश्व कप का भी हिस्सा थे.
•    उन्होंने 125 टेस्ट मैच में कुल 10,122 रन बनाए जिसमें 34 शतक शामिल है.
•    उन्होंने 108 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया जिसमें उन्होंने 3092 रन बनाए.
•    गावस्कर को वर्ष 1980 में में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.
•    सुनील गावस्कर को वर्ष 1975 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चूका हैं.
•    गावस्कर ने क्रिकेट से सम्बन्धित कई महत्त्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखी हैं. जिनमें सनी डेज, आइडल्स, रंस एण्ड रूइंस तथा वन डे वंडर्स काफ़ी लोकप्रिय हुई हैं.
•    सुनील गावस्कर एक फ़िल्म में भी अभिनय कर चुके हैं.

रिलायंस जियो के आजीवन फ्री वॉइस कॉलिंग को ट्राई ने मंजूरी प्रदान की-(25-OCT-2016) C.A

|
टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उसकी योजना आजीवन फ्री वॉइस कॉलिंग को मंजूरी प्रदान कर दी. यह उद्योग पति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी है.

ट्राई की सहमति-
  • भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार टेलिकॉम सेक्टर में आई इस नई कंपनी का प्लान मौजूदा नियमों के अनुरूप है और यह भेदभावपूर्ण नहीं है.
  • ट्राई ने इस सम्बन्ध में टेलिकॉम ऑपरेटरों को एक पत्र भी लिखा है.
  • पत्र के अनुसार ट्राई में दाखिल किए गए टैरिफ प्लान को आईयूसी का पालन नहीं करने वाला, मनमानीपूर्ण और भेदभावपूर्ण नहीं माना जा सकता.
  • टेलिकॉम ऑपरेटरों भारती एयरटेल, वोडाफोन और अन्य ने ट्राई से संपर्क कर रिलायंस जियो द्वारा दी जा रही फ्री कॉल सेवा का विरोध किया था.
  • टेलिकॉम ऑपरेटरों ने उसके टैरिफ प्लान को मनमानीपूर्ण, भेदभावपूर्ण और मौजूदा नियमों का पालन नहीं करने वाला बताया था.
  • रिलायंस जियो के अनुसार फ्री लोकल, एसटी़डी और नेशनल रोमिंग कॉल रिलायंस जियो के इस पैकेज का मुख्य उद्देश्य हमेशा के लिए ग्राहकों को फ्री कॉलिंग की सुविधा प्रदान करना है.
  • गत माह रिलायंस जियो को लॉन्च करते हुए रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी ने इस आशय की घोषणा की थी.
  • घोषणा के अनुसार जियो अपने ग्राहकों को इंटरनेट आधारित वॉइस कॉलिंग की सुविधा आजीवन मुफ्त प्रदान करेगी.
  • टेलिकॉम ऑपरेटरों को अपने नेटवर्क से बाहर जाने वाले हर एक कॉल पर जिस नेटवर्क पर कॉल किया जा रहा है उस नेटवर्क को प्रति मिनट 14 पैसे की दर से रुपया देना होता है.

राजस्थान सरकार ने ओबीसी आयोग के पूर्णगठन हेतू अधिसूचना जारी की-(25-OCT-2016) C.A

|
राजस्थान उच्च न्यायालय की डबल बैंच ने 19 अक्टूबर 2016 को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग को भंग कर दिया है. उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की ओर से जवाब नहीं देने पर दो दिन पहले ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक जैन को अवमानना मामले में एक माह के वेतन को दान करने के आदेश दिए थे.
इससे संबंधित मुख्य तथ्य:
उच्च न्यायालय ने अगस्त 2015 में राजस्थान सरकार को ओबीसी आयोग के लिए कानून बनाने को कहा था. सरकार ने आयोग तो गठित किया, लेकिन इसे संवैधनिक दर्जा नहीं दिया गया.

