भारत और जापान का समुद्री क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने का निर्णय -(10-NOV-2013) C.A

| Sunday, November 10, 2013
This blog recommends this article for
Bank Exams, MBA Entrance Exams, Civil Services Exam, SSC Exams
भारत और जापान ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के अंग के रूप में समुद्री क्षेत्र में अपना सहयोग मजबूत करने का फैसला किया. दोनों देश मौजूदा मंचों और बंदरगाह से बंदरगाह आदान-प्रदान के द्वारा विचार-विमर्श बढ़ाने पर सहमत हुए.यह निर्णय भारत के केंद्रीय जहाजरानी मंत्री जीके वासन की जापान यात्रा के दौरान लिया गया. यात्रा के दौरान भारत के केंद्रीय जहाजरानी मंत्री जीके वासन और जापान के भूमि, उद्योग और परिवहन एवं पर्यटन मंत्री अकिहिरो ओहटा के मध्य हुई बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई.

जीके वासन और अकिहिरो ओहटा ने भारत में बंदरगाह क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम पर चर्चा की. जीके वासन ने जापान को आश्वासन दिया कि बंदरगाहों पर बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी संबंधी चिंताएं तेजी से दूर की जा रही हैं. 

जीके वासन ने कहा कि विशेष रूप से इन्नोर और चेन्नई में बंदरगाह टोयोटा और निशान जैसे जापानी कार निर्यातकों की जरूरत की पूर्ति कर रहे हैं जिन्होंने अब तक इन बंदरगाहों से क्रमशः करीब 42,000 और 3,00,000 कारों का निर्यात किया है.वार्ता के दौरान जीके वासन ने जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी के द्वारा विभिन्न भरतीय बंदरगाहों और बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के लिए समर्थन पर जापान सरकार को धन्यवाद दिया. 

जीके वासन ने आगामी आउटर हार्बर परियोजना के लिए थूथुकुड़ी में वीओसी बंदरगाह के लिए सहायता की संभावना का भी उल्लेख किया.
Who: भारत और जापान
Where: जापान
What: समुद्री क्षेत्र में अपना सहयोग मजबूत करने का फैसला


भारत की महिला हॉकी टीम ने तीसरी एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (2013) में रजत पदक जीत लिया. -(10-NOV-2013) C.A

|
This blog recommends this article for
Bank Exams, MBA Entrance Exams, Civil Services Exam, SSC Exams
भारत की महिला हॉकी टीम ने तीसरी एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (2013) में रजत पदक जीत लिया. तीसरे एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के महिला टीम का फाइनल मैच जापान के काकामिघारा में 9 नवंबर 2013 को खेला गया. इस फाइनल मैच में भारत मेजबान जापान से 0-1 से पराजित हो गया.
 
चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में मेजबान जापान ने मैच के दूसरे मिनट में ही गोल कर भारत पर 1-0 से बढ़त बना ली. लेकिन इसके बाद मैच में दोनों तरफ से एक भी गोल नहीं हो सका. जापान के लिए मैच का एकमात्र गोल ओत्सुका शिहो ने किया. 

भारतीय टीम की गोलकीपर रजनी एतिमारपू को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया. भारतीय टीम को टूर्नामेंट का 'फेयर प्ले अवॉर्ड' भी प्रदान किया गया.
इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमों- जापान, भारत, मलेशिया, चीन ने भाग लिया, जिसमें जापान को स्वर्ण पदक, जबकि मलेशिया को कांस्य पदक मिला. टूर्नामेंट की तीसरी टीम चीन की थी, जिसे कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में मलेशिया के हाथों 1-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा.
Who: भारत
Where: जापान के काकामिघारा
What: रजत पदक
When: 9 नवंबर 2013


सीबीआई को असंवैधानिक क़रार देने वाले उच्च न्यायालय, गुवाहाटी के फ़ैसले पर सर्वोच्च न्यायालय का रोक -(10-NOV-2013) C.A

|
This blog recommends this article for
Bank Exams, MBA Entrance Exams, Civil Services Exam, SSC Exams
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को असंवैधानिक क़रार देने वाले उच्च न्यायालय, गुवाहाटी के फ़ैसले पर 9 नवंबर 2013 को रोक लगा दिया. इस संबंध में अगली सुनवाई 6 दिसंबर 2013 को होगी. 

