निरंतर विकास के लिए जैव विविधता’ विषय के साथ अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस मनाया गया-(24-MAY-2015) C.A

| Sunday, May 24, 2015

22 मई: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 

अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस’ 22 मई 2015 को मनाया गया. इसे 'विश्व जैव-विविधता संरक्षण दिवस' भी कहते हैं. वर्ष 2015 के अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस का विषय 'निरंतर विकास के लिए जैव विविधता’ (Biodiversity for Sustainable Development) रखा गया.
अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवसका उद्देश्य पारिस्थितिकीय तंत्र के संरक्षण एवं संव‌र्द्धन के प्रति जन-जागरूकता को फैलाना है. अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पृथ्वी पर जीवन और मानवता की भलाई के लिए जैव विविधता की बुनियादी भूमिका को पहचानने के साथ-साथ जैव‍ विविधता के महत्व और खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है. प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाकर हम भावी पीढि़यों के लिए जैव-संसाधनों की मूल्यवान विरासत की रक्षा करने का संकल्प और जिम्मेदारी लेते हैं.

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस धरती को बच्चों से उधार लिया गया है न कि यह पूर्वजों से विरासत में मिली है. भारत के समक्ष अनिवार्य चुनौती निरंतर विकास के लिए जैव विविधता को आत्मसात करने की है.

संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्राकृतिक एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जैव-विविधता का महत्व देखते हुए ही जैव-विविधता  दिवस को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. नैरोबी में 29 दिसंबर 1992 को हुए जैव-विविधता सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया था, किंतु कई  देशों द्वारा व्यावहारिक कठिनाइयां जाहिर करने के कारण इस दिन को 29 मई की बजाय 22 मई को मनाने का निर्णय लिया गया.
इसमें विशेष तौर पर वनों की सुरक्षा, संस्कृति, जीवन के कला शिल्पसंगीत, वस्त्र-भोजन, औषधीय पौधों का महत्व आदि को प्रदर्शित करके जैव-विविधता के महत्व एवं उसके न होने पर होने वाले  खतरों के बारे में जागरूक करना है.

विदित हो कि भारत ने जैव-विविधता सम्मेलन के 11वें अधिवेशन का आयोजन अक्टूबर 2012 में हैदराबाद में किया था. इसलिए भारत  इस समय इससे जुड़े विभिन्न पक्षों के सम्मेलन का अध्यक्ष रहा. वर्ष 2014 के अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस का विषय द्वीपीय जैव-विविधतारखा गया.

यूएस आर्मी ने ब्लास्ट प्रूफ वॉलपेपर विकसित किया है-(24-MAY-2015) C.A

|

यूनाइटेड स्टेटस (यूएस) आर्मी ने अपने सैनिकों को विस्फोट से बचाने के लिए ब्लास्ट प्रूफ वॉलपेपर विकसित किया है. इसके एक प्रोटोटाइप का प्रदर्शन 21 मई 2015 को पेंटागन में आयोजित आर्मी आविष्कारों की प्रदर्शनी में किया गया. ब्लास्टिक वॉलपेपर का प्रदर्शन रक्षा विभाग के लैब डे पर यूएस आर्मी इंजीनियरों के 100 आविष्कारों के साथ किया गया.
इस प्रोटोटाइप को आर्मी इंजीनियरों द्वारा यूनाइटेड स्टेट्स में डिजाइन किया गया है. इस ब्लास्टिक वॉलपेपर की मुख्य विशेषता यह है कि यह छोटी सी सूचना के जरिये गैर विशेष इकाइयों द्वारा तुरंत और आसानी से अपनाया जा सकता है. इसमें महत्वपूर्ण सामरिक लाभ प्रदान करने की क्षमता है.
प्रोटाटाइप कम वजन वाला कठोर केवलर फाइबर्स सहित चिपकने योग्य वॉलपेपर है, जिसे सैनिक समूहों द्वारा अस्थायी इमारतों को मजबूती देने हेतु ले जाया जा सकता है. विशेष फेब्रिक एक जाल के तौर पर काम करता है जो आसपास उड़ने वालीं नुकीली चीजों को रोककर सैनिकों को और उसके अंदर फंसे नागरिकों को बचाता है.
यह भवन के अंदर मलबे में दबने से लोगों को होने वाले खतरे को कम करने में भी सक्षम होगा. इसका छोटा परीक्षण अभ्यास  ल्यूसिएना में पोक फोर्ट के नजदीक किया गया,जबकि बड़ा परीक्षण अभ्यास फ्लोरिडा में एगलिन एयरफोर्स बेस पर किए गए.

