गुड़गांव को स्मार्ट सिटी बनाएगी हरियाणा सरकार-(26-SEP-2015) C.A

| Saturday, September 26, 2015
22 सितंबर 2015 को हरियाणा सरकार ने अपने संसाधनों के बूते गुड़गांव को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की घोषणा की. स्मार्ट सिटी बनाने में केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन और तकनीकी सहायता के दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा.
इस योजना के लिए पहले चरण में राज्य सरकार 500 करोड़ रुपयों का बंदोबस्त करेगी, यह धनराशि 5 वर्षों में खर्च की जानी है.
गौर करने की बात है कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकसित किए जाने वाले केंद्र की स्मार्ट शहरों की सूची में गुड़गांव को शामिल नहीं किया गया था. मिशन के तहत चयन के पैमानों के आधार पर हरियाणा ने अपने दो शहरों, करनाल और फरीदाबाद को खुद नामित किया.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी-(26-SEP-2015) C.A

|
22 सितंबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) की स्थापना को मंजूरी दे दी.
यह एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान होगा, जो 50 लाख (5 मिलियन) बधिरों के शिक्षा के स्तर, कार्यस्थल और अन्य गतिविधियों में मानवीय जीवन को अधिक सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा.
आईएसएलआरटीसी की स्थापना सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 के तहत एक सोसायटी के तौर पर की जाएगी. यह केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के विकलांग सशक्तिकरण विभाग के अधीन कार्य करेगा.
शुरुआत में संस्थान इंस्टीट्यूट फॉर फिजिकली हैंडिकैप्ड, नई दिल्ली से संचालित किया जाएगा.
आईएसएलआरटीसी की संरचना
केंद्र एक सोसायटी होगा, जिसमें एक अध्यक्ष, सामान्य परिषद में 12 सदस्य होंगे. कार्यकारी परिषद में एक अध्यक्ष और नौ सदस्य होंगे. संस्थान बधिरों के लिए विश्वविद्यालयों या अकादमिक संस्थानों के राष्ट्रीय– स्तर के सोसायटियों के कुछ भूतपूर्व अधिकारियों को बतौर विशेषज्ञ भी शामिल करेगा.
आईएसएलआरटीसी का फोकस क्षेत्र
संस्थान संकेत भाषा दुभाषियों, अनुसंधान और विकास एवं नई प्रौद्योगिकी के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा.

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्वामित्व मानदंडों के नियमों में ढील दी-(26-SEP-2015) C.A

|
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) ने 24 सितंबर 2015 को उन नियमों में ढील देने की घोषणा की जिससे बैंक ऋण सुविधाओं के उन्नयन के लिए स्वामित्व के परिवर्तन पर उधार लेने वाली संस्थाओं को अनुमति प्रदान करते हैं. बशर्ते स्वामित्व सामरिक ऋण पुनर्गठन योजना के बाहर बदला गया हो.

रिज़र्व बैंक ने यह घोषणा की कि बैंक उन कंपनियों को स्टैण्डर्ड लोन दे सकते हैं जो स्वामित्व के बदलने से जूझ रहे हैं. इनमें होने वाली परेशानियां अधिकतर परिचालन या प्रबंधकीय अक्षमताओं की वजह से होती हैं. 

इन नए नियमों से बैंकों को उधार लेने वाली संस्थाओं के स्वामित्व में बदलाव में सुविधा प्राप्त होगी जो पहले से ही परिचालन या प्रबंधकीय अक्षमताओं के कारण दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.

आरबीआई ने यह भी घोषणा की है कि परिसंपत्ति वर्गीकरण में उन्नयन कुछ शर्तों के अधीन है.
घोषणा की अनुसार, नया प्रमोटर व्यक्ति / संस्था / सहायक / एसोसिएट (राष्ट्रीय अथवा अन्तरराष्ट्रीय) मौजूदा प्रमोटर / प्रमोटर समूह से संबंधित नहीं होना चाहिए.

नए प्रमोटर के पास उधारकर्ता कंपनी की चुकता इक्विटी पूंजी का 51 प्रतिशत होना चाहिए.

