भारत ने प्रथम मंगल मिशन पीएसएलवी सी25 को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया-(06-NOV-2013) C.A

| Wednesday, November 6, 2013
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मार्स ऑर्बिटर उपग्रह को अंतरिक्ष में ले जाने वाले पीएसएलवी सी25 अंतरिक्ष यान को 5 नवम्बर 2013 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया.
यह भारत का पहला मंगल मिशन है. भारत ऐसा करने वाला विश्व का तीसरा देश है. भारत से पहले अमेरिका और रूस भी मंगल के लिए यान भेज चुके हैं. वर्ष 1960 में रूस ने पहली बार इसके लिए कोशिश की थी.
मार्स ऑर्बिटर उपग्रह का उद्देश्य
मार्स ऑर्बिटर उपग्रह द्वारा जीवन का संकेत देने वाली मिथेन गैस की उपस्थिति की संभावनाएं तलाशी जानी है. मार्स ऑर्बिटर उपग्रह को सितबंर 2014 को मंगल की कक्षा में स्थापित किया जाना है. इसका एक मुख्य उद्देश्य अंतरग्रहीय मिशन के लिए डिजाइन, योजना, प्रबंधन और संचालन हेतु आवश्यक प्रौद्योगिकी का विकास करना है.
मार्स ऑर्बिटर उपग्रह से संबंधित मुख्य तथ्य
मार्स ऑर्बिटर उपग्रह पर मंगल ग्रह का अध्ययन करने के लिए पांच वैज्ञानिक उपकरण लगे हैं. 
इनमें लायमन एल्फा फोटोमीटर, मिथेन सेंसर फॉर मार्स, मार्स एग्जोफेरिक न्यूट्रल कम्पोजिशन एनालाइजर (एमईएनसीए), मार्स कलर कैमरा और थर्मल इन्फ्रारेड इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर शामिल हैं. एल्फा फोटोमीटर और मिथेन सेंसर वायुमंडलीय अध्ययन में सहायक होते हैं. 
कैमरा और स्पेटक्ट्रोमीटर मंगल की सतह की तस्वीरों का अध्ययन करने में सहायक हैं.
• 852 किलो ईंधन और 15 किलो के वैज्ञानिक यंत्रों वाले 1337 किलो के मार्स ऑर्बिटर के सितंबर 2014 तक मंगल की कक्षा में पहुंचने की संभावना है. 
इस अभियान की लागत 450 करोड़ है. इसी के साथ मंगल पर अभियान भेजने वाली इसरो विश्व की चौथी अंतरिक्ष स्पेस एजेंसी बन गई.


Who: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Where: श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश
What: पीएसएलवी सी25 अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित किया
When: 5 नवम्बर 2013


आईआईएमसी और कवीन्सलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के मध्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग समझौता-(05-NOV-2013) C.A

| Tuesday, November 5, 2013
दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (Indian Institute of Mass Communication) और ऑस्ट्रेलिया के कवीन्सलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (Queensland University of Technology) के मध्य मीडिया और संचार के क्षेत्र में शैक्षणिक कार्यक्रम और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता किया गया.
भारतीय जनसंचार संस्थान के अध्यक्ष और सूचना तथा प्रसारण सचिव विमल जुल्का और कवीन्सलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति पीटर कोलड्रेक ने नई दिल्ली में इस समझौते पर हस्ताक्षर 4 नवम्बर 2013 को किए.
समझौते से संबंधित मुख्य तथ्य   
इस समझौते में भारतीय सेवा सूचना के वरिष्ठ और मध्यस्तर के अधिकारियों को क्वीन्सलैंड विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है.
यह सहयोग समझौता हस्ताक्षर किए जाने की तारीख से पांच (5) वर्ष के लिए वैध होना है.
इस समझौते के तहत दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे को जनसंचार के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाना है.
इस अनुबंध के माध्यम से इंडियन इंफोर्मेशन सर्विस के जितने भी अधिकारी, कर्मचारीगण हैं उनको प्रशिक्षण के लिए क्वीन्सलैंड युनिवर्सिटी भेजा जा सकता है.


