यूएई के कप्तान खुर्रम खान ओडीआई में शतक लगाने वाले सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी बने-(03-DEC-2014) C.A

| Wednesday, December 3, 2014
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कप्तान खुर्रम खान एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ओडीआई) क्रिकेट मैच में शतक लगाने वाले सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी बन गए. उन्होंने 30 नवंबर 2014 को अफगानिस्तान के खिलाफ जीत में शतक जमाया.

उन्होंने यह रिकॉर्ड 43 वर्ष 162 दिनों की उम्र में बनाया और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम पर दर्ज रिकॉर्ड को तोड़ दिया. जयसूर्या ने भारत के खिलाफ 2009 में 107 रनों की पारी खेली थी. तब वे 39 वर्ष के थे. 

नाबाद 132 रनों की पारी में खान ने 17 चौके लगाए और मोहम्मद शाहदजाद के साथ तीसरे विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी भी की.

मछली पकड़ने वाली दक्षिण कोरियाई नौका बेरिंग सागर में डूबी-(03-DEC-2014) C.A

|
1 दिसंबर 2014 को बेरिंग सागर में रूस के सूदूरपूर्वी चूकोटका प्रायद्वीप में एक मछली पकड़ने वाली दक्षिण कोरियाई नौका डूब गई. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कमसेकम 54 लापता हैं.

दक्षिण कोरिया के महासागर एवं मत्यस्य पालन मंत्रालय ने बताया कि नाव चालक दल के 60 सदस्यों के साथ डूब गया, जिसमें से आठ लोगों को बचा लिया गया लेकिन बाद में उनमें से एक की मौत हो गई. 

साजो इंडस्ट्रीज  द्वारा संचालित 2153–टन वजनी ट्रॉवलर ओरयोंग 501 दक्षिण कोरिया की लोकप्रिय मछली पोलॉक को पकड़ते समय बेरिंग सागर में डूब गया. सूदूरपूर्वी रूस और अलास्का के बीच जमे हुए पानी में डूबने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. 

चुकोटका प्रायद्वीप के निकट जब ट्रॉवलर डूब रहा था, उस समय नौका पर 60 से अधिक लोग सवार थे. सात लोगों को बचा लिया गया जो एशिया के विभिन्न देशों के नागरिक थे. चालक दल में इंडोनेशिया के 35, फिलिपीनोस के 13, दक्षिण कोरिया के 11 और रूस का एक व्यक्ति शामिल था.

अरबन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस भारत के शहरी गतिशीलता को संबोधित करने की सिफारिशों के साथ संपन्न हुआ-(03-DEC-2014) C.A

|
28 नवंबर 2014 को अरबन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस (भारतीय शहरी गतिशीलता सम्मेलन) संपन्न हो गया. सम्मेलन का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ अरबन अफेयर्स और केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने किया था. इसमें भारत की शहरी गतिशीलता को संबोधित करने के लिए कुछ सिफारिशें की गईं हैं.

सम्मेलन का समापन इस निष्कर्ष के साथ हुआ कि कुशल सार्वजनिक परिवहन ही एकमात्र समाधान है और इस समस्या से निपटने के लिए उभरते हुए शहरों को सक्षम करने के लिए शीघ्र हस्तक्षेप करने का आग्रह किया ताकि मेगा और प्रमुख शहरों को बढ़ने वाले बोझ से बचाया जा सके. 

