नवाजो कोड में बात करने वाले आखिरी व्यक्ति चेस्टर नेज का निधन-(11-JUNE-2014) C.A

| Wednesday, June 11, 2014
द्वीतीय विश्व युद्ध के नवाजो कोड में बात करने वाले आखिरी व्यक्ति चेस्टर नेज का 4 जून 2014 को निधन हो गया. उनका निधन अलबुकर्क, न्यू मैक्सिको के उनके घर में हुआ. वे 93 वर्ष के थे.
वे उन 29 नवाजो में से एक थे जिन्होंने कभी न तोड़े जा सकने वाले कोड को बनाया था, और वाकई ये कोड कोई भी व्यक्ति अब तक नहीं तोड़ पाया है.
 
ये सभी 29 नवाजो अमेरिकी सेना के हिस्सा थे और मई 1942 में मरीन कॉर्प्स में शामिल होने के बाद इन्हें प्रशांत क्षेत्र के युद्ध मैदान में भेज दिया गया था. ये कोड उनके जटिल आदिवासी भाषा (नवाजो) पर आधारित था और वे तानवाले एवं अलिखित थे. ये कोड उनके सुरक्षित संचार का एक मात्र तरीका था.
साल 2001 में 29 मूल नवाजो कोड उपयोगकर्ताओं को उनकी सेवा के लिए कॉन्ग्रेसनल गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किया गया था.

चेस्टर नेज के बारे में
•    वे अमेरिकी मरीन कॉर्प्स की 382वीं प्लाटून के सदस्य थे.
•    कोड टॉल्कर नाम की किताब जिसकी सहलेखक जूडिथ अविला थे, में, नेज चिचिलथा और मैनुएलिटो नाम के अध्याय में भी है. यह किताब द्वीतीय विश्व युद्ध के मूल कोड वार्ताकारों पर लिखी गई पहली और आखिरी संस्मरण था. 
•    नेज को 1945 में सेवा से मुक्त कर दिया गया था लेकिन बाद में उन्होंने स्वेच्छा से कोरिया के साथ हुए युद्ध में भाग लिया था.


0 comments:

Post a Comment