नीदरलैंड (हॉलैंड) की महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 2-0
से पराजित कर महिलाओं का एफआईएच हॉकी विश्व कप-2014 का ख़िताब 14 जून 2014 को जीता.
इस जीत के साथ ही नीदरलैंड (हॉलैंड) सातवीं बार हॉकी का विश्व चैंपियन बना. हॉलैंड
ने इससे पहले यह प्रतियोगिता वर्ष 1974, 1978, 1983, 1986, 1990 और 2006 में जीती थी.
महिलाओं की एफआईएच हॉकी विश्व कप-2014 का फ़ाइनल मैच नीदरलैंड के द हेग में स्थित क्योसेरा स्टेडियम में 14 जून 2014 को खेला गया. महिला हॉकी विश्व कप के फाइनल में हॉलैंड की खिलाड़ी मार्तजे पौमैन और किम लेमर्स ने एक - एक गोल किए जबकि ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम एक भी गोल न कर सकी.
वर्ष 2010 के महिला हॉकी विश्व कप विजेता अर्जेंटीना ने अमेरिका को तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में 2-1 से हरा कांस्य पदक प्राप्त किया.
न्यूजीलैंड ने चीन को 4-0 से हरा कर पांचवां स्थान हासिल किया.
वर्ष 2010 के महिलाओं की एफआईएच हॉकी विश्व कप का खिताब अर्जेटीना ने हॉलैंड को पराजित कर जीता था.
महिलाओं का एफआईएच हॉकी विश्व कप-2014 का ख़िताब नीदरलैंड की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर खिताब जीता.
महिलाओं का एफआईएच हॉकी विश्व कप-2014 से संबंधित मुख्य तथ्य
• महिलाओं का एफआईएच हॉकी विश्व कप-2014, हॉकी विश्व कप का 13वां संस्करण है.
• यह प्रतियोगिता 31 मई से 14 जून 2014 के मध्य नीदरलैंड (हालैंड) के द हेग में आयोजित की गई.
• नीदरलैंड ने सर्वाधिक तीन बार हॉकी विश्व कप का आयोजन किया. इसके पहले वर्ष 1973 और वर्ष 1998 में का आयोजन किया था.
• नीदरलैंड के खिलाड़ी एलेन हूग को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जबकि अर्जेटीना के हॉकी खिलाड़ी फ्लोरेनिका हाबिफ को युवा प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के लिए चुना गया.
• गोलकीपर ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड नीदरलैंड के मार्तजे पौमैन को जबकि टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने का अवार्ड नीदरलैंड के किम लैम्मर्स को मिला.
0 comments:
Post a Comment