सम्मेलन की मुख्य बातें

सम्मेलन में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में व्यापक गतिशीलता योजनाओं जिसमें प्रारंभिक चरण में ही सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों पर फोकस करने की बात कही गई ताकि वर्तमान में बड़े शहर जिस समस्या से जूझ रहे हैं उनसे उन्हें बचाया जा सके, के निर्माण की सिफारिश की गई. 
इसने शहरी विकास को व्यापक भूमिप्रयोग एवं गतिशील योजनाओं के जरिए परिवहन योजना पर केंद्रित होने की जरूरत की भी सिफारिश की. 
इसने जन परिवहन प्रणाली की अंतिम मील कनेक्टिविटी (लास्ट माइल कनेक्टिविटी) के साथ मुख्य फोकस की सिफारिश की जिसे एक स्मार्ट सिटी के लिए समग्र योजना बनाने की जरूरत है. 
सड़कों, फ्लाइओवर और एलिवेटेड सड़कों पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाले सार्वजनिक परिवहन प्रणाली बनाना अल्पकालिक राहत तो दे सकता है लेकिन बढ़ते निजी मोटर परिवहन में यह जल्द ही भर जाएगा. 
इसने सरकार को स्मार्ट सिटी प्रोग्राम के पूर्वशर्त के तौर पर एक शहर के लिए स्मार्ट कार्ड आधारित प्रौद्योगियों जो बाद में दूसरी प्रौद्योगिकियों से बदली जा सकें, का प्रयोग कर एक डेटाबेस विकसित करने हेतु पायलट प्रोजेक्ट शुरु करने की सिफारिश की. 
महज उच्च लागत वाली मेट्रो या बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (बीआरटी) बनाना काफी नहीं है और सम्मेलन में बेहत परिणामों के लिए अंतिम बिन्दु तक संपर्क सुनिश्चित करने वाली एकीकृत बहुमोडल प्रणालियों की सिफारिश की गई. 
इसमें सतत परिवहन के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मीडिया की भूमिका को ध्यान में रखते हुए नई पहल की अवधारणा के स्तर पर और बाद में व्यापक प्रचारप्रसार के लिए मीडिया को सहयोजित किए जाने की सिफारिश की गई.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनडीआरएफ के महानिदेशक के तौर पर ओपी सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी-(03-DEC-2014) C.A

|
1 दिसंबर 2014 को केंद्रीय गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्सएनडीआरएफ) के महानिदेशक के तौर पर ओपी सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गयी .

यूपी कैडर के 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी, सिंह अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की शेष अवधि 15 जनवरी 2018 तक एनडीआरएफ के लिए अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर रहेंगें. 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और एनडीआरएफ में उनकी नियुक्ति उन्हें दिया गया अतिरिक्त प्रभार था. ओपी सिंह ने एनडीआरएफ के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार 2 सितंबर 2014 को ग्रहण किया था. उन्होंने 31 अगस्त 2014 को सेवानिवृत्त हुए महबूब आलम का स्थान लिया. 

केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा मंजूर अन्य नियुक्तियां
• 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी, एपी महेश्वरी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया. 
डीके पांडे को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया. पांडे ने आरके पंचानंदा का स्थान लिया. 
आरके पंचानंदा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का अतिरिक्त महानिदेशक (हवाईअड्डा) बनाया गया. वे देश के 59 नागरिक हवाईअड्डों की सुरक्षा की निगरानी करेंगे. 
रमेश पी सिंह, पदोन्नत कर, बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक बनाए गए हैं. वे ओडीशा कैडर से 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.

छत्तीसगढ़ के सुकुमा में सीआरपीएफ जवानों पर नक्सली हमला-(03-DEC-2014) C.A

|
छत्तीसगढ़ के सुकुमा जिले के चिंतागुफा इलाके में 01 दिसंबर 2014 को नक्सलियों ने हमला करके 01 दर्जन से अधिक जवानों को मार डाला और कई अन्य बड़ी संख्या में जख्मी हो गए. हमले से प्रभावित होने वाले जवानों में अधिकांश 223वीं बटालियन के सदस्य थें.

एक गुप्त ऑपरेशन के लिए जब सीआरपीएफ जवान जंगल में छिपे हुए थे, तभी नक्लसलियों ने उन पर हमला कर दिया. 21 नवंबर 2014 को नक्सलियों द्वारा किए गए इसी तरह के एक हमले में कई लोग घायल हो गए थे. सीआरपीएफ ने नवंबर 2014 में नक्सलियों के विरुद्ध सुकुमा में वृहद स्तर पर एक कार्यक्रम प्रारंभ किया था. उसी क्रम में 5000 जवानों को बस्तर के जंगलों में उतारा गया था.

वर्ष 2008 में नक्सलियों द्वारा किए इसी तरह के एक हमले में 76 जवान शहीद हो गए थे.विदित हो कि उपरोक्त हमला प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) द्वारा किया गया है, जो कि 02-08 दिसंबर तक अपना स्थापना सप्ताह मना रहा है.

गुह मंत्रालय के अनुसार- देश के कुल 29 राज्यों में से 20 में इनकी मौजूदगी है और इनके पास कई हजार लड़ाके हैं.

हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का निधन-(03-DEC-2014) C.A

|

हिंदी फिल्मों के मशहूर हास्य अभिनेता देवेन वर्मा नहीं रहे. 78 वर्षीय देवेन वर्मा की मंगलवार रात 2 बजे दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. अपने 47 साल के फिल्मी करियर में देवेन ने बतौर हास्य अभिनेता 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. देवेन वर्मा को एक्टर संजीव कुमार के साथ की गई फिल्म 'अंगूर' (1982) के लिए काफी याद किया जाता है. 'अंगूर' शेक्सपीयर की मशहूर कृति 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित फिल्म थी। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसमें 'अंगूर' में निभाए गए 'बहादुर' के किरदार के लिए मिला अवॉर्ड भी शामिल है. देवेन ने एक्टिंग के अलावा चार फिल्मों का निर्देशन भी किया.

देवेन वर्मा के बारे में-
देवेन वर्मा का जन्म 23 अक्टूबर, 1937 को पुणे में हुआ था.
देवेन वर्मा ने पुणे में ही अपनी शिक्षा पूरी की और कॉलेज की पढाई पूरी कर 1959 में मुंबई आ गए.
देवेन वर्मा ने यश चोपड़ा की फिल्म 'धर्मपुत्र' (1961) से अभिनय की शुरुआत कीजो 2003 में प्रदर्शित 'कलकत्ता मेल' तक जारी रही.
बी आर चोपड़ा की 'गुमराह' उनकी अगली फिल्म थी. ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'अनुपमा' के अलावा 'बहारें फिर भी आएंगी' से उन्हें प्रसिद्धि मिली .
• 'अंगूर', 'खट्टा मीठा', 'प्रोफेसर की पड़ोसन', 'नास्तिक', 'चोर के घर चोर' जैसी हास्य फिल्में देवेन की चचित फिल्में रहीं.
देवेन वर्मा को 1976 में 'चोरी मेरा काम' के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला.
देवेन वर्मा को 'चोर के घर चोर' (1979) और 'अंगूर' के लिए भी सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन का फिल्मफेयर पुरस्कार प्रदान किया गया.
देवेन वर्मा ने 'नादान', 'बड़ा कबूतर', 'बेशर्म' और 'दाना-पानीमें भी काम किया.
• 'बेशर्म' में अमिताभ बच्चनऔर शर्मिला टैगोर मुख्य भूमिका में थे.
देवेन वर्मा ने नब्बे के दशक में 'चमत्कार'(1992), 'दिल तो पागल है'(1997), 'क्या कहना'(2000), 'दिल'(1990), 'इश्क'(1997), 'हलचल'(1995), 'दीवाना'(1992), 'अंदाज अपना-अपना' (1994) जैसी फिल्मों में भी काम किया. इन फिल्मों में वे शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, आमिर खान, अजय देवगन जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए.

सुपर विक्टर को यूरोपीयन फुटबाल चैंपियनशिप (यूरो) 2016 का शुभंकर घोषित किया गया-(02-DEC-2014) C.A

| Tuesday, December 2, 2014
वर्ष 2016 के  यूरोपीयन फुटबाल चैंपियनशिप का शुभंकर सुपर विक्टर को घोषित कर दिया गया है. इस आशय की घोषणा 30 नवंबर 2014 को की गई. कार्टून कैरेक्टर रुपी इस शुभंकर को एक फुटबालर के तौर पर नीली और सफेज पोशाक और लाल टोपी और 16 नं. का जर्सी पहने हुए दिखाया गया है.  सुपर विक्टर को ड्रिबोलू और गोआलिक्स पर तरजीह देकर उपरोक्त चौंपियनशिप के लिए शुभंकर घोषित किया गया.

इस शुभंकर को वर्ष 1984 में मर्साली के वेलट्रोम स्टेडियम में फ्रांस और स्वीडन के बीच खेले गए मैत्री मैच में प्रदर्शित किया गया था. इसके अतिरिक्त वर्ष 1998 में विश्व कप के दौरान फूटिक्स शुभंकर को प्रदर्शित किया गया था.

यूरोपीयन फूटबाल चैंपियनशिप (यूरो) 2016 का आयोजन 10 जून 2016 से 10 जुलाई 2016 तक किया जाना है.