इसरो द्वारा अक्टूबर 2015 में एस्ट्रोसेट का शुभारम्भ करने की घोषणा-(24-MAY-2015) C.A

|

भारतीय आंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 19 मई 2015 को यह घोषणा की कि अक्टूबर 2015 में आंध्रप्रदेश के सतीशधवन आंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र श्रीहरिकोटा से पोलर सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) सी-34 द्वारा एस्ट्रोसेट का  शुभारम्भ किया जाएगा. 
एस्ट्रोसेट के कार्य

एस्ट्रोसेट पहला भारतीय आंतरिक्ष वेधशाला मिशन है, जिसका उद्देश्य दूर के आकाशीय पिंडों का अध्ययन करना है.
यह मिशन अल्टावायलेट (यूवी) में भी मिशन जारी रखने, ऑप्टिकल, एक ही समय पर कम व अधिक ऊर्जा एक्स रे वेब बैंड में सक्षम है.
सेटेलाइट को पृथ्वी की समान कक्षा में 650 किलोमीटर के करीब छोड़ा जाएगा.
एस्ट्रोसेट में चार एक्सरे पे लोड्स, एक यूवी टेलीस्कोप और एक चार्ज प्रेक्टीकल मॉनिटर है.
इसरो के अलावा, चार अन्य भारतीय संस्थान, जिनमें टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर),ए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (आईआईए), ए इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आईयूसीएए) और रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरआरआई)पेलोड्स के निर्माण में शामिल हैं. इनमें से दो पे लोड्स कनाडाई आंतरिक्ष एजेंसी (सीएसए) और यूनिवर्सिटी ऑफ लीस्टशायन (यूओएल) यूके के सहयोग से विकसित की गई हैं.
इसरो ने घोषणा की है कि अंतरिक्षयान पूरी तरह तैयार हो चुका है और आने वाले दिनों में इसके पर्यावरणीय परीक्षण जैसे इलेक्ट्रामैग्नेटिक इंटरफ्रेंस (ईएमआई), इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कॉम्पटेबिलिटी (ईएमसी), थर्मल वैक्यूम, वाइब्रेशन और एक्यूस्टिक आदि  परीक्षण किए जायेंगे.

जी मोहन कुमार नए रक्षा सचिव नियुक्त-(24-MAY-2015) C.A

|

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी जी. मोहन कुमार को भारत का रक्षा सचिव नियुक्त गया. इनके नियुक्ति का आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 22 मई 2015 को जारी किया गया. जी. मोहन कुमार को 28 मई 2015 को सेवानिवृत्त हो रहे राधा कृष्णा माथुर का स्थान लेना है. 

रक्षा मंत्रालय में रक्षा सचिव के रुप में जी. मोहन कुमार की नियुक्ति पदभार संभालने की तिथि से 2 वर्ष की अवधि के लिए की गई है.
जी. मोहन कुमार ओड़िशा संवर्ग के 1979 बैच के आईएएस अधिकारी है. रक्षा सचिव नियुक्त होने से पहले वह रक्षा उत्पादन विभाग में सचिव रहे. राधा कृष्णा मणिपुर-त्रिपुरा संवर्ग के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. 

जी. मोहन कुमार वर्ष 2010 और सितंबर, 2013 के बीच जल संसाधन मंत्रालय में नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार के संदर्भ में अवर और विशेष सचिव के रूप में कार्य किया है. 

जी. मोहन कुमार का संबंध केरल से है. वह 1सितंबर 2014 को रक्षा उत्पादन विभाग में सचिव का पदभार ग्रहण करने से पहले इस्पात सचिव थे.

जी. मोहन कुमार के स्थान पर 1981 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को रक्षा उत्पादन विभाग में सचिव नियुक्त किया गया. इसके पहले वह रक्षा उत्पादन विशेष सचिव पद पर रहे.

पेपर की वजह से no update...

| Wednesday, April 29, 2015
मेरे पेपर होने कि वजह से अब यह site 22 मई 2015 से अपडेट होगी.....

विराट कोहली ने 90 करोड़ रुपयों के निवेश के साथ जिम की श्रृंखला खोलने की घोषणा की-(22-APR-2015) C.A

| Wednesday, April 22, 2015
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने 90 करोड़ रुपयों के निवेश के साथ अपने जिम और फिटनेस सेंटरों की श्रृंखला खोलने की घोषणा 20 अप्रैल 2015 को की.  यह जिम चिजल ब्रांड नाम से लांच किया जाएगा. ब्रांड पर कोहली चिजल फिटनेस और सीएसई कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड इंटरटेनमेंट सहायक कंपनी का सह स्वामित्व होगा.

