मिस नेवादा निया सांचेज़ ने वर्ष 2014 का मिस यूएसए का खिताब जीता-(12-JUNE-2014) C.A

| Thursday, June 12, 2014
मिस नेवादा निया सांचेज़ को 8 जून 2014 को मिस यूएसए 2014 का ताज पहनाया गया. वह मिस यूएसए सौंदर्य प्रतियोगिता की 63वीं विजेता हैं.
समारोह का आयोजन लुइसियाना के बैटन रूज सिविक सेंटर में किया गया.

वर्ष 2013 की विजेता एरिन ब्रैडी ने अपना ताज सांचेज़ को पहनाया. सांचेज 2014 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेगीं.

निया सांचेज़ ने संयुक्त राज्य अमेरिका के सभी राज्यों की 50 प्रतियोगियों और कोलंबिया जिले की प्रतियोगी को हरा दिया जिन्होंने प्रतियोगिता में भाग लिया था.
मिस यूएसए की प्रथम उपविजेता मिस नॉर्थ डकोटा ऑड्रा मारी रहीं.

मारी के अलावा, अगली चार उपविजेता मिस जॉर्जिया टियाना ग्रिग्स, मिस लुइसियाना ब्रिटनी, मिस फ्लोरिडा ब्रिटनी ओल्डहॉफ और मिस आयोवा कैरलिन ब्रैडरिक थी.
24 वर्षीय निया सांचेज़ लास वेगास से हैं और तायक्वोंडो के कोरियाई मार्शल आर्ट में चार डिग्री ब्लैक बेल्ट रखती हैं.

0 comments:

Post a Comment