विजय माल्या ने मंगलौर केमिकल एवं फर्टीलाइजर्स के निदेशक पद से इस्तीफा दिया-(02-DEC-2014) C.A

|
यूनाइटेड ब्रेवरेजेस लिमिटेड के अध्यक्ष विजय माल्या ने 01 दिसंबर 2014 को मंगलौर केमिकल एवं फर्टीलाइजर्स (एमसीएफएल) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया.
यद्यपि अभी तक इस्तीफे के कारणों का पता नही लग पाया है.

पृष्ठभूमि-
माल्या ने एमसीएफएल के निदेशक पद से ऐसे समय में इस्तीफा दिया हैजब दीपक पेट्रोकेमिकल्स और फटिलाइजर्स और जुआरी केमिकल्स औक फर्टिलाइजस के बीच एमएफसीएल के अधिग्रहण को लेकर खींचतान चल रही है.

मंगलौर केमिकल एवं फर्टीलाइजर्स (एमसीएफएल)
मंगलौर केमिकल एवं फर्टीलाइजर्स (एमसीएफएल), कर्नाटक में स्थित एक फर्टीलाइजर उत्पादक कंपनी है.

यह कंपनी विभिन्न उत्पादों के अपनी विस्तृत रेंज को लेकर ख्यात है. यह कंपनी डाई एमोनियम फास्फेट, म्यूरिएट ऑफ पोटाश, ग्रेन्यूलेटेड फर्टीलाइजर्स, और विभिन्न फर्टीलाइजर्स तथा  कृषि संबंधी उत्पादों को लेकर दक्षिण भारत में काफी प्रसिद्ध है.

करेंट अफेयर्स प्रश्न-उत्तर नवंबर 2014-एक पंक्ति में-(02-DEC-2014) C.A

|
यहां पर भारत एवं विश्व के विभिन्न देशों से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित प्रश्नों की एक श्रृंखला दी गई. 

वह देश जहां 18वां सार्क शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया- नेपाल (काठमांडू)

अर्जेन्टीना का वह फुटबॉल खिलाड़ी जो चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बना- लियोनल मेसी 

वह देश जिसने छठा पी-81 (P-81) समुद्री गश्ती विमान भारत को सौंप दिया- अमेरिका

वह देश जिनके बीच चौथा संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यांस हैंड इन हैंडपुणे में संपन्न हो गया-भारत और चीन 

ऑस्ट्रेलिया का वह क्रिकेट खिलाड़ी जिसे घरेलू मैच के दौरान सिर में चोट लगने के कारण निधन हो गया- फिलिप ह्यूज

रिकॉर्ड 18 बार के वह ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता तैराक जिसे गोल्डन गौगल पुरस्कारसे सम्मानित किया गया- माइकल फेल्प्स

भारत के वह इतिहासकार जिसका इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में नवंबर 2014 में निधन हो गया- तपन राय चौधरी

वह देश जिसने इस्लामाबाद में खेले गए दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन महिला चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में नेपाल को हराकर सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीता- भारत

वह भारतीय टेनिस खिलाड़ी जिसको संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन "संयुक्त राष्ट्र महिला" ने दक्षिण एशिया में अपना सद्भावना दूत नियुक्त किया- सानिया मिर्जा

वह लेखक जिसने अबू सलेम की आत्मकथा माई नेम इज अबू सलेमलिखी- एस हुसैन जैदी

सर्वोच्च न्यायालय के वह पूर्व न्यायाधीश जिसे भारतीय प्रेस परिषद का अध्यक्ष चुना गया- न्यायामूर्ति चंद्रमोली कुमार प्रसाद

वह पुरस्कार जिसके लिए अरण्यकऔर इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंटएनजीओ का चयन किया गया- यूएन लाइट हाउस पुरस्कार 

वह संस्था जिसने ग्लोबल वार्मिंग पर टर्न डाउन द हीटः कंफ्रंटिंग द न्यू क्लाइमेट नॉर्मलनाम से एक रिपोर्ट जारी की-विश्व बैंक

एफसी हॉल ऑफ फेम अवार्ड प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने बाईचूंग भूटिया-(02-DEC-2014) C.A

|
पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान बाईचूंग भूटिया एशियन फुटबाल कंफेडरेशन (एएफसी) हॉल ऑफ फेम अवार्ड पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. यह पुरस्कार 30 नवंबर 2014 को फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर द्वारा फिलीपींस में दिया गया.

