महाराष्ट्र के सिन्धुदुर्ग तटीय क्षेत्र में 100 वर्ष बाद देखी गयी ब्लू व्हेल-(24-MAY-2015) C.A

| Sunday, May 24, 2015

महाराष्ट्र के सिन्धुदुर्ग तटीय क्षेत्र में शोधकर्ताओं के एक समूह ने ब्लू व्हेल को अप्रैल 11, 16, 30 एवं 6 मई को अचरा, तर्करली, तलाशिल एवं सर्जकोट स्थानों पर 15 मीटर की गहराई पर देखा.
विदित हो कि इससे पहले महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में ब्लू व्हेल को वर्ष 1914 में देखा गया था.

शोधकर्ताओं की यह टीम भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के एक संयुक्त कार्यक्रम के तहत अध्ययन के लिए डॉल्फिन की खोज कर रही थी उसी दौरान तट से केवल 600 मीटर की दूरी पर ब्लू व्हेल देखी गईं.
वर्ष 2010 में मंगलौर के तटीय क्षेत्र पर भी ब्लू व्हेल देखी गयी थी.
महाराष्ट्र के मुख्य वन संरक्षक एन वासुदेवन के अनुसार विश्व में 10,000 से भी कम ब्लू व्हेल हैं. ब्लू व्हेल की लंबाई औसतन 30 मीटर तथा वजन 180 टन होता है.