शेर बहादुर देउबा को नेपाल का 40वां पीएम चुना गया है. वह चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने. इससे पहले नेपाल के निर्वतमान प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने नौ माह के कार्यकाल के बाद पद इस्तीफा दे दिया.
नेपाल में स्थानीय चुनावों का पहले चरण पूरा होने के बाद प्रचंड ने एनसी के अध्यक्ष राष्ट्रपति शेर बहादुर देउबा से प्रधानमंत्री पद छोड़ने का वादा किया था. नेपाली संसद ने प्रधानमंत्री पद हेतु देउबा का चुनाव किया.
प्रमुख तथ्य-
नेपाल में स्थानीय चुनावों का पहले चरण पूरा होने के बाद प्रचंड ने एनसी के अध्यक्ष राष्ट्रपति शेर बहादुर देउबा से प्रधानमंत्री पद छोड़ने का वादा किया था. नेपाली संसद ने प्रधानमंत्री पद हेतु देउबा का चुनाव किया.
प्रमुख तथ्य-
- शेर बहादुर नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं.
- देउबा प्रधानमंत्री पद के इकलौते उम्मीदवार थे.
- मुख्य विपक्षी सीपीएन—यूएमएल अथवा किसी अन्य पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा.
- देउबा को प्रधानमंत्री पद के लिए 50 फीसदी से अधिक सदस्यों का समर्थन हासिल है.
- शेर बहादुर देउबा को 593 सदस्यीय संसद में 297 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी और नेपाली कांग्रेस और माओवादी सेंटर के गठबंधन के 287 सदस्य उनके साथ हैं.
- 21 सीटों वाली चार अन्य पार्टियां का भी समर्थन उन्हें हासिल था.
पृष्ठभूमि-
- बीते रविवार को प्रधानमंत्री पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था क्योंकि सीपीएन—यूएमएल ने एक वार्ड में फिर से चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.
- बाद में मुख्य विपक्षी पार्टी ने संसद में व्यवधान खत्म करने पर सहमति जताई.
- सत्तारूढ़ दलों ने शेष चार प्रांतों में 28 जून को स्थानीय निकाय का चुनाव और जनवरी, 2018 में संसदीय चुनाव कराने पर सहमति व्यक्त की.
शेरबहादुर देउवा के बारे में-
- शेरबहादुर देउवा का जन्म 13 जून, 1946 को हुआ. वह नेपाली राजनेता हैं जो 1995 से 1997 तक, तथा 2001 से 2002 तक, और 2004 से 2005 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे. वे नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार दो गोलों की मदद से गत चैंपियन रियाल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग के फाइनल मुकाबले में इटली की जेवेंट्स को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. चैंपियंस लीग में अपना 140वां मैच खेल रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 20वें और 64वें मिनट में टीम के लिए दो उपयोगी गोल किए.
भारतीय सेना ने एक बड़े बदलाव का निर्णय लिया है जिसके तहत महिला सैनिक भी जंग के मैदान में नज़र आयेंगी. सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि महिलाओं को लड़ाकू भूमिका में लाने की प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है.

शशि शेखर वेम्पती को 2 जून 2017 को प्रसार भारती का नया सीईओ (चीफ एग्जिक्यूटिव अफसर) नियुक्त किया गया है. शशि शेखर वेम्पती की नियुक्ति को तीन सदस्यीय समिति ने मंजूरी प्रदान की जिसकी अध्यक्षता उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी कर रहे हैं.
भारतीय सेना द्वारा 02 जून 2017 को स्वदेशी परमाणु मिसाइल पृथवी 2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया. यह परीक्षण चांदीपुर रेंज से सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर किया गया.
नासा ने आगामी वर्ष सूर्य पर विश्व के पहले मिशन की शुरूआत करने की घोषणा की. मिशन के तहत हमारे तारे का वायुमंडल संबंधी अन्वेषण किया जाएगा और सौर भौतिकी के बारे में उन प्रश्नों का उत्तर खोजा जाएगा जिन्होंने छह दशकों से वैज्ञानिकों को उलझाया हुआ है.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति डॉ. बी.आर. छीपा को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया है. कृषि क्षेत्र में सम्मानित किए जाने वाले ये राजस्थान के पहले कृषि वैज्ञानिक हैं.
