वर्ष 2013 के मूर्ति देवी पुरस्कार हेतु वैज्ञानिक सह लेखक राधाकृष्णन के नाम की घोषणा-(15-JUNE-2014) C.A

| Sunday, June 15, 2014
वर्ष 2013 के मूर्ति देवी पुरस्कारहेतु वैज्ञानिक सह लेखक राधाकृष्णन के नाम की घोषणा 13 जून 2014 को भारतीय ज्ञानपीठ समिति ने की. उन्हें यह पुरस्कार उनके मलयाली उपन्यास थिक्कादल कातनहु थिरुमधुरमके लिए दिया जाएगा. यह उपन्यास मलयालम भाषा के पिता कहे जाने वाले 'टी रामानुजन' के जीवन पर आधारित है.
मूर्ति देवी पुरस्कार से संबंधित मुख्य तथ्य 
मूर्ति देवी पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ समितिके द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान है. इस पुरस्कार के तहत दो लाख रूपए, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न और वाग्देवी की प्रतिमा दी जाती है. मूर्ति देवी पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1944 में हुई थी.



0 comments:

Post a Comment