साल्वाडोर सांचेज़ सेरेन ने अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली-(05-JUNE-2014) C.A

| Thursday, June 5, 2014
पूर्व वामपंथी विद्रोही नेता साल्वाडोर सांचेज़ सेरेन ने 1 जून 2014 को अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली. सांचेज़ फेराबुंदो मरती नेशनल लिबरेशन फ्रंट पार्टी (FMLN) के मध्य अमेरिकी देश का नेतृत्व करने वाले पहले पूर्व गुरिल्ला कमांडर है.

इससे पहले 9 मार्च 2014 को आयोजित मतदान में उन्होंने रूढ़िवादी उम्मीदवार नॉर्मन क्यूजेनो को 0.2 प्रतिशत वोटों से हरा दिया. साल्वाडोर सांचेज़ सेरेन ने वर्ष 1992 में शांति समझौते के बाद फेराबुंदो मरती नेशनल लिबरेशन फ्रंट पार्टी नाम का एक राजनीतिक दल बनाया.
साल्वाडोर सांचेज़ सेरेन ने वर्ष 2009-2014 के निवर्तमान राष्ट्रपति मारियोसो फ्यून्स का स्थान ग्रहण किया. सांचेज़ ने फ्यून्स सरकार के तहत उप राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की थी.
अपने उद्घाटन भाषण में सांचेज़ ने भ्रष्टाचार और हिंसा के साथ लड़ने और सभी के लिए सुशासन लाने का वादा किया. अल साल्वाडोर एक ऐसा देश है जो गृह युद्ध की समाप्ति के बावजूद विभाजित व हिंसाग्रस्त है. अल सल्वाडोर के गृह युद्ध में 75000 लोगों की जान गयी थी.


0 comments:

Post a Comment