Who: भारतीय जनसंचार संस्थान और ऑस्ट्रेलिया के कवीन्सलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी
Where: नई दिल्ली
What: मीडिया और संचार के क्षेत्र में सहयोग हेतु एक समझौता किया गया


युकी भांबरी ने ट्रारालगन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट-2013 के पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता-(05-NOV-2013) C.A

|
भारत के टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने ट्रारालगन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट-2013 के पुरुष एकल वर्ग का खिताब 4 नवम्बर 2013 को जीता. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इस प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में युकी भांबरी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका के ब्राडले क्लान को 6-3 को 6-7, 6 -4 से पराजित किया.
युकी भांबरी से संबंधित मुख्य तथ्य
युकी भांबरी ने वर्ष 2013 में उजबेकिस्तान में एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के एकल वर्ग का खिताब जीता था.
युकी भांबरी ने विष्णु व‌र्द्धन को पराजित कर आईटीएफ फीचर्स टूर्नामेंट के सिंगल वर्ग का खिताब 25 अप्रैल 2009 में जीता था.
उनकी सर्वोच्च रैंकिंग 168 (24 सितम्बर 2012) रही है.
उनकी वर्तमान रैंकिंग 204 (11 मार्च 2013) है.


Who: भारत के टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी
Where: ऑस्ट्रेलिया
What: ट्रारालगन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट-2013 के पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता
When: 4 नवम्बर 2013
Why: पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में युकी भांबरी ने अमेरिका के ब्राडले क्लान को पराजित किया


कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों के निर्देशक और पटकथा लेखक डी राजेन्द्र बाबू का निधन-(05-NOV-2013) C.A

|
कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों के जाने-माने निर्देशक और पटकथा लेखक डी राजेन्द्र बाबू का बंगलौर में दिल का दौरा पड़ने से 3 नवम्बर 2013 को निधन हो गया. वह 62 वर्ष के थे.
डी राजेन्द्र बाबू के जीवन से संबंधित मुख्य तथ्य
डी राजेन्द्र बाबू ने तीन दशक पहले फिल्म जगत में कदम रखा और दक्षिणी भारतीय भाषाओं की 50 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया.
उन्होंने कई फ़िल्मों का लेखन और निर्देशन का कार्य किया.
कन्नड़ फ़िल्मों के अलावा उन्होंने मलयाली और हिन्दी के साथ-साथ तेलुगू फ़िल्मों का भी निर्देशन किया. 
उन्हें वर्ष 2012 में पुट्टना कंगल पुरस्कार (Puttanna Kanagal Award) से सम्मानित किया गया था.
वह कन्नड़ सिनेमा के एक जाने-माने निर्देशक थे.
उन्हें उनकी फिल्म हब्बा (Habba) के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए कर्नाटक राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियों हैं.
डी राजेन्द्र बाबू का जन्म 30 मार्च 1951 से हुआ था.


Who: निर्देशक और पटकथा लेखक डी राजेन्द्र बाबू
Where: बंगलौर
What: निधन हो गया
When: 3 नवम्बर 2013
Why: दिल का दौरा पड़ने से


पेट्रोल स्टेशनों से गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री योजना के विस्तार का प्रस्ताव स्वीकृत-(05-NOV-2013) C.A

|
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री डॉ. एम वीरप्पा मोइली ने 04 नवंबर 2013 को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के पेट्रोल स्टेकशनों से पांच किलोग्राम वाले रसोईं गैस (एलपीजी) के गैर-सब्सिडी सिलेंडरों की बिक्री की योजना को पूरे देश में लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की. विदित हो कि 5 अक्टूबर 2013 को कोलकाता, चेन्नई, मुम्बूई एवं बैंगलुरू में चुनिंदा कंपनियों से इन सिलेंडरों की बिक्री हेतु इस योजना की शुरुआत की गयी थी.
हालांकि इस मंजूरी पर आगामी लोक सभा चुनाव तथा विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह स्वीकृति आचार संहिता की शर्तों पर आधारित होगी. इसके अतिरिक्त तेल विपणन कंपनियों को तेल उद्योग सुरक्षा निदेशालय/पेट्रोलियम विस्फोईटक और सुरक्षा संबंधी वैधानिक स्वीनकृति की शर्त पर अन्य  पेट्रोल स्टेषशनों को इसमें शामिल करने की अनुमति प्रदान की.

लाभ
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के इस निर्णय से किसी पहचान पत्र के आधार पर पेट्रोल स्टेरशनों के माध्यनम से बाजार मूल्यर पर 5 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडरों प्राप्त किया जा सकेगा. हालांकि, इसेक लिए पहली बार 1000 रुपये के अलावा सिलेंडर पर लागू करों तथा रेग्यूीलेटर के लिए 250 रुपये के अलावा और लागू करों के भुगतान करना पड़ेगा.
इस योजना से छात्रों, सूचना प्रौद्योगिकी व्यावसायिकों, वीपीओ कर्मचारियों एवं काम के असामान्ये समय वाले लोगों (जैसे प्रवासी लोगों) के लिए काफी सहुलियत भरी होगी, क्योंकि इससे उन्हेंव सिलेंडर प्राप्त् करने में आसानी होगी और वे अपने मन-मुताबिक समय पर पेट्रोल स्टे्शनों से सिलेंडर प्राप्त  कर सकेंगे, जो अपेक्षाकृत लम्बेा समय तक खुला होता है.