अटॉर्नी जनरल गुलाम वाहनवती के अनुसार उच्च न्यायालय, गुवाहाटी के इस फ़ैसले की कॉपी केंद्र सरकार को 8 नवंबर 2013 को प्राप्त हुई. उसके बाद केंद्र सरकार ने 9 नवंबर 2013 को सर्वोच्च न्यायालय में स्पेशल लीव पिटिशन(एसएलपी) दायर की. भारत के प्रधान न्यायाधीश ने अपने निवास पर इसकी सुनवाई करते हुए इस आदेश पर रोक लगा दी. सर्वोच्च न्यायालय में एक कैवियट याचिका दायर कर कहा गया था कि सीबीआई मामले में केंद्र सरकार की याचिका पर आदेश दिए जाने से पहले याचिकाकर्ता नरेंद्र कुमार को भी सुना जाए.

अपने अपील में केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा था कि सीबीआई को असंवैधानिक क़रार देने में उच्च न्यायालय, गुवाहाटी से ग़लती हुई है. केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि उच्च न्यायालय, गुवाहाटी के फ़ैसले का नौ हज़ार मुक़दमों और सीबीआई द्वारा की जा रही एक हज़ार से अधिक जाँचों पर पड़ेगा.

उच्च न्यायालय, गुवाहाटी का फ़ैसला
उच्च न्यायालय, गुवाहाटी ने अपने फ़ैसले में कहा था कि सीबीआई के गठन के लिए "गृह मंत्रालय का प्रस्ताव न तो केंद्रीय मंत्रिमंडल का फ़ैसला था और न इन कार्यकारी निर्देशों को राष्ट्रपति ने अपनी मंज़ूरी दी थी." "संबंधित प्रस्ताव को अधिक से अधिक एक विभागीय निर्देश के रूप में लिया जा सकता है, जिसे क़ानून नहीं कहा जा सकता." 

उच्च न्यायालय, गुवाहाटी ने अपने आदेश में आगे कहा, कि "मामला दर्ज करने, किसी व्यक्ति को अपराधी के रूप में ग़िरफ़्तार करने, जांच करने, ज़ब्ती करने, संदिग्धों पर मुक़दमा चलाने जैसी सीबीआई की गतिविधियां संविधान के अनुच्छेद-21 को आघात पहुंचाती हैं और इसलिए उसे असंवैधानिक मानकर रद्द किया जाता है."

विदित हो कि उच्च न्यायालय, गुवाहाटी ने यह निर्णय नवेंद्र कुमार की उस याचिका की सुनवाई करते हुए दिया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीबीआई के गठन को चुनौती दी गई थी.

वर्ष 2007 में उच्च न्यायालय, गुवाहाटी की ही एक सदस्यीय पीठ ने वह याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन अब न्यायमूर्ति न्यायाधीश आईए अंसारी और न्यायमूर्ति न्यायाधीश इंदिरा शाह की खंडपीठ ने गृह मंत्रालय के 1963 के उस संकल्प को ही गैरकानूनी करार दिया है, जिसके तहत सीबीआई के गठन का दावा किया जाता रहा है.
संविधान का अनुच्छेद-21 व्यक्तिगत स्वतंत्रता से संबंधित है.
Who: सर्वोच्च न्यायालय
Where: नई दिल्ली
What: उच्च न्यायालयगुवाहाटी के फ़ैसले पर रोक
When: 9 नवंबर 2013 को