भारत के एकदिवसीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी की पहले ही देश भर में फिटनेस श्रृंखला है. इसके अलावा विराट कोहली कोहली इंडियन सुपर लीग फुटबॉल फ्रेंचाइजी एफसी गोवाऔर उसके कपड़ों के ब्रांड यूथ्स रॉन्ग के भी सह स्वामी है. 

देश के फिटनेस उद्योग में ब्रांडेड फिटनेस चेन और स्टैंडअलोन जिम हैं और यह उद्योग करीब 1300 करोड़ रुपयों का है.
 

युवराज सिंह और रॉबिन उत्थप्पा जैसे अन्य भारतीय क्रिकेटरों ने भी कारोबार में निवेश किया है. युवराज सिंह ने यूवीकैन (YouWeCan) नाम से वेंचर शुरु किया जिसका उद्देश्य युवा उद्यमियों को बढ़ावा देना है, जबकि रॉबिन उत्थप्पा फुड स्टार्टअप आईटिफिन के सह संस्थापक हैं.

भारतीय सर्जनों ने 2.75 किलोग्राम के विश्व के सबसे बड़े गुर्दे को निकाला-(22-APR-2015) C.A

|
भारतीय शल्यचिकित्सकों ने 2.75 किलोग्राम वजन के विश्व के सबसे बड़े गुर्दे को तीन घंटे की शल्य चिकित्सा के बाद 20 अप्रैल 2015 को निकाला. यह ऑपरेशन सर गंगा राम हॉस्पिटल (एसजीआरएम), दिल्ली के शल्यचिकित्सकों ने किया.
टीम के साथ डॉ. मनु गुप्ता ने मरीज का ऑपरेशन किया और ऑटोसोमल डॉमिनेंट पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (एडीपीकेडी) से पीड़ित मरीज के दोनों गुर्दे (किडनी) निकालने का फैसला किया. 

आम गुर्दे का वजन करीब 130 ग्राम होता है जबकि इस गुर्दे का वजन 2.75 किलोग्राम था जो कि 20 गुना से भी अधिक था और आसपास की आंतों में फंसा हुआ था.
 

वर्ष 2014 में मरीज के एडीपीकेडी से पीड़ित होने का पता चला था और तब से वह डायलिसिस पर था और उसे इस बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए
  गुर्दे के प्रत्यारोपण की योजना बनाई गई थी. 

विश्व में सबसे बड़े गुर्दे होने का रिकॉर्ड बनाने वाले इस मरीज को मार्च 2014 में क्रोनिक रीनल फेलियर और पेट में भयंकर दर्द की शिकायत, पेशाब में खून आना और उच्च ग्रेड के बुखार के बाद दिल्ली में अस्पताल में लाया गया था और इसकी वजह से ही उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी.
 

इससे पहले, 33.72x14.14x15.05 सेमी. के आयाम और 2.15 किलो वजन वाले विश्व के सबसे बड़े गुर्दे को महाराष्ट्र के धुले में वर्ष 2011 में निकाला गया था.

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने नए टूर्नामेंट अफ्रीका टी20 कप की घोषणा की-(22-APR-2015) C.A

|
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने 21 अप्रैल 2015 को एक नए टूर्नामेंट की घोषणा की, जिसे अफ्रीका टी20 कप के नाम से जाना जाएगा. इस टूर्नामेंट का उद्देश्य अफ्रीकी महाद्वीप में खेल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभा का विकास करना हैं.
टूर्नामेंट में जिम्बाब्बे, केन्या, नामीबिया, मेजबान दक्षिण अफ्रीका के अलावा सीएसए के 12 सदस्यों की टीमें हिस्सा लेगीं. यह प्रतियोगिता 4 सितंबर से 4 अक्टूबर 2015 तक चलेगी.

अफ्रीका ट्वेंटी 20 कप के बारे में
•    यह टूर्नामेंट विश्व कप जैसी प्रतियोगिता होगी, जिसमें चार टीमों का पूल होगा और हर पूल की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी और उसके बाद फाइनल होगा.
•    मैचों का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के कई स्टेडियमों में होगा.
•    इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान मखाया एंतिनी को इस टूर्नामेंट का एंबेसडर नियुक्त किया गया.

महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2019 तक 14400 मेगावाट बिजली उत्पादन के लक्ष्य की घोषणा की-(22-APR-2015) C.A

|
महाराष्ट्र सरकार ने 20 अप्रैल 2015 को वर्ष 2019 तक 14400 मेगावाट बिजली उत्पादन के लक्ष्य की घोषणा की.
राज्य सरकार बिजली उत्पादन की लागत को कम करने और कार्बन फुटप्रिंट को घटाने के उद्देश्य से गैर पारंपरिक तरीकों से वर्ष 2019 तक 14,400 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगी. ऊर्जा के गैर पारंपरिक स्रोत सस्ते और परंपरागत स्रोतों की तुलना में कहीं बेहतर है.
राज्य सरकार सौर ऊर्जा से 75000 मेगावॉट और पवन चक्कियों से 5000 मेगावॉट बिजली का उत्पादन करेगी.
चीनी उद्योग 1,000 मेगावॉट, सहनिर्माण से 200 मेगावॉट, बायोगैस से 300 मेगावॉट बिजली और औद्योगिक अपशिष्ट से 400 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जाएगा.
इन स्रोतों का इस्तेमाल इनकी उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा. उदाहरण के लिए, पश्चिमी महाराष्ट्र में कई चीनी मिल हैं. इसलिए उस क्षेत्र से 1,000 मेगावॉट बिजली का निर्माण होगा. इसके अलावा लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार निजी कंपनियों द्वारा उत्पन्न बिजली को खरीदेगी.

बिजली चोरी पर रोक लगाने और इसका सीधे ग्राहकों तक पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए विशेष स्थानों पर फीडर प्रबंधक लगाये जाएंगे. हर तय स्थान पर पांच फीडर लगाये जाएंगे.

जापान की दवा कंपनी दाइची सांक्यो ने अपने को सन फार्मा से अलग किया-(22-APR-2015) C.A

|
जापान की दवा कंपनी दाइची सांक्यो (Daiichi Sankyo) ने अपने को सन फार्मा से 21 अप्रैल 2015 को अलग कर लिया. इसके तहत दाइची सांक्यो ने सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज में अपनी पूरी हिस्सेदारी (करीब नौ प्रतिशत) 20,420 करोड़ रुपये में बेच दी. ये शेयर उसे सनफार्मा में रैनबैक्सी के विलय के बाद मिले थे.
दाइची सांक्यो ने वर्ष 2008 में 22,000 करोड़ रुपये में रैनबैक्सी में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी थी. रैनबैक्सी के सनफार्मा में विलय के बाद दाइची ने सन फार्मा के उसे मिले 21 करोड़ से अधिक (21,49,69,058 शेयर शेयर) बेच दिये.

विदित हो कि सनफार्मा में रैनबैक्सी के विलय के बाद सन फार्मा विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी जेनेरिक दवा कंपनी और भारतीय घरेलू बाजार की प्रमुख कंपनी बन गई है.

ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक का निधन-(22-APR-2015) C.A

|
असम के पूर्व गवर्नर और ओड़िशा के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके जानकी बल्लभ पटनायक का तिरुपति में 21 अप्रैल 2015 को निधन हो गया. वे 89 वर्ष के थे.

3 जनवरी 1927 को रामेश्वर, पुरी में जन्मे पटनायक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे. वे 1980 से 1989 तथा 1995 से 1999 तक ओड़िशा के मुख्यमंत्री रहे. वे 2009 से 2014 तक असम के गवर्नर भी रहे.


वर्ष 1947 में उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय से संस्कृत में स्नातक डिग्री हासिल की तथा वर्ष 1949 में बनारस हिन्दू विश्विद्यालय से राजनैतिक विज्ञान में स्नातकोतर डिग्री हासिल की.

वर्ष 1950 में
  वह कांग्रेस की युवा शाखा की ओड़िशा राज्य इकाई के अध्यक्ष बने. वर्ष 1980 में  वह पर्यटन, नागरिक उड्डयन और श्रम मंत्री बने.

उनके द्वारा बनवाई गयी न्यू जगन्नाथ सड़क (पुरी जिले के चंदनपुर से नयागढ़ जिले के सरनकुल तक) ओड़िशा के परिवहन और पर्यटन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने 21 जून को सभी विश्वविद्यालयों को योग दिवस मनाने का निर्देश दिया-(22-APR-2015) C.A

|
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 21 जून 2015 को सभी विश्वविद्यालयों को योग दिवस मनाने का निर्देश दिया. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से 20 अप्रैल 2015 को देश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को जारी निर्देश में यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि योग पर प्रमोशनल फिल्मों का प्रदर्शन किया जाए और प्रचार सामग्री भी वितरित की जाय.
विदित हो की सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की 69वीं बैठक में हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में इसका प्रस्ताव रखा था.


