भारतीय मूल के सुनील चोपड़ा को ब्रिटेन के ‘लंदन बरो ऑफ साउथवार्क’ का मेयर नियुक्त किया गया.
उन्होंने 7 जून 2014 को आयोजित एक
समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. चोपड़ा 22 मई 2014
को इस पद हेतु निर्वाचित हुए थे. इस पद पर आसीन होने वाले सुनील
चोपड़ा भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं.
चोपड़ा लंदन स्थित इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के महासचिव हैं और ‘लंदन बरो ऑफ साउथवार्क’ में चुने गए अकेले भारतीय
हैं. पिछले वर्ष (2013-14) हेतु उन्हें ‘लंदन बरो ऑफ साउथवार्क’ का डिप्टी मेयर चुना गया था.
वर्तमान में ‘लंदन बरो ऑफ साउथवार्क’ में
भारतीय मूल के लोगों की आबादी 1.5 प्रतिशत है.
विदित हो कि सुनील चोपड़ा दिल्ली के ‘कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज’ (दिल्ली विश्वविद्यालय) के प्रथम अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा वह दिल्ली युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष और एनएसयूआई (कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई) दिल्ली के अध्यक्ष भी रहे.

0 comments:
Post a Comment