स्वराज पॉल ब्रिटेन आधारित व्यापार संघ द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित-(17-JUNE-2014) C.A

| Tuesday, June 17, 2014
प्रमुख एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल को 13 जून 2014 को ब्रिटेन आधारित व्यापार संघ द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें उद्योग, शिक्षा और फिलेंथ्रोपी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

यह पुरस्कार वेडनेसपरी के वेस्ट मिडलैंड्स में ब्लैक कांट्री एशियाई व्यापार एसोसिएशन के वार्षिक पुरस्कार में लॉर्ड पॉल की बेटी अंजलि ने ग्रहण किया. लॉर्ड पॉल के अमेरिका की व्यापार यात्रा पर जाने के कारण अंजलि ने उनकी ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया.

लॉर्ड स्वराज पॉल के बारे में
•    वह ब्रिटेन स्थित स्टील और बहुराष्ट्रीय इंजीनियरिंग कंपनी कपारो के संस्थापक है जिसका प्रारंभ एक छोटी सी कंपनी एल.के. इंड्रस्ट्रीयल के बैनर तले वेस्ट मिडलैंड्स में शुरू किया था. 
•    वह हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य है और वर्ष 1994 में लंदन के चिड़ियाघर को बंद होने से रोकने के लिए 1 मिलियन पाउंड दान में दिये. 
•    वर्ष 1999 में वह वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय के कुलपति बने. वर्ष 2006 में वह वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय के चांसलर बनाये गए. वर्ष 1992 से 1997 तक वह टेम्स विश्वविद्यालय कुलपति थे.
•    वर्ष 1983 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया 
•    ब्रिटेन, अमेरिका, स्विट्जरलैंड और भारत के विश्वविद्यालयों ने उन्हें 15 मानद डिग्री से सम्मानित किया गया. 
•    मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने उन्हें कॉर्पोरेट लीडरशिप दिया.

0 comments:

Post a Comment