भूमध्य सागर नौका हादसे में 800 से अधिक लोगों की मृत्यु-(22-APR-2015) C.A

|
भूमध्य सागर में 19 अप्रैल 2015 को हुए नौका हादसे में 800 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने यह जानकारी दी. यूएनएचसीआर ने लीबिया के समुद्री क्षेत्र में हुए इस हादसे को अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हादसा बताया

दुर्घटनाग्रस्त नाव पर 800 से कुछ अधिक लोग सवार थे. इनमें सीरियाई, सोमाली और एरिट्रियाई नागरिक सवार थे. ये लोग अफ़्रीकी देशों में पैदा हुए आतंरिक अशांति से बचने के लिए 19 अप्रैल 2015 को सुबह त्रिपोली से यूरोप की ओर रवाना हुए थे.

विदित हो कि में लीबिया और दूसरे देशों में जारी आतंरिक हिंसा की वजह से भूमध्य सागर में होने वाले ऐसी दुर्घटनाओं में इज़ाफ़ा हुआ है. इसे लेकर इटली जैसे यूरोपीय देश ख़ासे परेशान हैं. उत्तरी अफ्रीका के देशों से आ रहे शरणार्थियों के सामने भूमध्य सागर पार करने के बाद सबसे पहले इटली ही आता है और यहीं वजह है कि उसे इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने व्यावसायिक बैंकों को ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ करार करने को मंजूरी दी-(21-APR-2015) C.A

| Tuesday, April 21, 2015
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 20 अप्रैल 2015 को व्यावसायिक बैंकों को नए ग्राहकों को जोड़ने और अन्य व्यवसायिक लाभों के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ करार करने को अपनी मंजूरी दी. आरबीआई के इस मंजूरी से बैंको और ई-कॉमर्स कंपनियों को लाभ होगा. 

आरबीआई ने व्यावसायिक बैंकों को ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ करार करने को मंजूरी देने के साथ ही साथ भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) को भी निर्देश दिया कि वह लेन-देन से संबंधित मैसेज को अधिक प्राथमिकता दें. आरबीआई ने ट्राई को बैंकिंग लेन-देन की वर्तमान दर 1.50 रुपए से कम करने की सिफारिश की.

विदित हो कि व्यावसायिक बैंकों द्वारा ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ अपने व्यावसायिक क्रियाकलाप बढ़ाने के क्रम में निजी क्षेत्र की प्रमुख व्यावसायिक बैंक, एक्सिस बैंक ने सुविधा प्रीपेड कार्डलॉन्च किया.

अपराध की रोकथाम व आपराधिक न्याय पर 13वीं संयुक्त राष्ट्र कांग्रेस दोहा में आयोजित-(21-APR-2015) C.A

|
अपराध की रोकथाम और आपराधिक न्याय पर 13वीं संयुक्त राष्ट्र कांग्रेस, कतर स्थित दोहा  मं 12 अप्रैल 2015 से 19 अप्रैल 2015 के बीच आयोजित की गयी. इसका समापन दोहा घोषणा पत्र की स्वीकृति के साथ हुआ.


दोहा घोषणा पत्र का उद्देश्य अपराध की रोकथाम और आपराधिक न्याय को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के विस्तृत एजेंडा में शामिल करना है ताकि सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना किया जा सके एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून के शासन तथा जनता की भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके.
 

सम्मेलन के दौरान
  प्रतिनिधियों  ने सभी के लिए न्याय की उपलब्धता के विषय पर कार्य करने हेतु संकल्प लिया. साथ ही कानून का शासन, सतत विकास तथा संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे में अपराध की रोकथाम और आपराधिक न्याय के मुद्दों पर भी चर्चा की गयी.

दोहा कांग्रेस 2015 में अपराध कांग्रेस की 60 वीं वर्षगांठ भी मनाई गयी. नीति निर्माताओं और अपराध की रोकथाम तथा आपराधिक न्याय के क्षेत्र में काम कर रहे शिक्षाविदों के एक बड़े समूह ने मानक मसौदे को तैयार करने के लिए इस सम्मलेन में भाग लिया.

अपराध नियंत्रण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन हर पांच साल बाद आयोजित किया जाता है.
 

पहली कांग्रेस वर्ष 1955 में स्विट्जरलैंड, जिनेवा में आयोजित की गई थी जबकि 12वीं कांग्रेस वर्ष 2010 में ब्राजील के साल्वाडोर में आयोजित की गई.