यदि नया प्रमोटर एक अनिवासी है और क्षेत्रों में विदेशी निवेश की सीमा कम से कम 51 फीसदी है, तो नये प्रमोटर को कम से कम 26 प्रतिशत चुकता इक्विटी पूंजी अथवा लागू विदेशी निवेश अथवा दोनों में से जो अधिक हो, होना चाहिए. बशर्ते बैंक नए अनिवासी प्रमोटर कंपनी के प्रबंधन एवं नियंत्रण से संतुष्ट हो.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को त्रिपुरा के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया-(25-SEP-2015) C.A

| Friday, September 25, 2015
भारत के राष्ट्रपति ने 24 सितम्बर 2015 को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नारायण त्रिपाठी को त्रिपुरा के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.
अपनी मूल जिम्मेदारियों के अतिरिक्त, त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय की अनुपस्थिति अथवा अवकाश की स्थिति में केसरी नारायण त्रिपाठी उनकी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे.

केन्द्रीय गृहमंत्री ने सरदार पोस्ट पर आधारित ग्राफिक पुस्तिका का विमोचन किया-(25-SEP-2015) C.A

|
सरदार पोस्ट, कच्छ का रण: सीआरपीएफ द्वारा लड़े गए 1965 भारत-पाक युद्ध की लड़ाई के लिए जाना जाता है.
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कच्छ रण क्षेत्र स्थित सरदार पोस्ट में हुए 1965 भारत-पाक महायुद्ध के दौरान सीआरपीएफ के जवानों की वीरता और बलिदान का चित्रण करने वाली ग्राफिक पुस्तिका का 24 सितंबर 2015 को विमोचन किया.
9 अप्रैल 1965 में कच्छ के रण क्षेत्र स्थित सरदार पोस्ट पर सीआरपीएफ की दो टुकड़ियों ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान की पैदल सेना द्वारा किए गए हमले का करारा जवाब दिया.
सीआरपीएफ द्वारा की गई इस जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी सेना को भारी क्षति पहुंची. इसमें 2 अधिकारियों सहित 34 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई. चार पाकिस्तानी सैनिकों को जेल में कैद कर दिया गया. छह सीआरपीएफ कर्मियों को भी देशहित में अपना बलिदान देना पड़ा.
सीआरपीएफ ने जवानों की वीरता और बलिदान की कहानी चित्रों के माध्यम से वर्णित करने वाली ग्राफिक पुस्तिका की श्रंखला प्रकाशित करने की योजना बनाई. इसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करना और सीआरपीएफ के अनछुए अभिनेताओं के शौर्य और बलिदान के प्रति लोगों को सजग करना है.
सीआरपीएफ ने इन पुस्तकों को बेचकर राशि इकट्ठा करने की योजना भी बनाई है, जिसे शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए खर्च किया जाएगा.

भूतपूर्व पेंग्विन इंडिया प्रकाशक चिकी सरकार द्वारा प्रकाशन कंपनी जॉगरनट का शुभारंभ-(25-SEP-2015) C.A

|
23 सितंबर 2015 को पेंग्विन इंडिया के पूर्व  प्रकाशक और रैंडम हाउस इंडिया के एडिटर-इन चीफ चिकी सरकार ने अपनी प्रकाशन कंपनी जॉगरनट का शुभारंभ किया.

सरकार ने इस कंपनी की स्थापना Web18 के पूर्व सीईओ दुर्गा रघुनाथ के सहयोग से की. वर्तमान में दुर्गा रघुनाथ फर्स्टपोस्ट नामक समाचार पोर्टल के सीईओ और सह- संस्थापक हैं.

जॉगरनट के बारे में
नवगठित प्रकाशन फर्म जॉगरनट अप्रैल 2016 से प्रति वर्ष 50 शीर्षकों का प्रकाशन करेगा. उनका वितरण और संग्रह हैसेट इण्डिया द्वारा किया जायेगा. 

कंपनी का जोर डिजिटल प्रकाशन पर होगा और यह जल्द ही अपने डिजिटल कार्यक्रम भी शुरू करेगी.
इस कंपनी के मुख्य निवेशकों में फेबिन इण्डिया के मुख्य निदेशक बिलियम विसेल, इंफोसिस के सह संस्थापक और पूर्व सीईओ नंदन नीलकेनी और भारत में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के सीईओ नीरज अग्रवाल हैं.