एएफसी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन अपने 60वें स्थापना दिवस को मनाने के लिए किया गया था.
भूटिया के अतिरिक्त एशिया के 09 अन्य दिग्गज खिसाड़ियों को भी सम्मानित किया गया.

बाईचूंग भूटिया ने भारत के लिए कुल 107 मैच खेले और 42 गोल किए.

बाईचूंग भूटिया-

बाईचूंग भूटिया मूल रुप से असम के रहने वाले हैं और स्ट्राइकर के तौर पर खेलते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाईचूंग भूटिया को भारतीय फुटबाल के ध्वजवाहक के रूप में जाना जाता है.

सिक्किमवासियों के बीच वह अपनी गोल करने की क्षमता के कारण स्नाइपर के नाम से लोकप्रिय हैं. वे तीन बार इंडियन प्लेयर ऑफ द इयर रह चुके हैं.

वे तिब्बत आंदोलन के समर्थन में ओलंपिक मशाल का वहिष्कार करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे.

अक्टूबर 2010 में बाईचूंग भूटिया ने कार्लोस सुआरेज और नाइक के साथ संयुक्त रूप में  बाईचूंग भूटिया फुटबाल स्कूल की स्थापना की . अगस्त 2011 में बाईचूंग भूटिया ने अतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा की.

बाईचूंग भूटिया को मिले सम्मान-
1998 में अर्जुन अवार्ड
2008 में चौथा सवोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री
2014 में बंग भूषण अर्वाड

प्रथम बायो बस का परिचालन इंगलैंड में प्रारंभ 
इंग्लैंड में मानव मल और खराब हो चुके खाने को ईंधन के तौर पर प्रयोग करके चलने वाली पहली बायो-बस का परिचालन प्रारंभ हो गया है. 

यह सेवा ब्रिस्टल और बाथ के मध्य प्रारंभ की गई है.

इंजीनियरों का दावा है कि इससे ईंधन बचाने और और प्रदूषण को कम करने में सहायता मिलेगी.

40 सीटर इस बस को सीवेज और फूड-वेस्ट से चलाने का दावा किया जा रहा है. इससे शहरी वायु  प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी. इसके अतिरिक्त इसमें पारंपरिक डीजल इंजन के स्थान पर कम उत्सर्जन होता है.

टिप्पणी- बायो ईंधन को सीवेज और फूड वेस्ट को बायो मीथेन में बदलकर बनाया जाता है, इसका उचित प्रचार प्रसार करने पर हमें परंपरागत फॉसिल फ्यूल से निजात मिलेगी और ईंधन का स्थायी स्रोत प्राप्त होगा.

सार्क देशों के बीच विद्युत व्यापार सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए-(01-DEC-2014) C.A

| Monday, December 1, 2014
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के आठ सदस्य-देशों ने 27 नवंबर 2014 को काठमांडू, नेपाल में आयोजित 18 वें सार्क शिखर सम्मेलन में एक ऊर्जा समझौते पर हस्ताक्षर किए.
ऊर्जा समझौते का उद्देशय ,सार्क देशों द्वारा  ग्रिड कनेक्टिविटी के माध्यम से विद्युत व्यापार सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा क्षेत्र में सहयोगकरना है.

पाकिस्तान के आंतरिक प्रक्रिया का  पूरा न हवाला देते हुए ऊर्जा समझौते का विरोध किया, लेकिन अंत मे मान मनौव्वल के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इस पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत हुए.

इस समझोते के अंतर्गत तीन महीने की समय सीमा के भीतर  लोगों से लोगों के बीच संपर्क एवं वस्तुओं के आदान प्रदान को प्रोत्साहित किया जाएगा.

समझौते के माध्यम से सार्क देश बिजली क्षेत्र में अधिक से अधिक सहयोग कर सकेंगे. समझौते से  पूरे सार्क क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता में सुधार की उम्मीद है. इस समझोते से क्षेत्रीय पावर ग्रिड का एकीकृत संचालन  सुविधा जनक हो जायेगा.
भारत और मोजाम्बिक ने  तेल और गैस क्षेत्र में सहयोग के लिए सहमति  पत्र पर हस्ताक्षर किए.