Who: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री
What: पेट्रोल स्टेशनों से 5 किलो के गैर सब्सिडी सिलेंडरों की बिक्री की योजना को मंजूरी
When: 04 नवंबर 2013


विराट कोहली आईसीसी की एकदिवसीय मैचों की बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर-(05-NOV-2013) C.A

|
विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए. विराट कोहली को तीन स्थानों का लाभ हुआ. आईसीसी ने ताजा रैंकिंग 3 नवम्बर 2013 को जारी की.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली के दो शतक और दो अर्धशतकों का लाभ उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में प्राप्त हुआ.
इसके अलावा सीरीज में दोहरे शतक के साथ सबसे अधिक 491 रन बनाने वाले रोहित शर्मा को भी काफी लाभ मिला. रोहित शर्मा 25 स्थानों की छलांग लगाकर 15 वें स्थान पर पहुंच गए. रोहित शर्मा अब टॉप 20 में शामिल भारत के पांच बल्लेबाजों में से एक हैं. विराट कोहली पहले, महेंद्र सिंह धोनी छठे, शिखर धवन 11वें और सुरेश रैना 19वें स्थान पर हैं.
इसके साथ ही भारतीय गेंदबाज उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और इसका उन्हें नुकसान भी हुआ. रवींद्र जड़ेजा नंबर एक से नंबर तीन पर आ गए. गेंदबाजों की सूची में पाकिस्तान के सईद अजमल ने फिर से नंबर एक स्थान हासिल कर लिया.


Who: विराट कोहली
What: आईसीसी की ताजा एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए
When: 3 नवम्बर 2013


जिग्नेश शाह ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) बोर्ड से इस्तीफा दिया-(05-NOV-2013) C.A

|
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के संस्थापक, उपाध्यक्ष और निदेशक जिग्नेश शाह ने एमसीएक्स के बोर्ड से 31 अक्टूबर 2013 को इस्तीफा दिया.
जिग्नेश शाह एमसीएक्स के गैर-कार्यकारी उपाध्यक्ष थे, जिसकी शुरुआत एफटीआईएल (Financial Technologies India Ltd) ने वर्ष 2003 में की थी और जल्द ही यह देश का शीर्ष जिंस एक्सचेंज बन गया.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) से संबंधित मुख्य तथ्य
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स), भारत का पहला सूचीबद्ध एक्सचेंज है जिसके पास ऑनलाइन ट्रेडिंग की सुविधा है. यह समाशोधन और कमोडिटी वायदा सौदों के निपटान और जोखिम प्रबंधन के लिए एक मंच प्रदान करते है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड ने नवम्बर 2013 में कार्य करना शुरू किया था.


Who: जिग्नेश शाह
What: एमसीएक्स के बोर्ड से इस्तीफा दिया
When: 31 अक्टूबर 2013


ब्रिटेन का 3000 पाउंड की सिक्योरिटी बॉन्ड वीजा नीति को समाप्त करने का निर्णय-(05-NOV-2013) C.A

|
ब्रिटेन ने भारत समेत पांच देशों के विदेशी यात्रियों से 3000 पाउंड का सिक्युरिटी बॉन्ड लेने की विवादास्पद योजना वापस लेने का निर्णय 3 नवम्बर 2013 को किया.
इस योजना का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य भारत, पाकिस्तान और नाइजीरिया सहित पांच देशों के लोगों की संख्या कम करना था, जो लघु अवधि वीजा समाप्त होने के बाद भी ब्रिटेन में रह रहे हैं. यदि वीजा समाप्त होने से पहले यात्री ब्रिटेन नहीं छोड़ते तो यह राशि जब्त करने का प्रावधान किया गया था.
इस सिक्योरिटी बॉंड वीजा नीति से संबंधित मुख्य तथ्य
इस योजना के तहत ब्रिटेन आने वाले लोगों को आगमन से पहले 3000 पाउंड का नकद बॉन्ड भरना होता था.
उनके स्वदेश लौटने में नाकाम होने पर यह रकम जब्त कर ली जाती थी.
विदित हो कि ब्रिटेन के उप-प्रधानमंत्री निक क्लेग ने इसके विरोध करने की चेतावनी दी थी जिसके बाद यह निर्णय किया गया. भारत ने भी मंत्री स्तरीय और आधिकारिक स्तर पर ब्रिटेन सरकार के सामने इस विवादास्पद बॉन्ड पर चिंता व्यक्त की थी.