1965 के भारत-पाक युद्ध की स्मृति में विरासत फ्लाइंग अभियान का आयोजन-(25-SEP-2015) C.A

|
विरासत फ्लाइंग अभियान: भारत-पाक युद्ध 1965 के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष में अभियान का आयोजन दक्षिण-पश्चिमी कमान ने किया 

विरासत फ्लाइंग अभियान, 22 सितंबर 2015 को उस समय चर्चा मे आया, जब एक समारोह में सांगानेर हवाई अड्डे पर पुष्पक विमान ने जमीन को स्पर्श किया और अभियान का हिस्सा बना. समारोह में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं.  

विमान जो अधिक से अधिक 55 साल पुराना है 1965 और 1971 के युद्ध में हवाई निरीक्षण के लिए इस्तेमाल किया गया. विमान का आधुनिक उपकरणों के साथ उड़ान के मानकों के अनुरूप नवीनीकरण और पुनर्निर्माण किया गया था. पुष्पक विमान ब्रिगेडियर एएस सिद्धू और लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सैनी द्वारा उड़ाया गया.
विरासत फ्लाइंग अभियान 14 सितंबर  2015 को बठिंडा से शुरू किया गया और पूरी पश्चिमी सीमा पर अमृतसर (पंजाब) से कच्छ (गुजरात) में नालिया तक विमान ने उड़ान भरी. इस दौरान पुराने विमान में 3500 से अधिक किलोमीटर की दूरी तय की.

इस विरासत उड़ान अभियान का आयोजन 1965, भारत-पाक युद्ध के शहीदों को सम्मान देने के लिए किया गया. जिन्होंने भारत-पाक युद्ध में अपने प्राणों की आहुति दी. अभियान का उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी के बीच जागरूकता उत्पन्न करना और यह बताना भी था कि हमारे पूर्वजों ने किन परिस्थितियों और कठिनाइयों का सामना किया और विमान उड़ाया.

पट्टे पर भूमि आवंटन हेतु नीति आयोग ने टी हक विशेषज्ञ समिति गठित की-(25-SEP-2015) C.A

|
भारतीय राष्ट्रीय संस्थान कृषि डिवीजन ने सितंबर 2015 के अंतिम सप्ताह में (नीति) आयोग ने पट्टे पर भूमि आवंटन हेतु विशेषज्ञ समिति गठित की है. विशेषज्ञ समिति का नेतृत्व कृषि लागत एवं मूल्य (सीएसीपी) के पूर्व आयोग के अध्यक्ष टी हक करेंगे.
10 सदस्यीय समिति का गठन 24 अगस्त 2015 को नीति आयोग के वाइस चेयरमैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के तहत किया गया.
 समिति में विभिन्न प्रदेशों आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, असम, राजस्थान, मेघालय से सदस्य और भूमि संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव एचएस मीणा शामिल हैं. नीति आयोग में सलाहकार (कृषि) जेपी मिश्रा, सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे.
विशेषज्ञ समिति द्वारा किए जाने वाले कार्य 

 पहाड़ी राज्यों और अनुसूची क्षेत्रों सहित राज्यों की मौजूदा कृषि किरायेदारी कानूनों की समीक्षा करना.

तत्कालीन जमींदारी, रैयतवारी और महलवारी क्षेत्रों में भूमि प्रणाली के विशिष्ट सुविधाओं की जांच करना.

समिति आवश्यकता के अनुसार कृषि दक्षता, इक्विटी, व्यावसायिक विविधीकरण, और तेजी से ग्रामीण परिवर्तन के लिए भूमि पट्टे आवंटन को उदार बनाने हेतु कानून में उचित संशोधन हेतु सुझाव देगी.

राज्यों के साथ विचार-विमर्श करके कृषि भूमि पट्टे के आवंटन हेतु मॉडल अधिनियम तैयार करना
इसके अलावा आयोग कृषि विकास हेतु टास्क फोर्स का कार्यकाल भी अक्टूबर 2015 तक बढ़ा सकता है. आयोग का गठन राष्ट्रीय साझा बाजार, फसल की कीमत, उर्वरक उपयोग, बीज और आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम), प्रौद्योगिकी और कृषि संकट जैसे क्षेत्रों में नीतियों को लागू करने के लिए किया गया था. 
टास्क फोर्स का गठन 16 मार्च 2015 को नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगड़िया की अध्यक्षता में किया गया था. इस आयोग को  31 अगस्त 2015 तक अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देना था.