प्रोटीन लैक्टोफेरिसीन बी 25 (एलएफसिन बी25) में पेट के कैंसर और गैस्ट्रिक कैंसर रोधी क्षमता अधिक -(10-NOV-2013) C.A

|
This blog recommends this article for
Bank Exams, MBA Entrance Exams, Civil Services Exam
प्रोफेसर वी जुंग चेन (Wei-Jung Chen) के एक शोध में पाया गया कि प्रोटीन लैक्टोफेरिसीन बी25 (lactoferricin B25, LfcinB25, एलएफसिन बी25) में मानव के पेट के कैंसर और गैस्ट्रिक कैंसर के खिलाफ अत्यधिक कैंसर रोधी क्षमताएं हैं. यह प्रोटीन पेट के कैंसर की कोशिकाओं को खत्म करता है. लैक्टोफेरिसीन बी25 गाय के दूध में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है. 

शोधकर्ताओं ने गाय के दूध के प्रोटीन लैक्टोफेरिसिन बी से तीन पेप्टाइड फ्रैगमेंट बनाए. इसमें से केवल एक फ्रैगमेंट लैक्टोफेरिसिन बी25 (LfcinB25, एलएफसिन बी25 ) ने ही मानव के पेट में पाई जाने वाली कैंसर की कोशिकाओं (ह्यूमन गैस्ट्रिक एडीनोकारसीनोमा- एजीएस) को बढ़ने से रोका.
 
इसके लिए मरीज को एलएफसिन बी25 की एक निर्धारित खुराक निश्चित समयावधि में दी गई. उसके बाद शोधकर्ताओं ने माइक्रोस्कोप में देखा कि खुराक देने के एक घंटे बाद एलएफसिन बी25 ने एजीएस कोशिकाओं को चारों ओर से घेर लिया और 24 घंटे के भीतर इन कोशिकाओं के आकार को घटाना शुरू कर दिया है. इसके साथ यह भी पाया गया कि एजीएस कोशिकाओं की दुष्प्रभाव डालने वाली  ताकत भी कम हो गई.
  
एलएफसिन बी25 के निश्चित और समयानुसार खुराकों ने इन कैंसर कोशिकाओं की धीरे धीरे समाप्त भी कर दिया. बेक्लिन-1 नामक प्रोटीन के साथ देने पर एलएफसिन बी25 के प्रभाव में वृद्धि देखी गई. 

प्रोफेसर वी जुंग चेन के इस शोध में प्राप्त निष्कर्षो से पेट कैंसर के उपचार में एलएफसिन बी25 का विधिवत उपयोग किया जा सकेगा. प्रोफेसर वी जुंग चेन ताइवान की नेशनल इलन यूनिवर्सिटी के बायोटेक्नालाजी व जंतु विज्ञान विभाग (Department of Biotechnology and Animal Science of National Ilan University, Taiwan) में कार्यरत हैं.
 
विदित हो कि एशिया के कई देशों में गैस्ट्रिक कैंसर (पेट के कैंसर) से होने वाली मौतों की संख्या अत्यधिक है
Who: प्रोटीन लैक्टोफेरिसीन बी25
What: पेट के कैंसर और गैस्ट्रिक कैंसर


आइसीआइसीआइ बैंक की सीईओ चंदा कोचर भारत में सबसे शक्तिशाली कारोबारी महिला -(10-NOV-2013) C.A

|
This blog recommends this article for
Bank Exams, MBA Entrance Exams, Civil Services Exam, SSC Exams
फार्च्यून पत्रिका ने आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर को लगातार तीसरे वर्ष भारत की सबसे प्रभावशाली कारोबारी महिला की सूची में पहला स्थान दिया. 