Who: ब्रिटेन
What: 3000 पाउंड की सिक्योरिटी बॉन्ड वीजा नीति को समाप्त करने का निर्णय किया
When: 3 नवम्बर 2013


सेबेस्टियन वेटल ने अबु धाबी फार्मूला वन ग्रां प्री-2013 का खिताब जीता-(05-NOV-2013) C.A

|
रेडबुल के फॉर्मूला-वन चालक सेबेस्टियन वेटल ने अबु धाबी फॉर्मूला वन ग्रां प्री-2013 का खिताब 3 नवम्बर 2013 को जीता. यास मरीना सर्किट में सेबेस्टियन वेटल ने एक मिनट 43.893 सेकंड में रेस पूरी की. वेटेल की ही टीम के मार्क वैबर दूसरे और जर्मनी के निको रोजबर्ग तीसरे स्थान पर रहे.
इस जीत के साथ ही वेटेल ने लगातार 7 खिताब हासिल करने के माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
सेबेस्टियन वेटल से संबंधित मुख्य तथ्य
बेस्टियन वेटल (जर्मनी के निवासी) ने हैट्रिक लगाते हुए तीसरी इंडियन ग्रां प्री की मुख्य रेस 27 अक्टूबर 2013 को जीता थी. 
इस जीत के साथ ही वह लगातार चौथी बार फॉर्मला-वन विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे युवा रेसर बने थे. उन्होंने वर्ष 2010, वर्ष 2011 और वर्ष 2012 में विश्व चैम्पियनशिप जीती थी.
सेबेस्टियन वेटल जर्मनी के निवासी एवं रेडबुल के फॉर्मूला-वन चालक हैं. 
इंडियन ग्रां प्री में अभी तक तीनों वर्षों का खिताब सेबेस्टियन वेटल ने ही जीते हैं.


Who: रेडबुल के फॉर्मूला-वन चालक सेबेस्टियन वेटल
Where: अबु धाबी
What: अबु धाबी फॉर्मूला वन ग्रां प्री-2013 का खिताब जीता
When: 3 नवम्बर 2013


सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट-2013 का खिताब जीता-(04-NOV-2013) C.A

| Monday, November 4, 2013
विश्व के नम्बर दो टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट-2013 (बीएनपी परिबास मास्टर्स) के पुरुष एकल वर्ग का खिताब 3 नवम्बर 2013 को जीता. पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने स्पेन के डेविड फेरर को लगातार सेटों में 7-5,7-5 से पराजित किया. वर्ष 2012 में डेविड फेरर ने यह खिताब जीता था.
नोवाक जोकोविच से संबंधित मुख्य तथ्य
यह नोवाक जोकोविच के करियर का 40वां खिताब है.
सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शंघाई रोलेक्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट-2013 के एकल वर्ग का खिताब 13 अक्टूबर 2013 को जीता था. 
नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2013 के पुरुष एकल वर्ग का खिताब 6 अक्टूबर 2013 को जीता था.
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट-2013 का खिताब 21 अप्रैल 2013 को जीता था.
नोवाक जोकोविच ने दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप 2013 का खिताब 2 मार्च 2013 को जीता था.


Who: विश्व के नम्बर दो टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच
Where: पेरिस, फ्रांस
What: पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट-2013 के पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता
When: 3 नवम्बर 2013
Why: पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने स्पेन के डेविड फेरर को पराजित किया


