कोलकाता एअरपोर्ट ने सर्विस क्वालिटी पुरस्कार जीता-(14-JUNE-2014) C.A

| Saturday, June 14, 2014
कोलकाता हवाई अड्डे ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे अच्छे हवाई अड्डे की श्रेणी में एअरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा हवाई सेवा गुणवत्ता (ASQ) पुरस्कार जीता. इस श्रेणी उन हवाई अड्डों को शामिल किया है जिन्होंने वर्ष 2012 और 2013 के बीच एएसक्यू (ASQ) रेटिंग में सबसे बड़ा सुधार किया.

कोलकाता एअरपोर्ट के निदेशक बीपी शर्मा ने कोरिया के सियोल में आयोजित 9वीं एसीआई (ACI) एशिया प्रशांत क्षेत्रीय सभा की बैठक में पुरस्कार प्राप्त किया.
एएसक्यू (ASQ ) पुरस्कारों को चार श्रेणियों में प्रस्तुत किया गया. क्षेत्र का सबसे अच्छा एअरपोर्ट, आकार के अनुसार सबसे अच्छा एअरपोर्ट, सबसे छोटा एअरपोर्ट और बेस्ट इंप्रूवमेंट.
इस के अलावा, एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल ने अहमदाबाद, कालीकट, चेन्नई, गोवा, गुवाहाटी, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, पुणे, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम सहित एएआई के 11 प्रमुख हवाई अड्डों पर हवाई सेवा की गुणवत्ता का सर्वेक्षण किया गया. एएसक्यू (ASQ ) की औसतन रेटिंग के अनुसार, उन हवाई अड्डो को जो एएआई (AAI) द्वारा प्रबंधित है. एक जनवरी से इक्कतीस मार्च 2014 की समयावधि के लिए 4.14 अंक मिले जो वैश्विक औसत 4.04 से ज्यादा है.



0 comments:

Post a Comment