वित्त मंत्री अरुण जेटली एशियाई विकास बैंक के संचालक मंडल में शामिल-(04-JUNE-2014) C.A

| Wednesday, June 4, 2014
वित्त मंत्री अरुण जेटली को 2 जून 2014 को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के संचालक मंडल में शामिल कर लिया गया. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के मनीला स्थित मुख्यालय ने यह घोषणा की. एडीबी के अनुसार, जेटली की सदस्यता 27 मई 2014 से प्रभावी की गई. 

वित्त मंत्री अरुण जेटली को अपने पूर्ववर्ती वित्त मंत्री पी चिदंबरम के स्थान पर एडीबी बोर्ड में शामिल किया गया.

विदित हो कि वर्ष 1996 में स्थापित एशियाई विकास बैंक (एडीबी) का निवेश के जरिये एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 170 करोड़ गरीब और वंचित लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का लक्ष्य है. वर्तमान में इस संस्थान के 67 सदस्य देश हैं, भारत इसके 31 संस्थापक सदस्यों में से एक है.


0 comments:

Post a Comment