पाकिस्तान की जानी-मानी लोक गायिका रेशमा का लाहौर में निधन-(04-NOV-2013) C.A

|
पाकिस्तान की जानी-मानी लोक गायिका रेशमा का लाहौर में 3 नवम्बर 2013 को निधन हो गया. वह गले के कैंसर से पीड़ित थीं और एक महीने से लाहौर के एक अस्पताल में कोमा में थी.
रेशमा के जीवन से संबंधित मुख्य तथ्य
लोक गीतों के अलावा रेशमा भारत में फिल्म हीरो के लिए गाये गए लम्बी जुदाई  गीत के लिए खासतौर से जानी जाती हैं.
पाकिस्तान के अलावा कई भारतीय फिल्मों में भी उन्होंने गाने गाये हैं. 
उनके प्रसिद्ध गीतों में लाल मेरी, दमादम मस्त कलंदर, हाइ ओ रब्बा नइयो लगदा दिल मेरा और अखियां नों रेहन दे अखियां दे कोल कोल शामिल हैं. 
उन्हें सितारे ए इम्तियाज और लिजेन्डस् ऑफ पाकिस्तान जैसे अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. 
वह वर्ष 1960 के दशक से ही पाकिस्तानी टीवी पर गाने लगी थीं.
केवल 12 बरस की उम्र में ही उन पर कलंदर की मजार पर गाते हुए टीवी और रेडियो के प्रोड्यूसरों की नजर पड़ी और उन्हें गाने के लिए एक के बाद एक प्रस्ताव मिलने लगे.
राजस्थान के बीकानेर में जन्मी रेशमा एक बंजारा परिवार से संबंध रखती थीं और वर्ष 1947 में विभाजन के समय उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था.


Who: पाकिस्तान की जानी-मानी लोक गायिका रेशमा
Where: लाहौर, पाकिस्तान
What: निधन हो गया
When: 3 नवम्बर 2013
Why: वह गले के कैंसर से पीड़ित थीं


पूर्व लोकसभा सदस्य और राजस्व सचिव नीतीश सेनगुप्ता का नई दिल्ली में निधन-(04-NOV-2013) C.A

|
पूर्व लोकसभा सदस्य और राजस्व सचिव नीतीश सेनगुप्ता का नई दिल्ली में हृदयघात के कारण 3 नवम्बर 2013 को निधन हो गया. वह 80 वर्ष के थे.
नीतीश सेनगुप्ता के जीवन से संबंधित मुख्य तथ्य
सेनगुप्ता पश्चिम बंगाल के कोंटाई संसदीय सीट से तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर 13वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे, लेकिन वर्ष 2004 में संप्रग-1 सरकार के सत्ता में आने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे.
वह वर्ष 1998 से 1999 तक पेट्रोलियम कंपनियों के पुनर्गठन समिति के अध्यक्ष थे.
वह प्रसार भारती अधिनियम 1996 से संबंधित समिति के अध्यक्ष भी रहे.
वर्ष 1996 में उन्होंने अमरनाथ यात्रा त्रासदी की जांच की.
वह वर्ष 1981 से 1982 तक अंतर्राष्ट्रीय निगमों पर संयुक्त राष्ट्र आयोग के अध्यक्ष रहे.
वर्ष 1957 में सिविल सेवा से जुड़ने वाले सेनगुप्ता राजस्व सचिव और योजना आयोग के सदस्य रह चुके हैं. वह सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के पुनर्गठन बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
नीतीश सेनगुप्ता के परिवार में उनकी दो बेटियां हैं. उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है.


Who: पूर्व लोकसभा सदस्य और राजस्व सचिव नीतीश सेनगुप्ता
Where: नई दिल्ली
What: निधन हो गया
When: 3 नवम्बर 2013
Why: हृदयघात के कारण


कन्नूर (केरल) बना देश का पहला शून्य भूमिहीन जिला-(04-NOV-2013) C.A

|
केरल के कन्नूर जिले को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने 1 नवंबर 2013 को देश का पहला शून्य-भूमिहीन जिला घोषित किया. कन्नूर जिले के प्राधिकरणों ने अनुसूचित जनजाति के 85 परिवारों समेत 11118 लाभार्थियों को भूमि का आवंटन किया.
केरल का शून्य-भूमिहीन कार्यक्रम
केरल में संयुक्त प्रजातांत्रिक दल के शून्य-भूमिहीन कार्यक्रम का आरंभ कांग्रेस की प्रमुख सोनिया गांधी द्वारा अक्टूबर 2013 में आरंभ किया गया. जिले के चिह्नित 243928 परिवारों में से प्रत्येक को तीन शतांश भूमि का वितरण किया जाना है.
कन्नूर जिला
केरल के 14 जिलों में एक कन्नूर है. इसका क्षेत्रफल 2966 वर्ग किमी है. कन्नूर के पूर्व में पश्चिमी घाट (कर्नाटक का कूर्ग जिला), दक्षिण में वायानाड जिला, पश्चिम में लक्षदीप सागर तथा उत्तर में केरल का कासारगोड़ जिला है.


Who: कन्नूर जिला
What: देश का पहला शून्य-भूमिहीन जिला घोषित
When: 1 नवंबर 2013