भारत और मोजाम्बिक ने 28 नवंबर 2014 को पांच साल की अवधि के लिए तेल के क्षेत्र और गैस क्षेत्र में सहयोग के लिए एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. सहमति पत्र पर मोजा़म्बिक के विदेश मामले एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री महामहिम श्री ओल्डेमिरो बलोई  भारत के आधिकारिक दौरे के  दौरान हस्ताक्षर किए गए. 

सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर से  समानता और आपसी लाभ के आधार पर द्विपक्षीय सहयोग में वृद्धि होगी. इस समझौते  के माध्यम से  दोनों देश अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्रों के बीच घनिष्ठ सहयोग और   क्षमता निर्माण को बढ़ाने और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग करना चाहते हैं. 

भारत और मोजा़म्बिक के बीच गर्मजोशीपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. 2013-14 में 1.5 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक द्विपक्षीय व्यापार के साथ, भारत मोजा़म्बिक के शीर्ष 5 व्यापार साझेदारों में से एक है. मोजा़म्बिक भारत से रियायती ऋण प्राप्त करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है जिसकी कुल राशि 2004 से 2013 की अवधि के दौरान 639.44 मिलियन अमरीकी डॉलर है. भारत मोजा़म्बिक का एक प्रमुख निवेश साझेदार भी है. काफी संख्या में भारत की सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की कंपनियों ने मोजा़म्बिक में निवेश किया है जिसमें ऊर्जा क्षेत्र में निवेश शामिल है. भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आई टी ई सी) कार्यक्रम के तहत भातरीय संस्थाओं में मोजा़म्बिक के अनेक विशेषज्ञों को प्रशिक्षण दिया जाता है.

मोज़ाम्बिक की रोवन्ना  क्षेत्र एक अपतटीय ब्लॉक से सालाना तरलीकृत प्राकृतिक गैस का34 मिलियन टन का उत्पादन करने की योजना है जहां भारत की ओएनजीसी विदेश लिमिटेड, ऑयल इंडिया और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने 30 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है 

समझौता ज्ञापन से  भारतीय कंपनियों को बढ़ते भारतीय गैस बाजार के लिए मोज़ाम्बिक  में एल एन जी के  उपयोग की सुविधा होगी और उन्हें मोजाम्बिक के एलएनजी परियोजना में भाग लेने की अनुमतिभी  होगी. इस समझोते के अंतर्गत दस और एलएनजी टर्मिनल स्थापित किए जाने की संभावना है प्रतिवर्ष प्रत्येक टर्मिनल  पांच लाख टन गैस का उत्पादन करेगा. विदेश मंत्री के निमंत्रण पर मोजा़म्बिक के विदेश मामले एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री महामहिम श्री ओल्डेमिरो बलोई 23 से 29 नवंबर, 2014 के दौरान भारत का आधिकारिक दौरा किया था . उनके साथ मोजा़म्बिक के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी आये थे .

थाईलैंड की संसद ने किराये की कोख के व्यापारिक आदान प्रदान पर रोक लगायी-(01-DEC-2014) C.A

|
थाईलैंड की संसद  ने  28 नवंबर 2014 को किराये की कोख के वाणिज्यिक आदान प्रदान पर रोक लगाने के लिए मतदान किया. मसौदा विधेयक, 177 मतों से पारित कर दिया गया. इसका उल्लंघन करने वालों को जेल में 10 साल तक रहना  पड़ सकता. बिचौलियों या एजेंसियों की दलाली को इस क़ानून के द्वारा कड़ाई से रोक गया है.

अगस्त  2014 में ऑस्ट्रेलियाई दंपत्ति ने थाईलैंड की एक सरोगेट महिला से अपने बच्चे को लेने से इनकार कर दिया था क्योंकि उस बच्चे को डाउन सिंड्रोम था. इस घटना के बाद सरोगेसी (किराए की कोख) से जुड़े अभियानकर्ताओं ने इसके लिए स्पष्ट नियमन की मांग की थी.

