रुवेन रिवलिन इजराइल के 10वें राष्ट्रपति निर्वाचित-(12-JUNE-2014) C.A

| Thursday, June 12, 2014
इजराइल की संसद ने 10 जून 2014 को लिखुद पार्टीके वरिष्ठतम सांसद रुवेन रिवलिन को इजराइल का राष्ट्रपति निर्वाचित किया. वे इजराइल के वर्तमान राष्ट्रपति शिमॉन पेरेज की जगह लेंगे. रिवलिन 24 जुलाई 2014 को इजराइल के 10वें राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे.
रुवेन रिवलिन ने राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी हत्नुआ पार्टीके मायर शीतरितको 53 के मुकाबले 63 वोटों से हराया. 

विदित हो कि भारत की तरह इजराइल में भी राष्ट्रपति सामान्यतया सांकेतिक राष्ट्राध्यक्ष होता है. वर्तमान में इजराइल की संसद (नेसेट) में कुल 120 सदस्य हैं. रुवेन रिवलिन पूर्व में इजराइल की संसद नेसेटके अध्यक्ष रह चुके हैं.


0 comments:

Post a Comment