अमेरिका की व्यापारिक पत्रिका फार्च्यून द्वारा जारी भारत की सबसे प्रभावशाली कारोबारी महिला की सूची में आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर को लगातार तीसरे वर्ष पहला स्थान प्राप्त हुआ. पत्रिका फार्च्यून द्वारा वर्ष 2013 के लिए तैयार यह सूची 8 नवंबर 2013 को जारी की गई. इस सूची में कुल 50 शामिल हैं.
 
पत्रिका फार्च्यून द्वारा वर्ष 2013 के लिए तैयार 50 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में एक्सिस बैंक की शिखा शर्मा और कैपजेमिनी इंडिया की अरुणा जयंती को दूसरा और तीसरा स्थान मिला. अपोलो हास्पिटल एंटरप्राइजेज की प्रबंध निदेशक प्रीता रेड्डी और ट्रैक्टर्स एंड फार्म एक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) की सीईओ मल्लिका श्रीनिवासन क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान हैं.
  
फार्च्यून इंडिया की सूची में 10 शीर्ष प्रभावशाली कारोबारी महिलाओं में एचटी मीडिया की अध्यक्ष शोभना भरतिया, बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजुमदार शॉ, एजेडबी पार्टनर्स की सह संस्थापक जिया मोदी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की प्रबंध निदेशक विनीता बाली और एचएसबीसी इंडिया की कंट्री प्रमुख नैना लाल किदवई शामिल हैं. इस सूची में बालाजी टेलीफिल्म्स की एकता कपूर, एनएसई की चित्रा रामकृष्णन और एचडीएफसी की रेणु सूद कर्नाड को भी स्थान मिला है.

विदित हो कि आईसीआईसीआई बैंक देश के निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है.
Who: चंदा कोचर
What: भारत की सबसे प्रभावशाली कारोबारी महिला की सूची में पहला स्थान
When: 8 नवंबर 2013



पीवाई राजेन्द्र कुमार नेशनल लायब्रेरी कोलकाता के महानिदेशक की नियुक्ति-(09-NOV-2013) C.A

| Saturday, November 9, 2013
पीवाई राजेन्द्र कुमार को राष्ट्रीय लायब्रेरी, कोलकाता (National Library, Kolkata) का महानिदेशक नियुक्त किया गया. पीवाई राजेन्द्र कुमार की नियुक्ति केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा 8 नवंबर 2013 को की गई. उनकी नियुक्ति अनुबंध आधार पर तीन वर्षों के लिए की गई.

पीवाई राजेन्द्र कुमार (PY Rajendra Kumar)  
यह पदभार संभालने से पहले वह कर्नाटक में पब्लिक लाइब्रेरी विभाग में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं और निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे. सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने आईजीएऩसीए एसआरसी बेंगलूर में सलाहकार (प्रशासन) के रूप में काम किया.


Who: पीवाई राजेन्द्र कुमार
What: महानिदेशक नियुक्त
When: 8 नवंबर 2013


भारत और कुवैत के मध्य ऊर्जा तथा सजायाफ्ता लोगों को भेजने सहित पांच समझौतों पर हस्ताक्षर-(09-NOV-2013) C.A

|
भारत और कुवैत ने ऊर्जा तथा सजायाफ्ता लोगों को भेजने सहित पांच समझौतों पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए. यह समझौते कुवैत के प्रधानमंत्री शेख जाबर अल मुबारक अल हमद अल सबा की भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान 8 नवंबर 2013 को किए गए. इसमें ऊर्जा क्षेत्र में अधिक भागीदारी, शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के अलावा सजायाफ्ता लोगों को भेजने, खेल और युवा मामलों के क्षेत्र में सहयोग तथा सांस्कृतिक और सूचना कार्यक्रमों के आदान प्रदान के समझौते शामिल हैं. समझौते के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं.

सजायाफ्ता लोगों को भेजने संबंधी समझौता 
इस समझौते के तहत अब दोनों देश एक दूसरे के सजायाफ्ता नागरिकों को स्वेदश वापस ला सकेंगे जहां उक्त कैदी अपनी सजा की बाकी मीयाद पूरी करेगा.
 
