भारतीय निशानेबाज जीतू राय ने आईएसएसएफ विश्व कप 2014 में रजत पदक जीता-(14-JUNE-2014) C.A

| Saturday, June 14, 2014
अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ (आईएसएसएफ) द्वारा म्यूनिख (जर्मनी) में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप 2014’ में 11 जून 2014 को  भारतीय निशानेबाज जीतू राय ने रजत पदक जीता. जीतू राय ने पुरुष एयर पिस्टल वर्ग की 10 मीटर स्पर्धा में 199.4 अंकों के साथ यह पदक जीता.
पुरुष एयर पिस्टल वर्ग की 10 मीटर स्पर्धा में स्पेन के पाब्लो कारेरा ने 201.3 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि यूक्रेन के पावलो कोरोस्टायलोव ने 178.4 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता. भारत के निशानेबाज प्रकाश नानजप्पा ने इसी वर्ग में 97.1 अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया.

विदित हो कि अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ  द्वारा आयोजित आईएसएसएफ विश्व कपका प्रारंभ वर्ष 1986 में हुआ. इसका आयोजन वार्षिक रूप से होता है.


0 comments:

Post a Comment