मध्य प्रदेश में महिलाओं की सहायता हेतु ‘गौरवी’ केंद्र आरंभ-(18-JUNE-2014) C.A

| Wednesday, June 18, 2014
मध्य प्रदेश में महिलाओं के सम्मान और उनके संरक्षण हेतु देश के पहले एकीकृत संकट समाधान केंद्र (वन स्टॉप क्राइसिस रेसेल्युशन सेंटर- ओएससीसी) गौरवीका 16 जून 2014 को भोपाल में आरंभ हुआ. ओएससीसी के तहत स्थापित गौरवी केंद्र', मध्य प्रदेश सरकार एवं एक्शन एड (एनजीओ) की संयुक्त कार्य योजना है. फिल्म अभिनेता आमिर खान ने पहले गौरवी केंद्रका उद्घाटन किया.
गौरवी केंद्रयोजना से संबंधित मुख्य तथ्य 
गौरवी केंद्रयोजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और उनके संरक्षण हेतु प्रारंभ की गई. इस योजना के तहत एकीकृत संकट समाधान केंद्र’ (वन स्टॉप क्राइसिस रेसेल्युशन सेंटर) के रूप में गौरवीकेंद्र की स्थापना प्रत्येक जिले में की जानी है. यह केंद्र महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की संरक्षण की दिशा में कार्य करेगा.

गौरवीकेंद्र में मुख्य रूप से हिंसा और बलात्कार की शिकार महिलाओं को मदद दी जाएगी. इनमें आपदा हस्तक्षेप सेवाएं, पीड़ित महिलाओं को एफआईआर दर्ज करवाने में सहयोग, त्वरित संबल देते हुए परामर्श, आवश्यक सुरक्षा, शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाना, अधिवक्ता से सलाह, जीवन यापन के लिए सहायता और पुनर्वास शामिल हैं.



0 comments:

Post a Comment