खेल, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में आदान प्रदान हेतु सहमति पत्र पर हस्ताक्षर 
खेल, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में आदान प्रदान के लिये दो सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए.
 
इसके साथ ही विदेशी मामलों के मंत्रालय के तहत विदेश सेवा संस्थान और कुवैत के विदेश मामलों के मंत्रालय के तहत सऊदी अल सबा कुवैत डिप्लोमेटिक इंस्टीटयूट ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते के तहत दोनों देशों के संस्थानों के बीच ढांचे पर आधारित सूचना, प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विषय, प्रशिक्षुओं, छात्रों, संकायों, सदस्यों, विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का आदान प्रदान होगा.
 
ऊर्जा के क्षेत्र में भी समझौता
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने ऊर्जा के क्षेत्र में दीर्घावधि आपूर्ति ठेके और पेट्रोलियम तथा पेट्रोकेमिकल के क्षेत्र में संयुकत उपक्रम स्थापित करके भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की. भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत ने कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के समक्ष निवेश की कई परियोजनाएं पेश की.
 
आतंकबाद से मुकाबला
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने भारत और कुवैत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बातचीत और प्रशिक्षण के जरिए एक दूसरे की सहायता करने की घोषणा की. उन्होंने सीरिया के मसले का शांतिपूर्ण हल निकालने पर जोर दिया.
 
डा. मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत और कुवैत के रिश्ते में सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग एक नया आयाम है. हम दोनों इस बात पर सहमत हुये हैं कि कट्टरवाद और चरमपंथ से निपटना हम दोनों की समस्या है.

विदित हो कि वर्ष 2003 में कुवैत के प्रिंस और प्रधानमंत्री के अलग होने के बाद सरकार प्रमुख के स्तर पर कुवैत का यह पहला सबसे बड़ा दौरा है.

भारत की तरफ से शीर्ष स्तर का दौरा 1981 में हुआ था. जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुवैत की यात्रा की थीं. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कुवैत की यात्रा के बाद से भारत का कोई भी प्रधानमंत्री कुवैत की यात्रा पर नहीं गया है.
 
कुवैत में सात लाख भारतीय रहते हैं. भारत खाड़ी देशों से 60 प्रतिशत तेल आयात करता है. भारत को कच्चा तेल की आपूर्ति करने वाला चौथा सबसे बड़ा देश कुवैत है.


Who: भारत और कुवैत ने
Where: नई दिल्ली
What: पांच समझौतों पर हस्ताक्षर
When: 8 नवंबर 2013


परविन्दर सोही बेहुरिया राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की महासचिव नियुक्त-(09-NOV-2013) C.A

|
1977 बैच की आईआरएस (आईटी) परविन्दर सोही बेहुरिया को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का महासचिव नियुक्त किया गया. उन्होंने अशोक साहु (आईईएस) के स्थान लिया. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने इनके नियुक्ति की मंजूरी 8 नवंबर 2013 को दी. परविन्दर सोही बेहुरिया का दर्जा एवं वेतनमान सचिव स्तर के बराबर होगा. 

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की नियुक्ति से पहले परविन्दर सोही बेहुरिया राजस्व विभाग के केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की सदस्य रहीं. 

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग 
भारत का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission, NHRC) एक स्वायत्त विधिक संस्था है. इसकी स्थापना 12 अक्टूबर, 1993 को हुई थी.


