उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संगीत, लेखन, खेल और समाजसेवा से जुड़े 22 लोगों को राज्य सरकार के सर्वोच्च सम्मान यश भारती पुरस्कार हेतु चयनित
किया. उन्होंने इनके चयन की घोषणा लखनऊ के अपने सरकारी आवास पर विकास योजनाओं के
शुभारंभ के दौरान 5 मार्च 2014 को
किया.
प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता को पुरस्कार स्वरूप 11 लाख रुपए का चेक, स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र दिया जाता है.
यश भारती पुरस्कार हेतु चयनित व्यक्तियों की सूची
• गायिका रेखा भारद्वाज
• भजन गायक अनूप जलोटा
• गीतकार समीर पुत्र अंजान
• शास्त्रीय संगीत गायक पं. राजन व साजन मिश्र
• लेखक देवी प्रसाद पाण्डेय
• लेखक प्रो. माता प्रसाद त्रिपाठी
• हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार
• मुक्केबाज धर्मेन्द्र सिंह
• पहलवान भगत सिंह हिंद केशरी
• लाल बचन यादव
• विजयपाल यादव
• परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव
• सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भइया
विदित हो कि यश भारती पुरस्कार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार द्वारा वर्ष 1994 में शुरू किया गया था. यह पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने कला और साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया हो. परन्तु पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) की सरकार द्वारा यह पुरस्कार वर्ष 2007 में बंद कर दिया गया था.
0 comments:
Post a Comment