जम्मू-कश्मीर राज्य मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की
आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष
करने की मंजूरी प्रदान की. राज्य मंत्रिमंडल द्वारा यह निर्णय 3 जून 2014 को लिया गया.
मंत्रिमंडल ने सेवारत राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु में पहली जून 2014 से बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी.
राज्य सरकार के इस निर्णय से चार लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और उनके परिजनों को लाभ हुआ. कर्मचारी संगठनों की ये मांग लगभग छह वर्ष बाद उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में साझा सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में पूरी की.
0 comments:
Post a Comment