Who: परविन्दर सोही बेहुरिया
What: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का महासचिव
When: 8 नवंबर 2013


डॉ ई श्रीधरन को जापान का राष्ट्रीय सम्मान ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन- गोल्ड एंड सिल्वर स्टार-(09-NOV-2013) C.A

|
जापान सरकार ने दिल्ली मेट्रो के प्रधान सलाहकार और पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ ई श्रीधरन को राष्ट्रीय सम्मान ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन- गोल्ड एंड सिल्वर स्टारसे सम्मानित किया. जापान सरकार ने डॉ ई श्रीधरन को यह सम्मान भारत और जापान के बीच दोस्ताना रिश्ते मजबूत करने में विशेष योगदान के लिए दिया.
टोक्यो के इम्पीरियल पैलेस में 6 नवम्बर 2013 को आयोजित एक समारोह में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे ने डॉ ई श्रीधरन को एक पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किया.
विदित हो कि ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन- गोल्ड एंड सिल्वर स्टार सम्मान की स्थापना वर्ष 1875 में जापान सरकार ने की थी.
डॉ ई श्रीधरन से संबंधित मुख्य तथ्य
डॉ ई श्रीधरन को मेट्रो मैन के नाम से भी जाना जाता है.
ई श्रीधरन दिल्ली मेट्रो के पूर्व निदेशक हैं.
ई श्रीधरन को वर्ष 2008 में भारत सरकार ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया था. 
इनका जन्म केरल में 12 जून 1932 को हुआ था.


Who: दिल्ली मेट्रो के प्रधान सलाहकार डॉ ई श्रीधरन
Where: इम्पीरियल पैलेस, टोक्यो
What: जापान के राष्ट्रीय सम्मान ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन- गोल्ड एंड सिल्वर स्टार से सम्मानित
When: 6 नवम्बर 2013
Why: भारत और जापान के बीच दोस्ताना रिश्ते मजबूत करने में विशेष योगदान हेतु


हयान नामक प्रचंड तूफान फिलीपींस से टकराया-(09-NOV-2013) C.A

|
हयान (Haiyan) – फिलीपींस से 08 अक्टूबर 2013 को टकराया तूफान
वर्ष 2013 का तीव्रतम तूफान हयान (Haiyan) 08 अक्टूबर 2013 को फिलीपींस से टकराया. इस तूफान के कारण 300 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं तथा लाखों लोगों को घरों में ही रहना पड़ा. श्रेणी-5 के शक्तिशाली तूफान (Super Typhoon) हयान के कारण 5-6 मीटर ऊंची लहरे उठीं.
सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर मनीला से 600 किमी दक्षिण-पूर्व में मध्य द्वीप समर से टकराने के पश्चात तूफान उत्तर-पश्चिम की और बढ़ा. फिलीपींस में हयान तूफान के कारण वहां के राष्ट्रपति बेनिग्नो अकीनो ने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया.


Who: वर्ष 2013 का तीव्रतम तूफान हयान
What: फिलीपींस से टकराया
When: 08 अक्टूबर 2013


देश में विकसित अग्नि-1 मिसाइल का चांदीपुर प्रक्षेपण केंद्र से सफल परीक्षण-(09-NOV-2013) C.A

|
देश में ही विकसित अग्नि-1 मिसाइल का ओडिशा के बालेश्वर जिले में स्थित चांदीपुर प्रक्षेपण केंद्र से सफल परीक्षण 8 नवम्बर 2013 को किया गया. डीआरडीओ ने 12 टन की मिसाइल का नए डिजायन किए गए एगुमेटेड सैटेलाइट लांचर व्हीकल (एएसएलवी) के जरिए परीक्षण किया.
मध्यम-दूरी की इस बैलिस्टिक मिसाइल को सैन्य बलों द्वारा नियमित प्रशिक्षण के भाग के रूप में लॉन्च किया गया.
अग्नि-1 मिसाइल से संबंधित मुख्य तथ्य
मध्यम दूरी की 15 मीटर लंबाई की यह मिसाइल अपने साथ एक हजार किलोग्राम तक परम्परागत और परमाणु हथियार ले जा सकती है. 
यह मिसाइल सतह से सतह पर 700 से 1200 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है. 
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एकीकृत निर्देशित प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम (आईजीएमडीआई) के तहत इसका विकास किया गया.
अग्नि 1 का विकास डीआरडीओ ने भारत डायनामिक्स लिमिटेड रिसर्च सेंटर, रक्षा अनुसंधान विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) के सहयोग से किया है.
इससे पहले 12 दिसम्बर 2012 को भी इसका सफल परीक्षण किया गया था.


