दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज क्रिस बर्गर का निधन-(17-JUNE-2014) C.A

| Tuesday, June 17, 2014
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज क्रिस बर्गर का 16 जून 2014 को निधन हो गया. वह 78 वर्ष के थे. क्रिस बर्गर ने 1957-58 सत्र में दक्षिण अफ्रीका के लिए दो टेस्ट मैच खेले थे.

क्रिस बर्गर से संबंधित मुख्य तथ्य 
क्रिस बर्गर ने अपने 10 वर्ष के करियर में नटाल प्रांत के लिए 48 प्रथम श्रेणी मैच खेले. 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिस बर्गर को सीमित मौका मिला.  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए क्रिस बर्गर ने पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे टेस्ट में 21 1 तथा पांचवें टेस्ट मैच में 3 37 रनों की पारियां खेली थीं. 
क्रिस बर्गर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 48 मैचों की 74 पारियों में पांच बार नाबाद रहते हुए 30.04 के औसत से 2073 रन बनाए. इसमें दो शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं.


0 comments:

Post a Comment