केनरा बैंक वेंचर कैपिटल फंड लिमिटेड ने ईडीएफ नीति को कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में लागू किया-(25-SEP-2015) C.A

|
केनरा बैंक वेंचर कैपिटल फंड लिमिटेड (सीवीसीएफएल’) ने 21 सितंबर, 2015 को इलेक्ट्रानिक्स विकास कोष (ईडीएफ) नीति को कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में लागू किया है.

इलेक्ट्रॉनिक विकास कोष (ईडीएफ) कोष का वह भाग है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स, नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकी के विकास में कंपनियों के लिए जोखिम पूंजी प्रदान करेगा, इसे डॉटर फण्ड नाम दिया गया है.  

ईडीएफ को लागू करने के लिए एजेंसी के रूप में सीवीसीएफएल की नियुक्ति के साथ ही ईडीएफ ने काम करना शुरू कर दिया है और सीड फंड, एंजेल फंड और डॉटर फंड में भागी दारी के लिए प्रार्थना पत्र स्वीकार करना शुरू कर देंगा.
इलेक्ट्रॉनिक्स विकास कोष (ईडीएफ) नीति की मुख्य विशेषताएं

• ईडीएफ बीज फंड, एंजेल फंड और वेंचर फंड में अल्पसंख्यक भागीदारी करेगा. 
• यह अपनी भागीदारी के लिए पेशेवर प्रबंधन निजी/ सार्वजनिक धन से अनुरोध स्वीकार करेगा. 

• एक कोष में ईडीएफ भागीदारी शामिल निधि और जोखिम की प्रकृति के आधार पर भिन्न हो सकते हैं.
• यह भारतीय और विदेशी धन का समर्थन करेगा, जो भारत में पंजीकृत, सेबी और इस संबंध में अन्य नियमों का पालन करेगा. 

ईडीएफ नीति के लाभार्थी
कोई भी डॉटर फण्ड, जो भारत में पंजीकृत है और प्रासंगिक नियम और कानूनों व वेंचर फंड पर सेबी के नियमों का पालन करता है, ऐसे फण्ड ईडीएफ से समर्थन के लिए पात्र होंगे.

माइकल कफांडो बुर्कीना फासो के राष्ट्रपति के रूप में बहाल-(25-SEP-2015) C.A

|
माइकल कफांडो को 23 सितंबर 2015 को राजधानी ओयूगाडॉउगॉउ में बुर्कीना फासो के राष्ट्रपति के रूप में बहाल किया गया.

यह बहाली आरएसपी और राष्ट्रीय सेना के बीच हुए समझौते का परिणाम है.

कफांडो नवंबर 2014 से ब्लेज़ कॉम्पाओर शासन के पतन के पश्चात् देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत थे.

वे एवं प्रधानमंत्री याकोउबा इस्साक ज़िदा को रेजिमेंट ऑफ़ प्रेसिडेंशियल सिक्योरिटी (आरएसपी) द्वारा 17 सितंबर 2015 को तख्तापलट के बाद बंधक बना लिया गया था.

एक सप्ताह के अंतराल के दौरान आरएसपी द्वारा जनरल गिल्बर्ट दिएंदेरे को नवनिर्वाचित नेशनल डेमोक्रेटिक काउंसिल (एनडीसी) का अध्यक्ष घोषित किया था.

आरएसपी एवं दिएंदेरे को राष्ट्रीय सेना, जनता एवं पश्चिम अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय (ईसीओडब्ल्यूएएस) द्वारा किये गये व्यापक विरोध के कारण पद से हटना पड़ा.  

इस तख्तापलट के कारण, दस लोगों की मृत्यु हो गयी तथा बहुत से लोग घायल हो गए थे.

आरएसपी

यह राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए गठित एक गुप्त एवं स्वायत्त संगठन है. काफी लम्बे समय तक इसे ब्लेज कॉम्पाओर के प्रति वफादार माना जाता रहा जिसने वर्ष 1987 में तख्तापलट के बाद 27 वर्ष तक शासन किया.

भारत-अमेरिका द्वारा पहली सामरिक और वाणिज्यिक वार्ता पर संयुक्त वक्तव्य जारी-(25-SEP-2015) C.A

|
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं अमेरिकी सेक्रेटेरी ऑफ़ स्टेट जॉन केरी ने 22 सितंबर 2015 को प्रथम भारत-अमेरिका सामरिक और वाणिज्यिक वार्ता पर सामूहिक वक्तव्य जारी किया.

