भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली ‘सिएट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित-(04-JUNE-2014) C.A

| Wednesday, June 4, 2014
मुंबई में 2 जून 2014 को आयोजित एक समारोह में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली को वर्ष 2013-14 के लिए सिएट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयरपुरस्कार से सम्मानित किया गया. कोहली को दूसरी बार यह पुरस्कार मिला. पहली बार वर्ष 2011-12 हेतु उन्हें यह पुरस्कार मिला था.

सिएट इंटरनेशनल क्रिकेटर पुरस्कार वर्ष 2013-14’ की अन्य श्रेणीयों में, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को सिएट इंडियन प्लेयर ऑफ द ईयर’, शिखर धवन को सिएट इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ द ईयरएवं रॉबिन उथप्पा (रणजी ट्राफी हेतु) को सिएट डोमेस्टिक क्रिकेटर ऑफ द ईयरपुरस्कार से सम्मानित किया गया.
विदित हो कि सिएट इंटरनेशनल क्रिकेट पुरस्कारकी शुरुआत वर्ष 1995 में सिएट कंपनीद्वारा प्रारंभ  की गई.




0 comments:

Post a Comment