पीटर मुथारिका ने मलावी के राष्ट्रपति के रूप में 31 मई 2014 को शपथ ग्रहण की. उन्होंने पिछले राष्ट्रपति
जॉइस बांदा को हरा कर मलावी का राष्ट्रपति चुनाव जीता. परिणाम की घोषणा 30 मई 2014 को मलावी चुनाव आयोग (MEC) ने की.
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के नेता पीटर मुथारिका ने 36.4 परसेंट वोट प्राप्त किया. पूर्व उपदेशक लाजर चकवेरा ने मतदान का 27.8 प्रतिशत प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और बांदा ने मतदान का 20.2 प्रतिशत वोट प्राप्त किया.
बांदा ने पूरे चुनावों में गंभीर अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए चुनावों को रद्द करने की मांग की और दावा किया कि प्रतियोगिता शून्य है.
उच्च न्यायालय ने परिणाम पर रोक के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा विजेता के रूप में पीटर मुथारिका को विजयी घोषित किया.
0 comments:
Post a Comment