इसे संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित वाशिंगटन में इस विषय पर पहली बार हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी किया गया. इस वार्ता में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण एवं अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ़ कॉमर्स पैनी प्रिस्कर मौजूद थे.

इस वार्ता का उद्देश्य द्विपक्षीय आर्थिक एक्सचेंज को 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाना तथा क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करना था.

वाणिज्य क्षेत्र में वर्ष 2010 से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली वार्ता में पहली बार द्विपक्षीय रणनीतिक वार्ता को स्थान प्रदान किया गया.
वार्ता के मुख्य बिंदु

भारत के विदेश सचिव और अमेरिकी विदेश उप सचिव के मध्य क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर उच्च स्तरीय वार्ता का शुभारंभ.

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह सहित चार प्रमुख बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में भारत की सदस्यता के लिए अमेरिका द्वारा समर्थन.

इंटरनेट गवर्नेंस में भारत की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करना. इंटरनेट एवं साइबर मुद्दों पर बेहतर तालमेल स्थापित करना.

आतंकवाद से निपटने हेतु बेहतर तालमेल स्थापित करना. आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए द्विपक्षीय संबंध तथा सयुंक्त कार्यप्रणाली स्थापित करना.

जलवायु परिवर्तन पर पेरिस सम्मेलन पर बेहतर तालमेल स्थापित करना.

अन्तरिक्ष के क्षेत्र में भारतीय लॉन्चिंग वाहनों द्वारा अमेरिकी अन्तरिक्ष यान भेजने के विषय पर कार्य करना.

दोनों पक्षों ने महासागर वार्ता आरंभ करने का भी निर्णय लिया ताकि महासागरों के सतत विकास पर भी उचित ध्यान दिया जा सके.

दोनों देशों ने सचिव स्तर की वार्ता को जापान के मंत्री स्तर के साथ त्रि-पक्षीय स्तर पर ले जाने का भी निर्णय लिया. परिणामस्वरूप, सयुंक्त राष्ट्र की आम सभा की बैठक के दौरान केरी एवं स्वराज जापानी मंत्री के साथ सितंबर 2015 के अंतिम सप्ताह में न्यूयॉर्क में बैठक करेंगे. 

टिप्पणी
वाणिज्य एवं सामरिक मुद्दों पर आयोजित इस प्रथम बैठक से दोनों देशों के संबंधों में प्रगाढ़ता मिलती है.

वर्ष 1990 में दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय व्यापार 5.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का था जो वर्ष 2014 में बढ़कर 66.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया. 24 वर्ष के अन्तराल में इसमें 1094.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी.

इसके अतिरिक्त दोनों ही देश, अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान क्षेत्र से समान आतंकी खतरों से जूझ रहे हैं.

9वां क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस (आरपीबीडी) लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जाएगा-(25-SEP-2015) C.A

|
9वां क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस (आरपीबीडी) 14 नवंबर से 15 नवंबर 2015 के बीच अमेरिका, लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा.
(आरपीबीडी) लॉस एंजिल्स का विषय होगा – द इंडियन डायस्पोरा: डिफाइनिंग ए न्यू पेरेडिज्म इन इंडिया-यूएस रिलेशनशिप
9वां क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस भारतीय महावाणिज्य दूतावास, सैन फ्रांसिस्को, और भारतीय दूतावास, वाशिंगटन डीसी द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की प्रमुख सामुदायिक संगठनों और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय (एमओआईए) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा.
9वें क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस के तारीख की घोषणा वाशिंगटन डीसी में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के साथ जारी संयुक्त बयान में की गई. प्रथम क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन वर्ष 2007 में न्यूयार्क में किया गया था.
क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस 
प्रवासी भारतीय मामलों का मंत्रालय मेजबान देश, भारतीय मिशन तथा प्रवासी भारतीयों की आवश्यकता से जुडे विदेश में रहने वाले लोगों और संगठनों की सहायता से क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन करता है.
क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन भारतीय उच्चायोग और प्रवासी भारतीय मामलों का मंत्रालय करता है. क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस का उद्देश्य भारतीय मूल के लोगों और एशिया प्रशांत क्षेत्र के अन्य हिस्सों को भारत से जोड़ना है.