इस बच्चे के इलाज की सख़्त ज़रूरत है. इस बच्चे की जुड़वा बहनों को अज्ञात दंपत्ति ऑस्ट्रेलिया लेकर चले गए.थाईलैंड में मौजूद इस सरोगेट मां का कहना है कि वह उस बच्चे का पालन पोषण ख़ुद ही करेंगी और एक ऑनलाइ अभियान के ज़रिए इस बच्चे के इलाज के लिए 185,000 डॉलर राशि जुटाई गई है.उनकी मां पट्टारामोन चानबुआ को ऑस्ट्रेलियाई दंपत्ति ने मां बनने के लिए 15,000 डॉलर का भुगतान किया था.गर्भावस्था के चार महीने बाद जब डॉक्टरों ने इस बच्चे की स्थिति के बारे में बताया तब इस दंपत्ति ने पट्टारामोन को गर्भपात कराने के लिए कहा था.ऑस्ट्रेलिया में सरोगेसी के लिए भुगतान करना ग़ैरक़ानूनी है इसी वजह से दंपत्ति को किसी ऐसी महिला की तलाश करनी पड़ी जो अपने कोख में उनका बच्चा सिर्फ़ स्वास्थ्य और दूसरे ज़रूरी ख़र्च लेकर पाल ले और इसके अतिरिक्त कोई भुगतान न करना पड़े.

थाईलैंड में किराये की कोख के व्यापार पर  क्रोध में  वृद्धि तब हुई है. जब एक जापानी आदमी नौ सरोगेट बच्चों का पिता बना. मई 2014 में थाईलैंड के सत्तारूढ़  सैन्य शासकों, किराये की कोख की व्यापारिक व्यवस्था को समाप्त करने का वादा किया था.

नासा ने अपने पहले मंगल मिशन, मेरिनर-4 की 50 वीं वर्षगांठ मनाई-(01-DEC-2014) C.A

|
नासा ने मंगल ग्रह के लिए पहली सफल यात्रा  28 नवंबर 1964 को शुरू की थी इसी उपलक्ष में नवंबर 2014 को नासा ने अपने पहले मिशन मेरिनर-4 की 50 वीं वर्षगांठ मनाई.

मेरिनर 4 आठ महीने मिशन अपने जीवनकाल के बाद भी लंबे समय तक परिचालन  में  बना रहा सौर हवा का लंबे समय तक अध्ययन को जारी रखने और मेरिनर 5 अंतरिक्ष यान के साथ समन्वित माप को स्था[पित करते हुए वह सौर कक्षा में लगभग तीन साल तक रहा इससे नासा ने पिछली बार 21 दिसंबर1967को इसके साथ सूचनाओं का आदान प्रदान किया था.मिशन केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन, फ्लोरिडा से शुरू किया गया था.

मेरिनर 4 मिशन के बारे में
मेरिनर 4 जुलाई 15, 1965 पर मंगल ग्रह के लिए अपना  निकटतम दृष्टिकोण बनाया है और दुनिया की पहली छवियों वापस भेजना शुरू की . अपनी उड़ान के दौरान, इसके द्वारा  मंगल ग्रह की सतह के तापमान के बारे में जानकारी दर्ज की गई  और उसके  चुंबकीय क्षेत्र और वायुमंडलीय दबाव को भी मापा गया.

वैज्ञानिक उपकरण (एस) जो इस मिशन इस पर सवार कर के ले जाये गए
इमेजिंग प्रणाली
हीलियम मैग्नेटोमीटर
प्लाज्मा जांच
कॉस्मिक रे दूरबीन
कॉस्मिक रे डिटेक्टर
ब्रह्मांडीय धूल डिटेक्टर

केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक के रूप में राजीव महर्षि नामित-(01-DEC-2014) C.A

|
केंद्र सरकार ने 28 नवंबर 2014 को भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक सेंट्रल बोर्ड पर एक निर्देशक के रूप में राजीव महर्षि को नामित किया है.

वह राजस्थान कैडर के 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं.

भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक के रूप में नियुक्त किये जाते  समय, राजीव महर्षि केंद्रीय वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव के रूप में काम कर रहे थे.

वह राजस्थान के मुख्य सचिव के रूप में काम कर चुके हैं और उन्होंने राज्य सरकार के कई पदों पर कार्य किया है. वह  कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव भी रहे हैं.उनको  राजस्थान में प्रमुख श्रम सुधारों के पीछे दिमाग भी  कहा जाता है.

