प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जून 2016 में शुरू किया. प्रत्येक महीने की नौ तारीख को लगनेवाले इस विशेष जांच व इलाज कैंप में सुरक्षित मातृत्व और इससे जुड़े तथ्यों से गर्भवती महिलाओं को अवगत कराते हुए महिला चिकित्सकों द्वारा उसकी जांच कराते हुए मुफ्त में इलाज किया जायेगा.
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की मुख्य विशेषताएं:
• गर्भवती महिला के लिए खून की जांच, पेशाब की जांच, रक्तचाप, शुगर इत्यादि जांचों सहित आवश्यक औषधियों की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी.
• प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के आयोजन से गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान विशेषरूप से जटिल खतरों वाली संभावित गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबल मिलेगा.
• इस अभियान में आनेवाली महिलाओं को अस्पताल प्रबंधन द्वारा एमसीपी कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा, जिसे दिखा कर वह प्रत्येक महीने की नौ तारीख को अपना इलाज करा सकेंगी.
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य:
• इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ शिशु और स्वस्थ जीवन प्रदान करना है.
• इसका एक उद्देश्य यह भी है की गर्भवस्था के दौरान और बच्चे को जन्म देते समय माता की मृत्यु दर और शिशु की मृत्यु दर को कम किया जा सके.
• गर्भवस्था के दौरान कोई महिला किन – किन स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकती है, इसके लिए लोगो में जागरूकता पैदा करना, भी इसका प्रमुख उद्देश्य है.
• इस योजाना के उद्देश्यो में बच्चे के जन्म को एक सुरक्षित प्रक्रिया बनाना भी सम्मिलित किया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून 2016 को पुणे में 14 परियोजनाओं की शुरुआत की जबकि 68 अन्य परियोजनाओं का प्रारंभ देश के अन्य हिस्सों में होगा और इन पर कुल 1770 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
स्वीडन ने 22 जून 2016 को इलेक्ट्रिक रोड के एक खंड का उद्घाटन किया जिस पर अभी शोध किया जा रहा है. इसके साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही के लिए इलेक्ट्रिक रोड बनाने वाला स्वीडन विश्व का पहला देश बना.
पनामा नहर के विस्तारित परियोजना:
रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके निशानेबाज संजीव राजपूत ने 28 जून 2016 को आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया. दो बार ओलम्पिक खेल चुके संजीव ने रियो ओलम्पिक से पहले आयोजित अंतिम विश्व कप फाइनल में 456.9 अंक जुटाए. रियो ओलम्पिक 5 अगस्त 2016 से खेला जाना है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने जून 2016 को यह घोषणा की कि सभी प्राकृतिक आपदाओं को राज्य आपदा माना जायेगा. इसमें बेमौसमी बरसात, बिजली गिरना, अत्यधिक लू चलना एवं तूफ़ान शामिल हैं.


भारत की एथलेटिक्स विश्व चैम्पियनशिप में एकमात्र पदक विजेता अंजू बाबी जार्ज और बैडमिंटन के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद को केंद्र सरकार के द्वारा देश में खेलों के विकास के लिये बनाये गये एक राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘खेलो इंडिया’ का सदस्य बनाया गया.
श्रीनगर स्थित शीतोष्ण रेशम उत्पादन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने कारगिल के एक गांव में सेरीकल्चर (रेशम के कीड़े की सहायता से रेशम उत्पादन) में सफलता प्राप्त की.
लोकप्रिय क्विज मास्टर व भारत में एंग्लो इंडियन समुदाय के आइकन रहे नील ओ ब्रायन का 24 जून 2016 को कोलकाता में निधन हो गया. वे 82 साल के थे. वे लंबे समय से उम्र जनित बीमारियों से जूझ रहे थे.