विगत क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस
  • प्रथम क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस वर्ष 2007 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया गया.
  • द्वितीय क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस वर्ष 2008 में सिंगापुर में आयोजित किया गया.
  • तीसरा क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस वर्ष 2009 में नीदरलैंड, हेग में आयोजित किया गया.
  • चौथा क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस वर्ष 2010 में डरबन, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया.
  • पाचवां क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस वर्ष 2011 में कनाडा, टोरंटो में आयोजित किया गया.
  • छठा क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस वर्ष 2012 में मॉरीशस में आयोजित किया गया.
  • सातवां क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस वर्ष 2013 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित किया गया.
  • आठवां क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस 2014 में लंदन, ब्रिटेन में आयोजित किया गया.

भूतपूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नियुक्त-(25-SEP-2015) C.A

|
भूतपूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली को 24 सितंबर 2015 को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया. इस संबंध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता स्थित राज्य सचिवालय में सूचना जारी की. 

गांगुली ने जगमोहन डालमिया के स्थान पर यह पद ग्रहण किया, नियुक्ति के समय गांगुली सीएबी के संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे.

यह पद डालमिया के आकस्मिक निधन के पश्चात् खाली हो गया था, उनका 75 वर्ष की आयु में 20 सितंबर 2015 को निधन हो गया था.

जगमोहन डालमिया के बेटे अविषेक डालमिया को गांगुली के स्थान पर संयुक्त सचिव बनाया गया. सुबीर गांगुली अन्य संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत रहेंगे जबकि बिस्वरूप डे कोषाध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे.

सरकारी चौंगफिआंग मिडल स्कूल ने अंडर-14 सब-जूनियर सुब्रतो कप जीता-(25-SEP-2015) C.A

|
मिज़ोरम के सरकारी चौंगफिआंग मिडल स्कूल ने 24 सितंबर 2015 को 56वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का अंडर-14 सब-जूनियर सुब्रतो कप जीता. इन्होंने दिल्ली के आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के एस्तेकलाल स्कूल को 3-2 से हराकर यह मुकाबला जीता.

इस जीत से चौंगफिआंग मिडल स्कूल ने 2.5 रुपये की राशि जीती जबकि एस्तेकलाल स्कूल को 1.25 लाख रुपये तथा ट्रॉफी प्राप्त हुई.

एयर मार्शल बीबीपी सिन्हा ने विजेताओं को ट्रॉफी भेंट की जबकि मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ललथनहवला ने चेक भेंट किये.

इसके अतिरिक्त, सुब्रतो एजुकेशन सोसाइटी ने अंडर-14 के 25 बेहतरीन खिलाडियों को 15,000 रुपये बतौर छात्रवृति देने की घोषणा भी की. विभिन्न श्रेणियों में इस दौरान अनेक पुरस्कार दिए गये.

पुरस्कार

श्रेष्ठ खिलाड़ी – छुंगा हमार (मिज़ोरम)
श्रेष्ठ कोच – ललथवमाविया (मिज़ोरम)
श्रेष्ठ गोलकीपर – लल्लमकिमा
होनहार खिलाड़ी – उदय शंकर बोरा (साई)
फेयर प्ले ट्रॉफी – नामची स्पोर्ट्स हॉस्टल, सिक्किम

भारतीय वायु सेना ने 24वां अखिल भारतीय बाबा फरीद गोल्ड कप हाकी टूर्नामेंट जीता-(25-SEP-2015) C.A

|
भारतीय वायु सेना ने 23 सितंबर 2015 को फरीदकोट, पंजाब में 24वां अखिल भारतीय बाबा फरीद गोल्ड कप हाकी टूर्नामेंट जीत लिया.
भारतीय वायु सेना ने 24वें अखिल भारतीय बाबा फरीद गोल्ड कप हाकी टूर्नामेंट के फाइनल में आर्मी इलेवन को 2-1 से पराजित किया. मैच के सभी तीनों गोल पहले हाफ में ही किये गये. मैच का पहला गोल आर्मी इलेवन के बचित्तर द्वारा 9वें मिनट में किया गया.
भारतीय वायु सेना की ओर से देविंदर सिंह ने 20वें मिनट और 33वें मिनट में दो गोल किए.