Who: डीआरडीओ
Where: चांदीपुर प्रक्षेपण केंद्र, बालेश्वर (ओडिशा)
What: अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया
When: 8 नवम्बर 2013


भारत को वर्ष 2018 पुरुष हॉकी विश्वकप (Men's Hockey World Cup) की मेजबानी-(09-NOV-2013) C.A

|
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारत को वर्ष 2018 के पुरुष हॉकी विश्वकप की मेजबानी 7 नवम्बर 2013 को सौंपी. इस तरह से भारत को 8 वर्ष के अंदर दूसरी बार पुरुष हॉकी विश्वकप की मेजबानी करने का मौका प्राप्त हुआ. भारत ने आखिरी बार वर्ष 2010 में नई दिल्ली में विश्वकप का आयोजन किया था.
पुरुष हॉकी विश्वकप 2018 में 16 टीमों द्वारा भाग लिया जाना है. पुरुष हॉकी विश्वकप का आयोजन 1 से 16 दिसंबर 2018 के मध्य किया जाना है.
इसके साथ ही एफआईएच द्वारा वर्ष 2018 के महिला हॉकी विश्वकप की मेजबानी इंग्लैंड को सौंपी गई. महिलाओं के टूर्नामेंट का आयोजन 7 से 21 जुलाई 2018 के मध्य किया जाना है. वर्ष 2018 के महिला हॉकी विश्वकप में विश्व की शीर्ष 16 टीमों द्वारा भाग लिया जाना है.
विदित हो कि वर्ष 2014 के हॉकी विश्वकप का आयोजन हालैंड के हेग में जून 2014 में आयोजित किया जाना है. हेग में होने वाले वर्ल्ड कप में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 12-12 टीमों द्वारा भाग लिया जाना है.
हॉकी विश्वकप
विश्वकप का आयोजन प्रत्येक चार वर्ष में किया जाता है और इसमें विश्व की चोटी की टीमें भाग लेती हैं. इसे हॉकी की सबसे प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता माना जाता है.


Who: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ
What: भारत को वर्ष 2018 के पुरुष हॉकी विश्वकप की मेजबानी
When: 7 नवम्बर 2013


अल्पसंख्यकों हेतु शैक्षिक योजना के लिए निधि को बढ़ाकर 1250 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी-(09-NOV-2013) C.A

|
केंद्र सरकार ने शैक्षिक रूप से पिछड़े अल्पसंख्यकों के लिए शैक्षिक योजना चलाने हेतु संचित निधि को बढ़ाकर 1250 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी 7 नवम्बर 2013 को प्रदान की. पहले यह संचित निधि 750 करोड़ रुपये थी.
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मौलाना आजाद एजुकेशन फंड की संचित निधि को बढ़ाने की मंजूरी दी गई. यह वृद्धि 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए होनी है. इसमें से 160 करोड़ रुपये की राशि को इसी वित्तीय वर्ष में जारी किया जाना है.
मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन
मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन (एमएईएफ) अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है. मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन अपनी संचित निधि से अर्जित ब्याज को अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए इस्तेमाल करती है. इसका उद्देश्य पिछड़े वर्गों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देना है. यह पूर्ण रूप से भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है. इसे सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1960 के तहत जुलाई 1989 में स्थापित किया गया था.


Who: केंद्र सरकार
Where: नई दिल्ली
What: शैक्षिक योजना चलाने हेतु संचित निधि को बढ़ाकर 1250 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी
When: 7 नवम्बर 2013
Why: शैक्षिक रूप से पिछड़े अल्पसंख्यकों के लिए