केंद्र सरकार ने तंबाकू विरोधी विज्ञापन 'द प्राइस वी पे' शुरु किया-(12-JUNE-2014) C.A

| Thursday, June 12, 2014
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जून 2014 के पहले सप्ताह में 'द प्राइस वी पे' नाम के चार मिनट का एक वीडियो जारी किया. इसमें तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ने वाले प्रभावों को उजागर किया गया.
 
इस वीडियो में लोगों और उनके जीवन पर तंबाकू सेवन से पड़ने वाले प्रभावों को टाटा मेमोरियल अस्पताल के कैंसर वार्ड में तंबाकू सेवन करने वाले मरीजों और उससे होने वाली मौत के बारे में विस्तार से बताया गया.
इस वीडियो में तंबाकू खाने वाले विशेष पीड़ितों का साक्षात्कार भी है जिसमें वे या उनके परिवार वाले शारीरिक और आर्थिक स्तर पर हुई परेशानियों को साझा कर रहे है.

'द प्राइस वी पे' नाम के इस वीडियो को विश्व फेफड़ा फाउंडेशन (वर्ल्ड लंग्स फाउंडेशन) के तकनीकी सहयोग और हेलिस जो तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर इसके इस्तेमाल के लिए लोगों को हतोत्साहित करता है, के सहयोग से बनाया गया. इसमें ग्राफिक के जरिए स्वास्थ्य चेतावनियों और उच्च तंबाकू टैक्सों के जरिए कड़े तंबाकू नियंत्रण नीतियों के क्रियान्वयन के मामलों को भी दिखाया गया. 
ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (जीएटीएसइंडिया) के मुताबिक भारत में 27.5 करोड़ लोग तंबाकू का सेवन करते हैं.


0 comments:

Post a Comment