जनरल एस पद्मनाभन द्वारा लिखित पुस्तक ‘नेक्स्ट चाइना-इंडिया वॉर:वर्ल्डस फर्स्ट वाटर वॉर 2029’ जारी-(01-DEC-2014) C.A

|
नेक्स्ट चाइना -इंडिया  वॉर: वर्ल्डस फर्स्ट वाटर वॉर 2029:  जनरल एस पद्मनाभन

जनरल सुंदरराजन  पद्मनाभनद्वारा लिखित नेक्स्ट चाइना-इंडिया  वॉर -वर्ल्डस फर्स्ट वाटर वॉर 2029’  शीर्षक नामक पुस्तक अक्टूबर 2014 में जारी की गयी. ब्रह्मपुत्र पर चीन तीन और बांध बनाना चाहता है जिसको लेकर भारत ने गंभीर चिंता व्यक्त की है. एक बांध तो भारत को सूचना दिए बगैर ही बनाया जा रहा है इस पुस्तक में  इन्ही चिंताओं को इंगित किया गया है.
भारत का मानना है कि ऐसे बांध बनने से नदी के उसके तरफ आ रहे जल प्रवाह पर असर पड़ेगा. जबकि चीन ने कहा है कि उसके बांध रिवर प्रोजेक्ट के तहत बन रहे हैं, जो जल प्रवाह को प्रभावित नहीं करेंगे.भारत ने जल विवाद को दूर करने के लिए आपसी सहयोग और विश्वास की प्रक्रिया पर जोर दिया. भारत चाहता है ऐसे विवाद के लिए जल आयोग या अंतर सरकारी वार्तालाप जरूरी है.वर्तमान में दोनों देश विशेषज्ञ स्तर प्रक्रिया (ईएलएम) के तहत बाढ़ के दौरान सिर्फ हायड्रोलाजिकल इंफार्मेशन जैसे जल स्तर, जल बहाव और वर्षा का स्तर एक दूसरे को सूचित करते हैं.किताब में भविष्यवाणी की गयी है की दोनों देश ब्रह्मपुत्र नदी पर संघर्ष करेंगे. 

पुस्तक में लेखकने यह भी भविष्यवाणी की है कि भारत की कार्रवाई के जवाब में चीन द्वारा परमाणु हथियारों का उपयोग करने का खतरा पैदा हो जाएगा. 

सुंदरराजन पद्मनाभन 
सुंदरराजन पद्मनाभन वर्ष 2000 में भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ  जनरल वेद प्रकाश मलिक के उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त किये गए थे और जनरल निर्मल चन्द्र  विज उनके उत्तराधिकारी बने. 

थलसेना प्रमुख के रूप में जनरल सुंदरराजन पद्मनाभन ने 30 सितम्बर 2000 को अपना पदभार ग्रहण किया था. जनरल पद्मनाभन तीनों सेनाध्यक्षों की संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन भी रहे  हैं और थल सेनाध्यक्ष के पद से अवकाश ग्रहण करने के बाद वह इस दायित्व से मुक्त हुए थे.

थल सेनाध्यक्ष सैन्य हलकों में ' पैडी ' के नाम से लोकप्रिय  रहे हैं. इससे पहले वह थलसेना मुख्यालय में सैन्य गुप्तचर के प्रमुख और कश्मीर घाटी में 15 कोर के कमांडर भी रह चुके हैं. उनके कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ कई सफलताएं मिली हैं. 

संसद पर हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे. पाकिस्तान द्वारा हमले को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की करतूत बताने के बाद दोनों देशों के बीच का कूटनीतिक तनाव, सैन्य तनाव में बदल गया था. पाक पर दबाव बनाने के लिए भारत ने ऑपरेशन पराक्रम के तहत दस महीने तक अपनी फौज पंजाब से लेकर जम्मू-कश्मीर सीमा पर तैनात रखी.उस समय ऑपेरशन पराकर्म  के माध्यम से कार्रवाई करने का प्रस्ताव था किन्तु बाद में  उसे स्थगित कर दिया गया था.  सुंदरराजन पद्मनाभन उस समय थल सेना अध्यक्ष थे.