इक्काडु श्रीनिवासन लक्ष्मी नरसिम्हन (ई. एस. एल. नरसिम्हन) ने भारत
के 29वें राज्य तेलंगाना के राज्यपाल की शपथ 2
जून 2014 को ली. आंध्रप्रदेश
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कल्याण ज्योति सेनगुप्ता ने ई. एस.
एल. नरसिम्हन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस शपथ
के साथ ही वह तेलंगाना राज्य के प्रथम राज्यपाल बन गए.
ई. एस. एल. नरसिम्हन के पास तेलंगाना और शेष आंध्र प्रदेश दोनों राज्यों का कार्यभार है.
ई. एस. एल. नरसिम्हन के पास तेलंगाना और शेष आंध्र प्रदेश दोनों राज्यों का कार्यभार है.
ई. एस. एल. नरसिम्हन को वर्ष 2009 में आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था. इसके बाद वर्ष 2010 में उन्हें औपचारिक रूप से आन्ध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
ई. एस. एल. नरसिम्हन से संबंधित मुख्य तथ्य
• ई. एस. एल. नरसिम्हन वर्ष 2006 तक आसूचना ब्यूरो के निदेशक रहे.
• ई. एस. एल. नरसिम्हन आन्ध्र प्रदेश कैडर के 1968 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं.
• ई. एस. एल. नरसिम्हन दिसंबर 2009 से आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल हैं.
• वह जनवरी 2007- जनवरी 2010 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे.
• ई. एस. एल. नरसिम्हन ने वर्ष 1981 से 1984 तक मॉस्को दूतावास में प्रथम सचिव के रूप में कार्य किया.
• ई. एस. एल. नरसिम्हन का जन्म वर्ष 1946 में तमिलनाडु में हुआ.
0 comments:
Post a Comment