15 जातियों और जाटों के आरक्षण का मामला अटका था. उच्च न्यायालय के इस फैसले से 15 जातियों एवं उपजातियों के ओबीसी आरक्षण पर प्रभाव पड़ेगा क्योंकि इनके ओबीसी आरक्षण का विवाद आयोग में चल रहा है.
विधानसभा में इसके लिए कोई कानून ही नहीं पारित किया गया, जबकि इस आयोग के पास न सिर्फ 15 जातियों को ओबीसी में शामिल करने का मामला था, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण मामला धौलपुर और भरतपुर के जाटों को फिर से ओबीसी में शामिल करने का भी था.
आयोग ने इन सभी जातियों को आरक्षण का फायदा देने की दिशा में काम शुरू कर रखा था. ऐसे में अब ये जातिया सरकार के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है.
उच्चतम न्यायालय के आदेश से राजस्थान के भरतपुर और धौलपुर के जाटों का आरक्षण समाप्त हो गया था और इसे लेकर पूरे पूर्वी राजस्थान में बहुत बड़ा आंदोलन चला था.
इस आंदोलन शांत करने के लिए ही सरकार ने आयोग को जाटों के आरक्षण के लिए अध्ययन करने की जिम्मेदारी सौंपी थी.
हालांकि कोर्ट द्वारा पर्याप्त समय बीतने के बावजूद राज्य सरकार ने आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया. 

फीफा विश्वकप 2018 हेतु शुभंकर का चयन-(25-OCT-2016) C.A

|
Fifa World Cup 2018रूस में साल 2018 में होने वाले फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप हेतु चश्मा व स्पेस सूट पहने भेड़िए को शुभंकर चुना गया है. इसको जाबीवाका नाम दिया गया.
  • फीफा विश्वकप 2018 शुभंकर के चयन हेतु कई माह तक ऑनलाइन वोटिंग की गयी.
  • वोटिंग के आधार पर आम जनों ने बिल्ली और शेर की अपेक्षा भेड़िए को पसंद किया.
  • शनिवार सुबह सार्वजनिक तौर पर इसकी घोषणा की गई.
  • फीफा विश्वकप 2018 का शुभंकर जाबीवाका स्पेस सूट पहने हुए है.
  • शुभंकर के नाम जाबीवाका का रूसी भाषा में अर्थ होता है जो स्कोर कर सके.
  • सार्वजनिक रूप से पहली बार इसकी घोषणा सरकारी चैनल पर एक कार्यक्रम में की गई. जहां इस शुभंकर को देखा जा सकता है.
शुभंकर हेतु ऑनलाइन मतदान-
  • अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) के अनुसार करीब 10 लाख लोगों ने इस शुभंकर को चुनने हेतु मतदान किया.
  • इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने शुभंकर चुनने के लिए मतदान में भाग लिया.
  • भेड़िए को 53 प्रतिशत से अधिक वोट मिले.
  • जबकि शेर को 27 प्रतिशत और बिल्ली को 20 प्रतिशत वोट मिले.
आयोजन-
  • वर्ष 2018 में रूस में फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है जिसमें मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और सोच्चि सहित 11 शहरों में मैच आयोजित किए जाएगे.
  • इसका उद्देश्य विश्व में ज्यादा से ज्यादा प्रशंसकों को प्रेरित करना है और उन्हें बड़ी संख्या में स्टेडियम की ओर आकर्षित करना है.

भारत ने कबड्डी विश्व कप-2016 जीता-(25-OCT-2016) C.A

|
भारत ने 22 अक्टूबर 2016 को वर्ष 2016 का कबड्डी विश्व कप जीता. भारतीय टीम ने अनूप कुमार की कप्तानी में ईरान की टीम को 38-29 से हराया. फाइनल मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद स्थित एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेला गया.

कबड्डी की इस प्रतियोगिता में यह भारत का तीसरा विश्व कप है.
कबड्डी विश्व कप-2016 

•    यह अंतरराष्ट्रीय कबड्डी संघ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता थी जिसे प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है.

•    इस वर्ष इसका 7 से 22 अक्टूबर के मध्य अहमदाबाद में किया गया.

•    इस प्रतियोगिता में 12 देशों की टीमों ने भाग लिया.

•    सभी मैच अहमदाबाद में नवनिर्मित स्टेडियम एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में आयोजित किये गये.

•    प्रतियोगिता का प्रतीक चिन्ह एक शेर की कलाकृति था जिसे 14 सितंबर 2016 को युवा एवं खेल मंत्री विजय गोयल द्वारा जारी किया गया.